भारत और इंग्लैंड के बीच 1 तारीख से शूरू हो रही टेस्ट सीरीज में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर अपनी छाप छोड़ने में बुरी तरह नाकाम रहे थे और इस लिहाज से ये दौरा उनके लिए खुद को साबित करने के लिहाज से खासा अहम है। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कई बड़े बयान दिए और साथ ही ये भी कहा कि इस बार विराट कोहली अपना जलवा जरूर दिखाएंगे। शास्त्री ने पूरी उम्मीद जताई कि इस बार कोहली उस स्तर का खेल दिखाएंगे जिसके लिए लोग उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज मानती है। टेस्ट सीरीज से पहले शास्त्री ने क्या बड़े बयान दिए। आइए आपको बताते हैं। (Also Read: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए आई अच्छी खबर, हर मैच का हिस्सा नहीं होंगे एंडरसन और ब्रॉड)from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2mQiW62
No comments:
Post a Comment