Wednesday, 15 July 2020
Sourav Ganguly, CAB President Avishek Dalmiya In Home Quarantine After Snehasish Ganguly Tests Positive For Coronavirus
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WrA18R
3टीसी सोलिडेरिटी कप में हिस्सा नहीं लेंगे कगिसो रबाडा और क्रिस मौरिस
साउथ अफ्रीका के शीर्ष तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और ऑलराउंडर क्रिस मौरिस पहले 3टीमक्रिकेट (3टीसी) सोलिडेरिटी कप में नहीं खेल पाएंगे। शनिवार को सेंचुरियन में होने वाले इस मुकाबले से देश में क्रिकेट की वापसी भी होगी। रबाडा को इस मैच में किंगफिशर्स की अगुवाई करनी थी लेकिन वह और मध्यम गति के गेंदबाज सिसांडा मगाला किसी पारिवारिक सदस्य की मौत के कारण इससे हट गये हैं।
ईसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार 33 वर्षीय मौरिस सुपरस्पोर्ट पार्क में होने वाले मुकाबले के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे। इन तीनों खिलाड़ियों की जगह साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एनटीनी के बेटे थांडो एनटीनी (किंगफिशर्स), ब्योन फोर्टिन (ईगल्स) और गेराल्ड कोएट्जी (किंगफिशर्स) को टीमों से जोड़ा गया है।
रबाडा की अनुपस्थिति में हेनिरक क्लासेन किंगफिशर्स की अगुवाई करेंगे। एबी डिविलियर्स (ईगल्स) और क्विंटन डिकाक (काइट्स) अन्य कप्तान है। यह मुकाबला पहले 27 जून को होना था लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए इसे टाल दिया गया था।
सोलिडेरिटी कप में दक्षिण अफ्रीका के चोटी 24 क्रिकेटर भाग लेंगे जिन्हें तीन टीमों में बांटा गया है। ये तीनों टीमें एक ही मैच में खेलेंगी। प्रत्येक टीम में आठ खिलाड़ी होंगे और मैच दो हिस्सों में होगा।
इसमें प्रत्येक हिस्से में 18 – 18 ओवर होंगे। प्रत्येक टीम 12 ओवर बल्लेबाजी करेगी लेकिन यह छह – छह ओवर के दो हिस्सों में बंटी होगी। इस तरह से प्रत्येक टीम एक दूसरे का सामना करेगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
काइट्स : क्विंटन डिकॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, जॉन-जॉन स्मट्स, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, बेउरन हेंड्रिक्स, एनरिच नॉर्टे।
किंगफिशर : हेनरिक क्लासेन (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, जानमैन मालन, फाफ डु प्लेसिस, थांडो एनटीनी, गेराल्ड कोएट्ज़ी, ग्लेंटन स्टुअरमैन, तबरेज शम्सी ईगल्स :
एबी डिविलियर्स (कप्तान), एडेन मार्कराम, रासी वैन डेर डूसेन, काइल वेर्रेने, एंडिले फेलुकवायो, ब्योर्न फोर्टिन, जूनियर डाला, लुंगी एनगिडी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fFg2v2
इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, अक्टूबर के बाद मैक्सवेल की हुई वापसी
सितंबर में इंग्लैंड में होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपनी 26 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान ख्वाजा समेत तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। वहीं इस टीम में पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श और नाथन कूल्टर नाइल को जगह नहीं मिली है। डैनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जोश फिलिप टीम में शामिल होने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
बता दें, पिछले साल अक्टूबर से मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य मसलों के कारण विश्राम लिया था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड दोनों सितंबर में यूके में सीमित ओवरों की श्रृंखला को लेकर अभी भी चर्चा कर रहे हैं। दौरे की पुष्टि होने के बाद ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।इस दौरे में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय टीमों के कार्यकारी महाप्रबंधक बेन ओलिवर ने कहा कि तैयार होने के लिए जो भी आवश्यक हो उसे करने के लिए संगठन दृढ़ संकल्प है।
ये भी पढ़ें - कैब अक्ष्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोरना संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली के लिए की जल्द ठीक होने की कामना
ओलिवर ने कहा "ईसीबी एक लंबे समय से स्थायी और मूल्यवान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भागीदार है और हम इस दौरे को पूरा करने के लिए हर वो चीज करेंगे जो हम कर सकते हैं।"
इसी के साथ ओलिवर ने कहा "हम ईसीबी और सरकारी एजेंसियों के साथ काम करना जारी रखते हैं और दौरे का निर्णय उचित समय पर किया जाएगा।"
राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा, "यह शुरुआती लिस्ट जैव-सुरक्षित केंद्रों में वनडे और टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने की सभी चीजों को कवर करती है, जो रिप्लेसमेंट लाने में सक्षम नहीं होने की संभावना के साथ दौरे के लिए आगे बढ़ाएगी।"
उन्होंने कहा, ‘‘यह संभावित टीम आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप और 2023 में होने वाले आईसीसी विश्व कप को ध्यान में रखकर चुनी गयी है।’’
ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, एरॉन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमोट, रिले मेरेडिथ, माइकल नेरीड। फिलिप, डेनियल सैम्स, डी'आर्सी शॉर्ट, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WoDvbX
कैब अक्ष्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोरना संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली के लिए की जल्द ठीक होने की कामना
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया ने कोविड-19 से संक्रमित स्नेहाशीष गांगुली की जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है। स्नेहाशीष कैब के सचिव और बीसीबीआई के मौजूदा अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई हैं। स्नेहाशीष को बीते बुधवार कोरोना के लक्षण महसूस हुए थे जिसके बाद वे जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए।
डालमिया ने समाचार एजेंसी एनआई से कहा, ''यह बेहद कठीन समय है। बीते दिन शहर के एक अस्पताल में स्नेहाशीष भर्ती हुए थे। जांच के दौरान उन्हें हल्का बुखार था। इसके अलावा उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं थी। मैं जल्द से जल्द उनकी ठीके होने की कामना करता हूं।
वहीं स्नेहाशीष के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर सौरव गांगुली और उनके परिवार को क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन में रखा जा सकता है। बता दें, सौरव गांगुली ने इसी महीने की 8 तारीख को अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया था।
गौरतलब है कि पिछले महीने भी सौरव गांगुली के परिवार के कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी जिसमें उनके बड़े भाई स्नेहाशीष को भी वायरस से संक्रमित बताया गया था। हालांकि तब स्नेहाशीष ने खुद के वायरस से संक्रमित होने की खबरों को खारिज कर दिया था। स्नेहाशीष ने तब अपने बयान में कहा था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और उनकी बीमारी के बारे में जो भी खबरें चल रही है, वो बेबुनियाद हैं।
स्नेहाशीष के अलावा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (कैब) ने बयान जारी कर कहा था, "यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सीएबी सचिव स्नेहाशीष गांगुली के कोरोना संक्रमण को लेकर जो भी खबरे चल रही हैं वह गलत हैं। स्नेहाशीष बिल्कुल ठीक हैं।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Ovno8s
सेरी ए :सासुओलो ने युवेंटस को बराबरी पर रोका, लाजियो ने भी खेला ड्रा
मिलान। युवेंटस को इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सासुओलो ने 3-3 से बराबरी पर रोक दिया जिससे उसकी रिकॉर्ड नौवें खिताब जीतने की कवायद थोड़ा धीमी पड़ गयी है। युवेंटस अब भी दूसरे नंबर पर काबिज अटलांटा से सात अंक आगे हैं। अटलांटा ने मंगलवार को ब्रेसिया को 3-2 से हराया था। युवेंटस ने तीसरे नंबर की टीम लाजियो पर आठ अंक की बढ़त बना रखी है।
लाजियो ने उडिन्से से गोलरहित ड्रा खेला जिससे वह फिर से दूसरे स्थान पर नहीं पहुंच पाया। अभी पांच दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। युवेंटस का यह लगातार तीसरा मैच था जिसमें उसे जीत नहीं मिली। उसने अटलांटा से 2-2 से ड्रा खेला था जबकि एसी मिलान के खिलाफ 2-0 की बढ़त के बावजूद उसे 4-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
सासुओलो के खिलाफ भी युवेंटस ने डेनिलो और गोंजालो हिगुएन के गोल से पहले 12 मिनट में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन वह इसे बरकरार नहीं रख पाया। सासुओलो की तरफ से फिलिप ड्यूरिसिच ने 29वें मिनट में गोल दागा। दूसरे हाफ में डोमेनिको बेर्राडी ने बराबरी का गोल किया तो इसके तीन मिनट बाद फ्रांसेस्को कापुतो ने सासुओलो को बढ़त दिला दी। अलेक्स सैंड्रो ने 64वें मिनट में गोल करके युवेंटस को बराबरी दिलायी।
ये भी पढ़ें - EPL : आर्सनल ने तोड़ा लिवरपूल का एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का सपना, 2-1 से दी मात
इस बीच एसी मिलान ने पारमा को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें बढ़ा दी। उसके अब छठे स्थान पर काबिज नैपोली के समान 53 अंक है लेकिन वह गोल अंतर में पीछे है।
नैपोली ने बोलोग्ना से 1-1 से ड्रा खेला। रोमा ने एक अन्य मैच में हेलास वेरोना को 2-1 से हराया और वह एसी मिलान और नैपोली से चार अंक आगे हो गया है। अन्य मैचों में सैंपडोरिया ने कागलियारी को 3-0 और फियोरेटिना ने लीस को 3-1 से हराया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OvnnBq
EPL : आर्सनल ने तोड़ा लिवरपूल का एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का सपना, 2-1 से दी मात
लंदन। लिवरपूल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ट्राफी पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुका है लेकिन बुधवार को यहां आर्सनल के हाथों 2-1 से हार से उसका मैनचेस्टर सिटी का एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम करने का सपना टूट गया। लिवरपूल 30 साल में पहली बार अपने नाम पर खिताब पक्का कर चुका था लेकिन उसकी निगाह मैनचेस्टर सिटी के 100 अंक के रिकार्ड तक पहुंचने या उससे आगे निकलने पर लगी थी लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर पाएगा।
सैडियो माने ने 20वें मिनट में गोल करके लिवरपूल को बढ़त दिलायी लेकिन आर्सनल के अलेक्सांद्र लकाजेटे ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। इसके 12 मिनट बाद रीस नेल्सन ने दूसरा गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ।
लिवरपूल के कोच जर्गेन क्लॉप ने कहा,‘‘हम सभी इंसान है। मैं इतनी सकारात्मक चीजों में से कोई नकारात्मक चीज नहीं निकाल सकता। हम सत्र में काफी पहले चैंपियन बन गये थे। हमारे खिलाड़ियों ने इस सत्र में बेजोड़ प्रदर्शन किया और उनसे यह उपलब्धि कोई छीन नहीं सकता।’’
लिवरपूल अपने पिछले दो मैचों में केवल एक अंक हासिल कर पाया। उसे बर्नले ने भी 1-1 से बराबरी पर रोका था। आर्सनल के हाथों हार उसकी इस सत्र में केवल तीसरी पराजय है। उसके अब 93 अंक हैं और बाकी बचे दो मैचों में जीत दर्ज करने पर भी वह 99 अंक तक ही पहुंच सकता है। इस बीच मैनचेस्टर सिटी ने डेविड सिल्वा (छठे) और गैब्रियल जीसस (39वें मिनट) के गोल की मदद से बोर्नमाउथ को 2-1 से हराया।
ये भी पढ़ें - जब गैरी कर्स्टन को एंट्री ना मिलने पर धोनी ने कैंसिल कर दिया था टीम इवेंट, कहा था 'ये मेरे लोग हैं'
पराजित टीम की तरफ से डेविड ब्रूक्स ने 88वें मिनट में गोल किया। खेल पंचाट के फैसले के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप में खेलने का अधिकार फिर से पाने वाले मैनचेस्टर सिटी के 75 अंक हो गये हैं। उसके और लिवरपूल के बीच 18 अंक का अंतर रह गया है।
अन्य मैचों में टोटैनहैम ने हैरी केन (60वें और 90वें मिनट) के दो गोल की बदौलत न्यूकास्टल को 3-1 से हराकर यूरोपा लीग के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी।
इस जीत से टोटैनहैम के 55 अंक हो गये हैं और वह सातवें स्थान पर पहुंच गया है। केन ने अपने क्लब करियर में गोल संख्या 200 के पार पहुंचा दी है।
टोटैनहैम की तरफ से पहला गोल सोन हियुंग मिन ने किया। वोल्वरहैम्पटन और बर्नले के बीच खेला गया एक अन्य मैच 1-1 से ड्रा रहा। वोल्वरहैम्पटन रॉल जिमीनेज के 76वें मिनट में किये गये गोल से जीत की तरफ बढ़ रहा था लेकिन क्रिस वुड के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में किये गये गोल से वह तीन अंक हासिल नहीं कर पाया।
वोल्वरहैम्पटन के अब 56 अंक हैं तथा वह चौथे और पांचवें नंबर पर काबिज लीस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाईटेड से तीन अंक पीछे छठे स्थान पर है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j8hzvD
जब गैरी कर्स्टन को एंट्री ना मिलने पर धोनी ने कैंसिल कर दिया था टीम इवेंट, कहा था 'ये मेरे लोग हैं'
भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किए हुए हैं। धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ अच्छा रिश्ता कायम करते थे। वह खिलाड़ी को समझने के साथ-साथ उस खिलाड़ियी की बेस्ट परफॉर्मेंस भी निकालना जानते हैं। इस वजह से क्रिकेट से दूर रहने के बाद भी अन्य खिलाड़ी धोनी की तारीफों में पूल बांधते रहते हैं।
धोनी खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के सपोर्टिंग स्टाफ का भी काफी ध्यान रखते थे, वह कभी उन्हें टीम से अलग नहीं मानते थे। हाल ही में इसका एक उदहारण टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने दिया है। वर्ल्ड कप विजेता इस कोच ने बताया कि 2011 वर्ल्ड कप से पहले जब उन्हें और टीम के अन्य दो सपोर्टिंग स्टाफ को एक इवेंट में सुरक्षा कारणों की वजह से एंट्री ना मिलने के बाद धोनी ने वो टीम इवेंट ही कैंसिल कर दिया था।
एक यूट्यूब चैनल पर कर्स्टन ने इस किस्से को याद करते हुए कहा "मैं कभी नहीं भूलूंगा, विश्व कप से ठीक पहले हमें बेंगलुरू में फ्लाइट स्कूल जाना था, जहां एक बार उसे देखने के लिए इनवाइट किया गया था। जाहिर है, हमारे सहयोगी स्टाफ में कुछ विदेशी भी थे। हमें सुबह पूरी टीम के साथ वहां जाना था और हर कोई वहां जाने के लिए काफी एक्साइटेड था।"
ये भी पढ़ें - वर्ल्ड कप 2019 की टीम में चयन ना होने पर टूट गया था ऋषभ पंत का दिल, मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा!
गैरी ने इसी के साथ बताया कि टीम के तीन विदेशी सपोर्ट स्टाफ भी थे जिन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से उस इवेंट में एंट्री नहीं मिल रही थी। गैरी ने बताया "टीम के सपोर्ट स्टाफ में तीन साउथ अफ्रीकी, पैडी अप्टन, एरिक सीमन्स और मैं थे। हम तीनों को सुरक्षा के लिहाज से फ्लाइट स्कूल में एंटी की परमिशन नहीं दी जा रही थी। धोनी ने इसके बाद इवेंट कैंसिल कर दिया था। धोनी ने कहा था कि ये मेरे लोग हैं। अगर इन्हें परमिशन नहीं मिलेगी तो हम में से कोई भी नहीं जा रहा है।"
गैरी ने कहा "वह काफी वफादार हैं। कई बार ऐसा होता था कि जब हम जीतते थे या टीम का अच्छा वक्त नहीं चल रहा होता था तो हम दोनों काफी वक्त साथ बिताते थे। बात करते थे कि कैसे टीम को आगे ले जाया सकता है। मुझे लगता है कि उन तीन वर्षों में हमारे बीच काफी मजबूत रिश्ता बन गया था।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32lwi06
वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा
भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...