Reality Of Sports: एलिस्टर कुक को उम्मीद कि जेम्स एंडरसन इसी तरह बल्लेबाजों पर खौफ बनकर टूटते रहेंगे

Wednesday, 12 September 2018

एलिस्टर कुक को उम्मीद कि जेम्स एंडरसन इसी तरह बल्लेबाजों पर खौफ बनकर टूटते रहेंगे

टेस्ट इतिहास का सबसे सफल तेज गेंदबाज बनने पर जेम्स एंडरसन की सराहना करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने उम्मीद जताई कि वो देश के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते रहेंगे और बल्लेबाजों को आतंकित करते रहेंगे। एंडरसन ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़कर टेस्ट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने। उनके नाम पर अब 564 विकेट दर्ज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनसे ज्यादा विकेट अब सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न (708) और अनिल कुंबले (619) ने चटकाए हैं। रूट ने कहा, ‘‘जिम्मी ने जो हासिल किया और अब भी वो जो हासिल करने में सक्षम है, वो वाकई शानदार है। वो काफी प्रतिबद्ध लगते हैं। और जब वो इस तरह के मूड में होते हैं तो आप उनसे जितनी चाहे उतनी गेंदबाजी करा सकते हैं।’’ 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NCshxp

No comments:

Post a Comment

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में रिचर्ड नगरवा जिम्बाब्वे...