एशिया कप में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रहमत शाह (74) की अगुआई में बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 249 रन बनाए। रहमत के अलावा सलामी बल्लेबाज एहसानउल्ला जनत ने 45, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 37 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। इस मैच में श्रीलंका के न सिर्फ गेंदबाज भटके दिखे बल्कि उसकी फील्डिंग भी कमजोर रही जहां उसने कुछ आसान कैच टपकाए। अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद शहजाद (34) और जनत की सलामी जोड़ी ने लसिथ मंलिगा की गेंदों का डटकर सामना किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े।from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NMYJxo
No comments:
Post a Comment