जकार्ता: आकाशदीप सिह और हरमनप्रीत सिंह के गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को पाकिस्तान को 2-1 से हराकर 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक अपने नाम किया। चार साल पहले स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में तीसरी बार कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल में भारत को मलेशिया से और पाकिस्तान को जापान से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के कारण दोनों टीमों कांस्य पदक के मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ उतरना पड़ा, जहां भारत ने बाजी मारी। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2C8WX57
No comments:
Post a Comment