Reality Of Sports

Thursday, 16 July 2020

FA Cup: Manchester City Resume Hostilities With Arsenal, Manchester United Face Chelsea

An empty Wembley stadium will play host to two FA Cup semi-finals this weekend as holders Manchester City face Arsenal while Chelsea will take on Manchester United.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZysPcW

Serena Williams Set To Play Inaugural Kentucky Tournament

Serena Williams hasn't played since representing the US in the Fed Cup in February, before the WTA tour along with most of global sport shut down amid the coronavirus pandemic.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3exvJCR

यूएसपीजीए में टाइगर वुड्स ने की वापसी, फिनाउ मेमोरियल में बनाई बढत

tiger woods Image Source : GETTY IMAGES

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने पिछले पांच महीनों में पहली बार पीजीए टूर में वापसी की और मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला। कोरोना वायरस महामारी के कारण टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेला जा रहा है जो वुड्स के लिये नया अनुभव था। 

उन्होंने दस फुट से बर्डी जमाकर शुरुआत की और 15 फुट की बर्डी से पहले दौर का अंत किया। वुड्स पहले दौर के बाद टोनी फिनाउ से पांच शॉट पीछे हैं जिन्होंने छह अंडर 66 का स्कोर बनाया। 

फिनाउ ने अपने अंतिम दस होल में से सात में बर्डी बनायी। उन्होंने रियान पामर पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। यह टूर्नामेंट मुरीफील्ड विलेज गोल्फ कोर्स में खेला जा रहा है जिस पर पिछले सप्ताह वर्कडे चैरिटी ओपन का आयोजन हुआ था। 

यह पीजीए टूर के पिछले 63 साल के इतिहास में पहला अवसर है जबकि एक कोर्स पर लगातार दो सप्ताह टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eBWs1h

सेरी ए : इंटर मिलान ने स्पॉल को 4-0 से हराकर अपनी उम्मीद को रखा है बरकरार

Inter Milan vs Spal Image Source : GETTY

इंटर मिलान ने स्पॉल को 4-0 से करारी शिकस्त देकर इटालियन प्रीमियर लीग सेरी ए में खिताब जीतने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखा। एंटोनियो कैडरेवा, क्रिस्टयानो बिरागी, अलेक्सिस सांचेज और राबर्टो गागलियार्डिनी के गोल की मदद से इंटर मिलान अब शीर्ष पर चल रहे युवेंटस से केवल छह अंक पीछे रह गया है। 

अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी है। युवेंटस ने अपना पिछला मैच सासुओलो से 3-3 से ड्रा खेला था। युवेंटस के अब 77 जबकि इंटर मिलान के 71 अंक हैं। 

स्पॉल अभी दूसरी डिवीजन में खिसकने के लिये तय स्थान (रेलीगेशन जोन) से 11 अंक आगे है। इस बीच टोरिनो ने जेनोओ को 3-0 से हराकर शीर्ष डिवीजन में बने रहने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। 

उसकी तरफ से ब्रेमर, सासा लुकिच और आंद्रिया बेलोटी ने गोल किये। इससे टोरिनो ‘रेलीगेशन जोन’ से आठ अंक आगे हो गया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3h7ytbN

लीस्टर और मैनचेस्टर यूनाईटेड ने मैच जीतकर बढ़ाया प्रीमियर लीग का रोमांच

Premier League: Manchester United remain in contention for top-4 race with win over Palace  Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। लीस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अपने-अपने मैच जीतकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से चैंपियन्स लीग में जगह बनाने वाली आखिरी दो टीमों को लेकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। अब सभी की निगाह 26 जुलाई को इन दोनों टीमों के बीच होने वाले आखिरी दौर के मुकाबले पर टिक गयी। 

लीस्टर ने शैफील्ड यूनाईटेड को 2-0 से हराया लेकिन इसके कुछ घंटों बाद यूनाईटेड ने क्रिस्टल पैलेस को इसी अंतर से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह बनाने का अपना दावा कायम रखा। इन दोनों टीमों के अब समान 62 अंक हैं लेकिन लीस्टर बेहतर गोल अंतर के कारण चौथे स्थान पर है। 

अपने अंतिम दौर के मुकाबले से पहले लीस्टर रविवार को टोटेनहैम और यूनाईटेड बुधवार को वेस्ट हैम से भिड़ेगा। अगर वे इन मैचों में जीत दर्ज कर लेते हैं तो तीसरा और चौथा स्थान हासिल कर सकते हैं क्योंकि अभी इन दोनों से एक अंक आगे तीसरे स्थान पर काबिज चेल्सी को अपना अगला मैच चैंपियन लिवरपूल के खिलाफ खेलना है। 

ये भी पढ़ें - विल्लारीयाल को 2-1 से हराकर रीयाल मैड्रिड ने ला लीगा खिताब पर किया कब्जा

इस बीच एस्टन विल्ला ने एवर्टन के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला जिससे उस पर दूसरे डिवीजन में खिसकने का खतरा गहरा गया है। ब्राइटन ने साउथम्पटन को 1-1 से बराबरी पर रोककर प्रीमियर लीग में बने रहना लगभग सुनिश्चित किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CJZcfC

रोहित शर्मा को आउट कर अपना ड्रीम हैट्रिक पूरा करना चाहता है 17 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह

Virat kohli and Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के मौजूदा क्रिकेट टीम में 17 साल के नसीम शाह ने हाल के कुछ दिनों में अपनी गेंदबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। नसीम ने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू किया और टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के तेज गेंदबाज बने थे। वहीं इस साल के शुरुआत में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार हैट्रिक भी ली थी।

हालांकि नसीम शाह के ड्रीम हैट्रिक में तीन अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। नसीम अपने ड्रीम हैट्रिक में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, भारत के रोहित शर्मा और इंग्लैंड के जो रूट को आउट करना चाहते हैं। 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर नसीम का मानना है कि उनके पास हर तरह का शॉट है और उन्हें आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए काफी मुश्किल काम है। 

नसीम ने एक इंटरव्यू में कहा, ''रोहित के पास हर तरह के शॉट है। वह सभी तरह के गेंद को खेलने में सक्षम हैं। यह उनका रिकॉर्ड बताता है। यही वजह है कि उनका विकेट निकलना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।''

वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को लेकर नसीम का मानना है कि उनके पास बिल्कुल अलग तरह की तकनीक है। उन्हें आउट करना मेरे खुशी की बात होगी।

नसीम ने कहा, ''स्टीव स्मिथ बहुत अपरंपरागत तरह के बल्लेबाज हैं। उनके खेलने का तरीका बाकियों से बिल्कुल अलग है। यही वजह है की उनका विकेट मिलना किसी भी गेंदबाज के लिए खुशी देने वाला होता है।''

हालांकि नसीम को अपने ड्रीम टेस्ट हैट्रिक पूरा करने के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच काफी से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है जबकि अगले कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया के साथ भी पाकिस्तान का कोई मैच नहीं है। ऐसे में उनके पास मौका है इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को वह आउट कर ड्रीम हैट्रिक के अपने पहले विकेट को पूरा करें।

आपको बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पांच अगस्त से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है और इस समय नसीम डर्बी में पाकिस्तानी टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/39bpNOX

ENG vs WI, 2nd Test : बारिश ने डाली मैच में खलल, तो जिमी नीशम ने कर दिया इंग्लैंड को ट्रोल

Jimmy Neesham Troll England With This Hilarious Tweet On Rain Playing Spoilsport eng vs wi Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जिमी नीशम को हम उनकी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ ट्विटर पर उनके मजाकिया अंदाज के लिए भी जानते हैं। ये खिलाड़ी अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट्स करता है जिसे देखकर क्रिकेट फैन्स चाह कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में हुई बारिश को लेकर इंग्लैंड को ट्रोल कर दिया है।

दरअसल, पहले टेस्ट मैच की तरह दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश के खलल की वजह देरी से शुरू हुआ। इस पर एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा "एक ऐतिहासिक दुर्घटना, क्रिकेट का आविष्कार एक ऐसे देश में किया गया था, जहां कभी भी तेज बारिश नहीं रुक पाती।"

इस यूजर के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए नीशम ने लिखा “शायद यही वजह है कि ब्रिटेन ने दुनिया भर के देशों में राज किया था। वो ऐसी जगह की तलाश करना चाहते थे, जहां टेस्‍ट मैच का आयोजन ठीक से करा सकें।”

ये भी पढ़ें - सुनील गावस्कर के 10 हजार रन आज के समय में 15-16 हजार रन के बराबर हैं - इंजमाम उल हक

बता दें, मैच के पहले दिन बारिख की वजह से खेल लगभग 90 मिनट देरी से शुरू हुआ। बारिश की इस खलल की वजह से 8 ओवर कम डले। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रोरी बर्न्स (86*) और बेन स्टोक्स (59*) मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए मिलकर अभी तक 126 रन जोड़े हैं।

इस महत्वपूर्ण साझेदारी के दौरान दोनों कुल मिलाकर 309 गेंदों का सामना किया है जो कि इंग्लैंड की ओर से चौथे विकेट के लिए टेस्ट में सबसे अधिक गेंद का सामना करने वाली जोड़ी भी बन गई है।

मैच से पहले हुई बारिश की वजह से पिच में थोड़ी नमी देखने को मिली जिस वजह से विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने पहले ही सेशन में अपने स्पिनर रोस्टन चेज को गेंद थमा दी थी। पहले दिन रोस्टन चेज के हाथों दो सफलताएं लगी। वहीं अल्जारी जोसेफ ने भी एक विकेट लिए। दूसरे टेस्ट में टीम में वापसी कर रहे हैं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट खास कमाल नहीं दिखा पाए। 23 के निजी स्कोर पर वह अल्जारी जोसेफ के शिकार बने।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OxP50e

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...