Friday, 14 August 2020
Champions League: End Of An Era As Barcelona Humiliation Makes Revolution The Only Option
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Y2yXJ7
2003 विश्वकप में कैसे पाकिस्तान के खिलाफ इस पारी से सचिन बन गए थे सचिन 'पाजी', नेहरा ने किया खुलासा
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को उनके समय में ड्रेसिंग रूम के सभी खिलाड़ी सचिन 'पाजी' सामान में कहकर बुलाते थे। इतना ही नहीं सचिन को आज भी उनके कई साथी खिलाड़ी 'सचिन पाजी' ही कहते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे सचिन के नाम के आगे 'पाजी' शब्द जुड़ा।
आशीष नेहरा का मानना है कि साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 98 रनों की पारी के कारण उस समय से ही टीम के साथी मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज के नाम के आगे 'पाजी' शब्द उनके सम्मान के लिए लगाते आ रहे हैं।
स्टार स्पोर्ट्स के शो में नेहरा ने कहा, "इस (पाजी) शब्द से पहले हम उन्हें सचिन या फिर सचिन भाई कहकर बुलाते थे। इस तरह पहली बार हमने 2003 विश्वकप के दौरान सचिन के आगे पाजी लगाकर उनेक सम्मान में उन्हें बुलाया था।"
नेहरा ने आगे कहा, "बस के द्वारा होटल वापस जाने के रास्ते में हरभजन सिंह ने वहीं गाना शुरू कर दिया 'पाजी नम्बर वन'। इस तरह भज्जी के गाने के बाद सबने उन्हें सचिन 'पाजी' कहना शुरू कर दिया। उनसे पहले केवल एक और पाजी थे और वो कपिल 'पाजी' थे।"
गौरलतब है कि साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 98 रनों की पारी तेंदुलकर के करियर में ख़ास पारियों में से एक है। इस पारी के चलते भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। और विश्वकप में पाकिस्तान को हराने के रिकॉर्ड को 4-0 कर दिया था। जो कि इस समय 7-0 है। पाकिस्तान विश्वकप के इतिहास में अभी तक भारत से एक भी मैच नहीं जीत पाया है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 24 साल क्रिकेट खेला और इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन जबकि 463 वनडे मैचों में उनके नाम सबसे अधिक 18426 रन हैं। इस दौरान उन्होंने दोनों टेस्ट और वनडे फॉर्मेट मिलाकर शतकों का शतक भी जड़ा हैं। टेस्ट में उनके नाम 51 तो वनडे में सचिन के नाम सबसे अधिक 49 शतक हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31SJFTN
Bayern Munich Humiliate Barcelona 8-2 To Reach Champions League Semi-Finals
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2XYIbpS
BCCI के एंटी करप्शन यूनिट हेड का मानना, UAE में होने वाला IPL होगा ज्यादा सुरक्षित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2020 संस्करण बायो सिक्योर माहौल वजह से अधिक सुरक्षित होगा।
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अजीत सिंह के हवाले से कहा, "कोई यह नहीं कह सकता है कि क्या यह सबसे सुरक्षित है, लेकिन निश्चित रूप से यह भ्रष्टाचार-विरोधी दृष्टिकोण से बेहतर होने वाला है क्योंकि टीमों, सहायक कर्मचारियों और बाहरी लोगों के बीच कोई संपर्क नहीं होगा। यह सीज़न तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित होने वाला है। लेकिन, फिर भी यह फल प्रूफ नहीं है।"
सिंह ने आगे कहा कि "वे होटल के चारों ओर घूमते हैं, होटल की लॉबी में बैठे रहते हैं, प्रायोजकों के रूप में आते हैं जो खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहते हैं, जो मूल रूप से खुद को ढक कर [भ्रष्ट गतिविधि के लिए] आते है। इस सीजन इस तरह की चीजों से बचा जा सकता है। हालांकि, सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों से संपर्क किया जा सकता है।"
गौरतलब है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने 11 अगस्त को कहा था कि उसे 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिये बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने भी जानकारी दी थी कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kLbQfR
एटलेटिको मेड्रिड को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची लेइपजिग
लिस्बन| यूईएफए चैम्पियंस लीग में दूसरी बार खेल रहे आरबी लेइपजिग फुटबॉल क्लब ने स्पेन के दिग्गज क्लब एटलेटिको मेड्रिड को 2-1 से हरा पहली बार लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को खेले गए मैच में पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल खेला, लेकिन एक भी टीम खाता नहीं खोल पाई।
दूसरे हाफ में हालांकि सब कुछ बदल गया। इस हाफ में जर्मनी के फुटबॉल क्लब ने बेहतरीन ऊर्जा के साथ वापसी की और गोल की तलाश जारी रखी।
50वें मिनट में डानी ओल्मो ने लेइपजिग के लिए गोल कर उसे 1-0 से आगे कर दिया। इस गोल में मार्सल सैबइटजर ने उनकी मदद की। ड्रॉ की ख्वाहिश में एटलेटिको के कोच डिएगो सिमोन ने पुर्तगाल के जाआओ फेलिक्स को मैदान पर उतारा और 71वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
लग रहा था कि दोनों टीमें पेनाल्टी शूटआउट में जाएंगी, लेकिन टेलर एडम्स ने 88वें मिनट मे गोल कर लेइपजिग को एक गोल से आगे कर दिया। एडम्स का यह गोल जर्मन क्लब के लिए विजयी गोल साबित हुआ। सेमीफाइनल में लेइपजिग का सामना पेरिस सेंट जर्मेन से होगा जिसने एटलांटा को मात दे सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मैच 18 अगस्त को खेला जाएगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31Pl2HI
रिद्धिमान साहा को है 'A नेगेटिव' ब्लड की जरुरत, ट्विटर पर की लोगों से अपील
भारत के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को 'A नेगेटिव' ब्लड ग्रुप की जरूरत है। साहा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये अपील की।
रिद्धिमान साहा ने ट्वीट में लिखा, "रात बहुत हो गई ... लेकिन मुझे कोलकाता में 'A नेगेटिव' ब्लड चाहिए ... बहुत जरूरी ... क्या आप सब मेरी मदद कर सकते हैं? कमेंट करें। मैं आपसे संपर्क करूंगा।" इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने साहा ट्विटर पर रिप्लाई करके ब्लड डोनेटे करने की इच्छा जताई।
Hi everyone, very late in the night..I need “A negative” blood 🩸 in Kolkata ..very urgent ..can you all help me? Comment down. I will reach out.
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) August 13, 2020
साहा के इस ट्वीट पर ब्लड डोनर्स इंडिया ने रिप्लाई करते हुए अस्पताल और कॉन्टेक्ट डिटेल्स मांगी थी। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर ने सभी जानकारी मुहैया कराई।
Please share hospital name with contact details. Thanks!
— Blood Donors India (@BloodDonorsIn) August 13, 2020
35 वर्षीय साहा 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते नजर आएंगे।
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने COVID-19 टेस्ट पास कर लिया है। धोनी अब 2020 के आईपीएल 2020 से पहले शुक्रवार को एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर के लिए चेन्नई पहुंचेंगे।
इससे पहले IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिये केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। IPL 2020 संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जायेगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fRylMx
गावस्कर के टेस्ट डेब्यू की गोल्डन जुबली मनाने पर विचार कर रहा है मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 1971 में दिग्गज सुनील गावस्कर के टेस्ट डेब्यू की गोल्डन जुबली मनाने का विचार रखा है। यह विशेष बिंदु उस एजेंडे में जोड़ा गया है जो 18 अगस्त को होने वाली एपेक्स काउंसिल की बैठक के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले एपेक्स काउंसिल बैठक 14 अगस्त यानी आज होने वाली थी, लेकिन स्थगित कर दी गई।
71 वर्षीय दिग्गज सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 125 टेस्ट मैचों में 34 शतकों के की मदद से 10,122 रन बनाए और 108 वनडे मैचों में 3092 रन अपने नाम किए।
इसके अलावा एमसीए इस बैठक में एक वर्चुअल वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने के बारे में चर्चा करने के लिए तैयार है। एपेक्स काउंसिल एसोसिएशन द्वारा वानखेड़े स्टेडियम में स्थापित किए जाने वाले क्रिकेट संग्रहालय की प्रस्तावित योजना के बारे में भी चर्चा करेगी।
एमसीए के एपेक्स काउंसिल के सदस्य अंकित चव्हाण द्वारा लिखे गए पत्र पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जो 2013 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में कथित संलिप्तता के चलते आजीवन प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं। चव्हाण ने बीसीसीआई के आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने के लिए एमसीए से मदद मांगी है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3an2cvg
श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम
श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...