Reality Of Sports

Saturday, 15 August 2020

Barcelona Coach Quique Setien Says "Too Soon'" To Discuss Future After Horror Defeat

Quique Setien was already under huge pressure, despite only being appointed as the successor to Ernesto Valverde in January.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fZC4rt

"Good Training Sessions": Virat Kohli All Smiles As He Gears Up For IPL 2020

Virat Kohli posted a picture on Instagram story, seemingly happy with his training session ahead of the IPL 2020 season.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DXju6l

ओलंपिक कोटा पाने के दावेदार 3 भारतीय तैराक दुबई में करेंगे ट्रेनिंग

ओलंपिक कोटा पाने के दावेदार 3 भारतीय तैराक दुबई में करेंगे ट्रेनिंग Image Source : TWITTER/VIRDHAWALKHADE

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक का कोटा पाने के दावेदार भारत के तीन तैराक वीरधवल खाड़े, श्रीहरि नटराज और कुशाग्र रावत अगले महीने से दुबई में अभ्यास शुरू करेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत के तीनों तैराक दुबई की एक्वा नेशन स्वीमिंग एकैडेमी में अभ्यास करेंगे । उनके साथ एक कोच भी होगा । तोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिये इस अभ्यास पर करीब 35 लाख रूपये खर्च होंगे । साइ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक के दावेदार इन तीन तैराकों के लिये दो महीने के अभ्यास को मंजूरी दे दी है ।उनके साथ एक कोच भी होगा और अभ्यास पर करीब 35 लाख रूपये खर्च आयेगा।’’

खाड़े 50 मीटर फ्रीस्टाइल , नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक और रावत 400 मीटर फ्रीस्टाइल में ओलंपिक का ‘बी क्वालीफिकेशन’ मार्क हासिल कर चुके हैं। साइ ने कहा ,‘‘ दुबई में अभ्यास करके ये ए क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’ भारतीय तैराक 25 मार्च को लागू हुए पहले लॉकडाउन से तरणताल में नहीं उतरे हैं। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिये कुछ राहत दी गई है लेकिन तरणताल के इस्तेमाल पर 31 अगस्त तक पाबंदी है।

साइ ने कहा कि तैराकों को दुबई में अभ्यास की अनुमति देने का फैसला मौजूदा स्थिति को देखकर लिया गया है क्योंकि देश में तरणताल अभी खुले नहीं है। तीन अन्य तैराक साजन प्रकाश, आर्यन मखीजा और अद्वैत पेज भी बी क्वालीफिकेशन मार्क हासिल कर चुके हैं। प्रकाश और मखीजा क्रमश: थाईलैंड के फुकेट और अमेरिका के अलबामा में अभ्यास कर रहे हैं। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PTESMh

श्रीलंका क्रिकेट ने जताई भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा : रिपोर्ट

श्रीलंका क्रिकेट ने जताई भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा : रिपोर्ट Image Source : SRI LANKA CRICKET

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर COVID-19 महामारी का खतरा लंबे समय तक भारत में बना रहता है तो श्रीलंका क्रिकेट अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर सकता है। साल 2021 की शुरुआत में इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आने वाली है जिसकी मेजबानी इच्छा श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से जताई है।

द आईलैंड ’की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जिस तरह COVID-19 मामलें बढ़ रहे हैं, उससे अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ पर सकंट मंडरा रहा है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट इस टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में भारत के खिलाफ सीरीज खेलने बाद इंग्लैंड टीम के श्रीलंका में बने रहने की संभावना है क्योंकि इंग्लैंड को इस साल मार्च में अपनी स्थगित सीरीज का समापन करने के लिए श्रीलंका वापस आना है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन UAE मे हो रहा है जबकि भारत की मेजबानी में सितंबर-अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज भी 2021 तक स्थगित हो गई है। इंग्लैंड को सितंबर के अंत में भारत के साथ वनडे और T20I सीरीज खेलनी थी लेकिन COVID-19 महामारी के कारण BCCI और ECB  ने आपसी सहमति से इस सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g2GU7k

बार्सिलोना को 8-2 से रौंदकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बायर्न म्यूनिख

बार्सिलोना को 8-2 से रौंदकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बायर्न म्यूनिख  Image Source : AP

लिस्बन। जर्मन क्लब बायर्न म्युनिख ने बार्सिलोना को 8-2 से रौंदते हुए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लियोनेल मेसी के रहते हुए ये बार्सिलोना की सबसे बड़ी और शर्मनाक हार है। 2005-6 के बाद ये पहली बार है जब मेसी और रोनाल्डो के बिना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

बायर्न की ओर से थॉमस म्यूलर और फिलिप काउटिन्हो ने 2-2 गोल दागे। वहीं, इवान पेरिसिच और सर्ज नाबरी, जोशुआ किमिच और राबर्ट लेवांडोवस्की ने एक-एक गोल किया। वहीं, बार्सीलोना के लिये एकमात्र गोल लुईस सुआरेज ने दागा जबकि पहले हाफ में बायर्न के डेविड अलाबा ने आत्मघाती गोल किया।

बार्सिलोना ने 1946 के बाद पहली बार चैम्पियंस लीग में आठ गोल खाये हैं। अब बायर्न का सेमीफाइनल में सामना मैनचेस्टर सिटी या लियोन से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन की टक्कर लाइपजिग से होगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच ये मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे खेले जा रहे हैं।

(With AP inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DXDG8j

माइकल वॉन ने किया दावा, पाकिस्तान का अगला टेस्ट कप्तान बन सकता है ये खिलाड़ी

Shadab Khan Image Source : PTI

कोरोना महामारी के बीच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के युवा ऑलराउंडर स्पिन गेंदबाज शादाब खान ने 45 रन बनाए और दो विकेट लिए थे। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर कर दिया गया है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें दूसरे टेस्ट मैच में ना खिलने पर सिर्फ आपत्ति जताई है बल्कि उनका मानना है कि शादाब खान पाकिस्तान के लिए अगले कप्तान बनने की योग्यता रखते हैं। 

इससे पहले ही पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान अजहर अली पर पहले टेस्ट मैच में 3 विकेट से हार का दवाव है। जिसके बाद उन्होंने 11 साल बाद पाकिस्तान के फवाद आलम को टीम में मौका दिया मगर उन्होंने निराश किया और पहली पारी में वो सिर्फ 4 गेंद खेलकर शून्य बना पाए। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम पहले ही पाक कप्तान अजहर अली पर सवाल उठाते हुए कह चुके थे कि अगर अजहर अली इंग्लैंड के खिलाफ सफल नहीं पाते तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इनका विकल्प खोजना शुरू कर देना चाहिए।

इस तरह अजहर के गलत फैसलों और खराब टीम कॉम्माबिनेशन को लेकर माइकल वान ने कहा, ''शादाब खान क्रिकेट थिंकर है। दाएं हाथ का लेग स्पिनर बेहतरीन ऑल राउंडर है। रन बनाने और विकेट लेने के साथ उनकी फील्डिंग भी बढ़िया है।''

माइकल वॉन ने क्रिकबज से बात करते हुए आगे कहा, ''शादाब खान शानदार क्रिकेटर हैं। मुझे लगता है कि शादाब खान पाकिस्तान के अगला कप्तान बन सकते हैं। वह रन बना सकते हैं, विकेट ले सकते हैं और अच्छी फील्डिंग कर सकते हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि शादाब, फवाद से ज्यादा रन बना सकते हैं। वह लेग स्पिन से एक-दो विकेट भी ले सकते हैं।'' 

बता दें कि मैनचेस्टर में पहल टेस्ट मैच हारने के बार दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान बैकफुट पर नजर आ रहा है। पहली पारी में उसके 223 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। जिसमें कप्तान अजहर अली ने सिर्फ 20 रन बना पाए थे।  इस तरह उनकी फॉर्म के साथ - साथ कप्तानी भी चिंता का सबब बनी हुई है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fZbfDV

इंजमाम ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को लगाई फटकार, कहा- शॉट खेलने से डरते हैं खिलाड़ी

इंजमाम ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को लगाई फटकार, कहा- शॉट खेलने से डरते हैं खिलाड़ी Image Source : PTI

पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ रक्षात्मक रवैये के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि वे "अपने शॉट्स खेलने से डरते हैं"। इंजमाम ने कहा कि अगर दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर तीन मैचों की सीरीज बराबरी हासिल करनी है, तो पाकिस्तान के बल्लेबाजों को आक्रामक क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पाकिस्तान के बल्लेबाज अपने शॉट्स खेलने से डरते थे। अगर आप उनके अधिकांश आउट होने के तरीके को देखें, तो उनका बल्ला उनके पैर के पीछे था।" उन्होंने कहा, "जब आप गेंद खेलते हैं, तो आपका बल्ला आपके पैर के आगे होना चाहिए। आप स्लिप पर पकड़े जा रहे हैं क्योंकि आप रक्षात्मक दृष्टिकोण अपना रहे हैं।"

साउथैम्पटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान ने 126 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए। दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 40.2 ओवर का खेल हो सका और दिन का अंत होने तक पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 223 रन रहा। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 60 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

इंजमाम ने कहा कि केवल एक आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट पाकिस्तान को इंग्लैंड के घर में कामयाब होने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, "मैं इंग्लैंड को हराने के लिए बल्लेबाजों और टीम प्रबंधन से आक्रामक क्रिकेट खेलने का अनुरोध करता हूं। वरना, इस टेस्ट में हमें हार से बचने के लिए बारिश पर निर्भर रहना होगा।"

इससे पहले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने 3 विकेट से गवा दिया था। इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2E16z34

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...