भारत के टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को 'A नेगेटिव' ब्लड ग्रुप की जरूरत है। साहा ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ये अपील की।
रिद्धिमान साहा ने ट्वीट में लिखा, "रात बहुत हो गई ... लेकिन मुझे कोलकाता में 'A नेगेटिव' ब्लड चाहिए ... बहुत जरूरी ... क्या आप सब मेरी मदद कर सकते हैं? कमेंट करें। मैं आपसे संपर्क करूंगा।" इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने साहा ट्विटर पर रिप्लाई करके ब्लड डोनेटे करने की इच्छा जताई।
Hi everyone, very late in the night..I need “A negative” blood 🩸 in Kolkata ..very urgent ..can you all help me? Comment down. I will reach out.
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) August 13, 2020
साहा के इस ट्वीट पर ब्लड डोनर्स इंडिया ने रिप्लाई करते हुए अस्पताल और कॉन्टेक्ट डिटेल्स मांगी थी। इसके बाद भारतीय विकेटकीपर ने सभी जानकारी मुहैया कराई।
Please share hospital name with contact details. Thanks!
— Blood Donors India (@BloodDonorsIn) August 13, 2020
35 वर्षीय साहा 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते नजर आएंगे।
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने COVID-19 टेस्ट पास कर लिया है। धोनी अब 2020 के आईपीएल 2020 से पहले शुक्रवार को एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर के लिए चेन्नई पहुंचेंगे।
इससे पहले IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा था कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिये केंद्र सरकार से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। IPL 2020 संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच शारजाह, दुबई और अबुधाबी में खेला जायेगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fRylMx
No comments:
Post a Comment