भारत की कमजोर डेविस कप टीम शुक्रवार से स्टार खिलाड़ियों के बिना उतर रही सर्बिया के खिलाफ विश्व ग्रुप प्ले ऑफ टेनिस मुकाबले में उतरेगी तो उसकी नजरें उलटफेर करने पर टिकी होंगी। हाल में अमेरिकी ओपन चैंपियन बने नोवोक जोकोविच और दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी फिलिप क्राजिनोविच ने प्ले ऑफ में नहीं खेलने का फैसला किया है जिससे दोनों टीमों के बीच बराबरी के मुकाबले की उम्मीद जगी है। भारतीय टीम के लिए हालांकि विदेशी सरजमीं पर खेलना आसान नहीं होगा जो यहां अपने शीर्ष एकल खिलाड़ी युकी भांबरी और एशियाई खेलों के पुरुष युगल के स्वर्ण पदक विजेता दिविज शरण के बिना आई है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Mtl5z8
No comments:
Post a Comment