नई दिल्ली: ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर असम की युवा धाविका हिमा दास को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के बावजूद इस साल उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किए जाने की उम्मीद नहीं थी. असम की 18 साल की हिमा उन 20 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनके नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की गई थी. इस सूची को खेल मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार है.

हिमा को इस साल नहीं थी अर्जुन पुरस्कार मिलने की उम्मीद फिनलैंड में अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमा ने एक प्रचार कार्यक्रम में कहा, "मुझे इस साल अर्जुन पुरस्कार मिलने की उम्मीद नहीं थी. मैं सोच रही थी कि शायद अगले साल मेरे नाम पर विचार हो."

यहां पर जब हिमा से पूछा गया कि कौन सी रेस उनके के लिए सबसे यादगार है, तब हिमा ने कहा, "फिनलैंड (विश्व जूनियर चैंपियनशिप) में हुई रेस मेरी सबसे पसंदीदा रेस में से एक है और एशियाई खेलों का सेमीफाइनल की रेस जब बारिश होने लगी थी."

कोच की चुनौती के लिए रोज रहते हैं तैयार भारत की विदेशी कोच गेलिना पेत्रोवा बुखारिना के योगदान के बारे में पूछने पर हिमा ने कहा, "उन्होंने काफी समर्थन किया. वह खुद भी ओलंपियन हैं और कभी कभी हमें उनकी ट्रेनिंग समझ नहीं आती लेकिन बाद में हमें पता चला है कि हमने वह ट्रेनिंग क्यों की. इसलिए हम रोजाना उनकी चुनौती के लिए तैयार रहते हैं."

बंगाली हसीनाओं के साथ दुर्गा पूजा के म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे सौरभ गांगुली

भविष्य के लिए दिमाग में तय हैं कुछ लक्ष्य हिमा दास ने कहा, "मेरे दिमाग में कुछ लक्ष्य हैं. मैं इन पर एक-एक करके काम करूंगी. लोग अब मुझसे काफी उम्मीद कर रहे हैं और मैं इसे हासिल करूंगी. मैंने एशियाई खेलों में 50 .79 सेकेंड का समय लिया इसलिए 50 . 78 भी एक कदम आगे है." हिमा ने 400 मीटर दौड़ में 50 .79 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता था.

विराट की गैर-मौजूदगी से नहीं पड़ेगा कोई असर, बराबरी की होगी भारत-पाक टक्कर: सौरव गांगुली

हिमा को आज बनाया गया है एडिडास का ब्रांड एंबेसडर ढिंग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद 18वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते. इस स्टार धाविका ने महिला चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण के अलावा मिश्रित चार गुणा 400 मीटर और 400 मीटर व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीते. हिमा ने यह भी बताया कि उन्होंने 25 सितंबर को ओड़िशा के भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय ओेपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है.

खेल रत्न के लिए विराट कोहली और मीराबाई, अर्जुन अवॉर्ड के लिए नीरज के नाम की सिफारिश

from sports https://ift.tt/2pjkzdM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत
मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...

1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...

Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment