Reality Of Sports

Monday, 20 July 2020

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से हराकर एफए कप के फाइनल में बनाई जगह

Chelsea vs Manchester United Image Source : GETTY IMAGES

चेल्सी ने मैनचेस्टर यूनाईटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया की गलतियों का फायदा उठाकर रविवार को यहां 3-1 की जीत से एफए कप फाइनल में जगह बनायी जहां उसका मुकाबला एक अगस्त को आर्सनल से होगा। डि जिया ने पहली गलती पहले हाफ के इंजुरी टाइम के 11वें मिनट में की जब ओलिवर गिरोड के सीजर अजपिलीक्यूटा के क्रास पर लगाये गये शॉट को उन्होंने अपने गोल की तरफ मोड़ दिया था। 

इसके बाद 46वें मिनट में मैसन माउंट ने उनकी गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जिससे चेल्सी 2-0 से आगे हो गया। हैरी मैगुएर ने 74वें मिनट में आत्मघाती गोल करके यूनाईटेड को एक और झटका दिया। ब्रूनो फर्नाडिस ने 85वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन इससे यूनाईटेड हार का अंतर ही कम कर पाया। इसका मतलब है कि फ्रैंक लैंपार्ड का चेल्सी के कोच के रूप में पहला सत्र एफए कप फाइनल के बिना समाप्त होगा। 

चेल्सी और यूनाईटेड ने इस बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग के जरिये चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। लीस्टर सिटी को रविवार को टोटैनहैम ने 3-0 से हराया। इससे 2016 का चैंपियन लीस्टर सितंबर के बाद पहली बार शीर्ष चार से बाहर होने की स्थिति में पहुंच गया है। 

यूनाईटेड केवल गोल अंतर से लीस्टर से पीछे पांचवें स्थान पर है। चेल्सी का इन दोनों से एक अंक अधिक है और वह तीसरे स्थान पर है। चैंपियन लिवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह पक्की कर चुके हैं। टोटैनहैम की लीस्टर पर जीत में हैरी केन ने अहम भूमिका निभायी। 

उन्होंने दो गोल दागे और इस सत्र में अपने कुल गोल की संख्या 23 पर पहुंचायी। इस बीच ब्राउनमाउथ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा गहरा गया है। उसे साउथम्पटन ने 2-0 से हराया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WyMLdB

पूरी तरह से फिट हैं पाकिस्तानी ओपनर बल्लेाबज आबिद अली, बुधवार से करेंगे प्रैक्टिस

Abid Ali  Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज आबिद अली के सिर पर लगी चोट गंभीर लेकर नया अपटेड जारी किया गया है। पाकिस्तानी टीम ने अपने इस अपडेट में आबिद के चोट को गंभीर नहीं बताया है और वह बुधवार से अभ्यास पर लौट आएंगे। अली यहां पाकिस्तानी टीम के बीच आपस में चल रहे अभ्यास क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को फॉरवर्ड शार्ट लेग पर फील्डिंग करते समय हेलमेट पर गेंद लगने से चोटिल हो गये थे। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार आबिद में हल्की बेहोशी छाने जैसे कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन उनका ऐहतियात के तौर पर सीटी स्कैन करवाया गया जिससे साफ हो गया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। 

पाकिस्तान के टीम चिकित्सक डॉ.सोहेल सलीम ने कहा कि आबिद बुधवार से अभ्यास में वापसी करेंगे लेकिन वह चार दिनी अभ्यास मैच में आगे नहीं खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘आबिद पूरी तरह से फिट है और मंगलवार के आराम के दिन बाद बुधवार को अभ्यास पर लौटेगा।’’ पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है। 

पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30uVVJo

चार सितंबर को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम : रिपोर्ट

Australia vs England Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का इंग्लैंड का दौरा चार सितंबर से शुरू होगा जिसमें जैव सुरक्षित वातावरण में तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेले जाएंगे। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। 

टी20 मैच चार, छह और आठ सितंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद 10, 12 और 15 सितंबर को वनडे मैच होंगे। रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई टीम निजी विमान से इंग्लैंड रवाना होगी और सभी छह मैच साउथम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने की संभावना है। 

इन दोनों स्थानों पर टीमों, मैच अधिकारियों और प्रसारकों के ठहरने के लिये स्टेडियम से लगे होटल हैं। इन दोनों मैदानों पर ही अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी भी हुई। 

इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज भी इन्हीं स्थानों पर खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिये पिछले सप्ताह 26 सदस्यीय संभावित टीम का चयन किया था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30sgWED

जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐश्वर्या राय की तस्वीर, फैंस ने किए यह मजेदार कमेंट

John cena and Aishwarya rai bachchan Image Source : TWITTER/@CHRISMANLEY1994/ @BHAWANI463047

डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के चर्चित सुपरस्टार रेसलर जॉन सीना का भारत से काफी लगाव है। यही वजह है की वह भारत से संबंधित और यहां के सेलिब्रिटी की तस्वीरें कई बार अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की तस्वीर अपने इस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

जॉन सीना ने अभिताभ और अभिषेक के बाद अब परिवार की बहु और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। हर बार की तरह इस बार भी सीना ने फोटो के साथ किसी तरह का कोई कैप्शन नहीं लिखा है।

दरअसल पिछले सप्ताह ही बच्चन परिवार के चार लोगों कोरोना संक्रमित पाए गए। बीते 11 जुलाई को खुद बिग बी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस यह जानकारी दी। परिवार में अमिताभ, अभिषेक के साथ ऐश्वर्या और घर की सबसे छोटी सदस्य अराध्या भी कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाई गई।

सोशल मीडिया पर सीना के फैन्स उनकी पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं। जॉन सीना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर के कमेंट की मानो बाढ़ सी आ गई और उनकी पोस्ट को 4 लाख 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इससे पहले भी जॉन सीना कई बार बॉलीवुड हस्तियों की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं और वह हमेशा की तरह इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jlEGDa

Sunday, 19 July 2020

Former Players "Can't Wait Forever": Indian Cricketers' Association Chief Asks BCCI To Act On Demands

Some of the demands are pension for former players who have played less than 25 first-class games, pension for widows of former cricketers and increase in medical insurance from Rs 5 lakh to 10 lakh.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30tF0Xz

Only A Quarter Of Japanese Want Tokyo Olympics Next Year: Poll

Most of those backing a delay or cancellation said they simply didn't believe the pandemic could be contained in time for the Tokyo Games, now scheduled to open on July 23, 2021.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3htwlLZ

Inter Milan's Late Draw At AS Roma Helps Juventus Move Closer To Another Serie A Title

Romelu Lukaku's penalty two minutes from time rescued a point for Antonio Conte's Inter Milan, who are second, five points behind Juventus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jkAWld

अक्षर पटेल ने टी20 क्रिकेट में बनाया नया कीर्तिमान, 100 विकेट लेने वाले पहले बने पहले भारतीय

अक्षर पटेल ने टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने हैरी ब्रूक को आउट करके ट...