<strong>एशिया कप 2018 में जिस जंग का सबको बेसब्री से इंतज़ार था अब वो महज़ एक दिन दूर रह गई है. आने वाले बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2018 की सबसे बड़ी जंग होने वाली है.</strong> इस मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. जबकि विराट की गैर-मौजूदगी से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि भारतीय टीम काफी अच्छी है और नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोई खास असर नहीं पड़ेगा. एशिया कप में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच बुधवार को मैच खेला जाएगा. इससे पहले इस प्रतियोगिता में दोनों देशों के बीच 12 मैच खेले गये है जिसमें जीत-हार का रिकार्ड 6-5 से भारत के पक्ष में है. गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि दुबई में खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमें जीत की बराबर दावेदार होंगी. गांगुली ने कहा, ‘‘कोहली की गैरमौजूदगी से कोई खास असर नहीं पड़ेगा, टीम बेहतर है. पाकिस्तान ने भी अपने प्रदर्शन में सुधार किया है.’’ भारत एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे सफल टीम है जिसने इस खिताब को छह बार जीता है जबकि पाकिस्तान दो बार इसका चैम्पियन बना है. कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे. इंग्लैंड दौरे के बाद कोहली को विश्राम दिया गया है. पिछली बार दोनों टीमों का सामना चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में हुआ था जहां पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था.
from sports https://ift.tt/2pfMlb7
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment