<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> फ्रांस के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार के बाद फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुई अर्जेटीना टीम के मुख्य कोच जॉर्ज साम्पोली ने कहा कि उनकी टीम स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी का सही इस्तेमाल नहीं कर पाई. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, साम्पोली ने कहा कि इस हार से मिली निराशा उन्हें उनके इस्तीफे के मूल्यांकन का अधिकार नहीं देती.</p> <p style="text-align: justify;">साम्पोली ने कहा, "टीम ने जो प्रदर्शन किया, उसके अधिक की हमें आशा थी. वर्ल्ड कप से बाहर होना निराशाजनक है, क्योंकि खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की थी. मेरी निराशा मुझे मेरे इस्तीफे के मूल्यांकन की अनुमति नहीं देती है."</p> <p style="text-align: justify;">कोच ने कहा, "निजी तौर पर यह मेरे लिए बड़ी निराशा है. हमारे पास मेसी के रूप में विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी था. हमने उन्हें स्कोर करने की स्थिति में रखने की कोशिश की. सही खिलाड़ियों को उनके आस-पास रखा, ताकि वह आसानी से गोल कर सकें. हमने उनकी प्रतिभा का फायदा उठाने की कोशिश की, क्योंकि उनकी जैसी प्रतिभा हर टीम में नहीं होती."</p>
from sports https://ift.tt/2KkA9CZ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC कर रहा बड़ी प्लानिंग, गांधी जयंती के दिन खेला जा सकता है पहला मुकाबला
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में आयोजित किया जाएगा, जिसकी पहले मुकाबले को लेकर...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
No comments:
Post a Comment