Reality Of Sports: BCCI के एंटी करप्शन यूनिट हेड का मानना, UAE में होने वाला IPL होगा ज्यादा सुरक्षित

Friday, 14 August 2020

BCCI के एंटी करप्शन यूनिट हेड का मानना, UAE में होने वाला IPL होगा ज्यादा सुरक्षित

BCCI के एंटी करप्शन यूनिट हेड का मानना, UAE में होने वाला IPL होगा ज्यादा सुरक्षित Image Source : TWITTER/IPL

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भ्रष्टाचार रोधी इकाई (ACU) के प्रमुख अजीत सिंह का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2020 संस्करण बायो सिक्योर माहौल वजह से अधिक सुरक्षित होगा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अजीत  सिंह के हवाले से कहा, "कोई यह नहीं कह सकता है कि क्या यह सबसे सुरक्षित है, लेकिन निश्चित रूप से यह भ्रष्टाचार-विरोधी दृष्टिकोण से बेहतर होने वाला है क्योंकि टीमों, सहायक कर्मचारियों और बाहरी लोगों के बीच कोई संपर्क नहीं होगा। यह सीज़न तुलनात्मक रूप से अधिक सुरक्षित होने वाला है। लेकिन, फिर भी यह फल प्रूफ नहीं है।"

सिंह ने आगे कहा कि "वे होटल के चारों ओर घूमते हैं, होटल की लॉबी में बैठे रहते हैं, प्रायोजकों के रूप में आते हैं जो खिलाड़ियों को ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहते हैं, जो मूल रूप से खुद को ढक कर [भ्रष्ट गतिविधि के लिए] आते है। इस सीजन इस तरह की चीजों से बचा जा सकता है। हालांकि, सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से खिलाड़ियों से संपर्क किया जा सकता है।"

गौरतलब है कि एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने 11 अगस्त को  कहा था कि उसे 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग की मेजबानी के लिये बीसीसीआई से औपचारिक मंजूरी मिल गई है। आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने भी जानकारी दी थी कि बोर्ड को सरकार से सारी जरूरी मंजूरी मिल चुकी है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3kLbQfR

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर को कैप्टन्सी डेब्यू पर मिली करारी हार, विराट-गिल वाले अनचाहे लिस्ट में शामिल हुआ नाम

श्रेयस अय्यर का भारत के टी20 कप्तान के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ वह विराट कोहली, ऋषभ पंत औ...