दुबई। भारत और हांगकांग के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2018 के चौथे और भारत के पहले मैच में हांगकांग के कप्तान अंशुमन रथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत का इस टूर्नामेंट का यह पहला मैच है जबकि हांगकांग, पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेल चुकी है जहां उसे हार मिली थी। भारत इस टूर्नामेंट में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतर रही है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को डेब्यू का मौका दिया है। इसके अलावा टीम में विराट कोहली की जगह नंबर तीन पर एमएस धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी को उतारा गया है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PKh0bL
No comments:
Post a Comment