Reality Of Sports: श्रीलंका क्रिकेट ने जताई भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा : रिपोर्ट

Saturday, 15 August 2020

श्रीलंका क्रिकेट ने जताई भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा : रिपोर्ट

श्रीलंका क्रिकेट ने जताई भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की इच्छा : रिपोर्ट Image Source : SRI LANKA CRICKET

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर COVID-19 महामारी का खतरा लंबे समय तक भारत में बना रहता है तो श्रीलंका क्रिकेट अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज की मेजबानी कर सकता है। साल 2021 की शुरुआत में इंग्लैंड टीम टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत आने वाली है जिसकी मेजबानी इच्छा श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से जताई है।

द आईलैंड ’की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जिस तरह COVID-19 मामलें बढ़ रहे हैं, उससे अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ पर सकंट मंडरा रहा है। ऐसे में श्रीलंका क्रिकेट इस टेस्ट सीरीज के लिए मेजबान की भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी में भारत के खिलाफ सीरीज खेलने बाद इंग्लैंड टीम के श्रीलंका में बने रहने की संभावना है क्योंकि इंग्लैंड को इस साल मार्च में अपनी स्थगित सीरीज का समापन करने के लिए श्रीलंका वापस आना है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल आईपीएल का आयोजन UAE मे हो रहा है जबकि भारत की मेजबानी में सितंबर-अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज भी 2021 तक स्थगित हो गई है। इंग्लैंड को सितंबर के अंत में भारत के साथ वनडे और T20I सीरीज खेलनी थी लेकिन COVID-19 महामारी के कारण BCCI और ECB  ने आपसी सहमति से इस सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g2GU7k

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...