Reality Of Sports: एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया, इमाल उल हक ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

Sunday, 16 September 2018

एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने हांगकांग को 8 विकेट से हराया, इमाल उल हक ने जड़ा नाबाद अर्धशतक

दुबई: पाकिस्तान ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप के ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में रविवार को हांगकांग को आठ विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी करते हुए हांगकांग को 37.1 ओवर में 116 रन पर ढेर कर दिया और फिर 23.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इमाल उल हक ने 69 गेंदों की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। उनका वनडे में यह पहला अर्धशतक है। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2MBw09Z

No comments:

Post a Comment

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...