Reality Of Sports: बार्सिलोना को 8-2 से रौंदकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बायर्न म्यूनिख

Saturday, 15 August 2020

बार्सिलोना को 8-2 से रौंदकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बायर्न म्यूनिख

बार्सिलोना को 8-2 से रौंदकर चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा बायर्न म्यूनिख  Image Source : AP

लिस्बन। जर्मन क्लब बायर्न म्युनिख ने बार्सिलोना को 8-2 से रौंदते हुए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लियोनेल मेसी के रहते हुए ये बार्सिलोना की सबसे बड़ी और शर्मनाक हार है। 2005-6 के बाद ये पहली बार है जब मेसी और रोनाल्डो के बिना चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

बायर्न की ओर से थॉमस म्यूलर और फिलिप काउटिन्हो ने 2-2 गोल दागे। वहीं, इवान पेरिसिच और सर्ज नाबरी, जोशुआ किमिच और राबर्ट लेवांडोवस्की ने एक-एक गोल किया। वहीं, बार्सीलोना के लिये एकमात्र गोल लुईस सुआरेज ने दागा जबकि पहले हाफ में बायर्न के डेविड अलाबा ने आत्मघाती गोल किया।

बार्सिलोना ने 1946 के बाद पहली बार चैम्पियंस लीग में आठ गोल खाये हैं। अब बायर्न का सेमीफाइनल में सामना मैनचेस्टर सिटी या लियोन से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पेरिस सेंट जर्मेन की टक्कर लाइपजिग से होगी। कोरोना वायरस महामारी के बीच ये मुकाबले बंद दरवाजों के पीछे खेले जा रहे हैं।

(With AP inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DXDG8j

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...