Wednesday, 15 July 2020
Holding Tokyo Olympics Behind Closed "Something We Don't Want": Thomas Bach
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fyl1NL
वर्ल्ड कप 2019 की टीम में चयन ना होने पर टूट गया था ऋषभ पंत का दिल, मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा!
भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम उस टीम ने नहीं था जो वर्ल्ड कप 2019 के लिए चुनी गई थी। इस चयन से पहले पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के साथ-साथ आईपीएल में भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया था। पंत ने वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में भी कुछ शानदार पारियां खेली थी जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 गेंदों पर 78 रन की नाबाद पारी भी शामिल थी। पंत को उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनका दिल टूट गया।
हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने इसका खुलासा आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर किया है। आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए कैफ ने बताया कि वर्ल्ड कप 2019 की टीम में अपना नाम ना देखर पंत का मनोबल कमजोर पड़ गया था।
कैफ ने कहा ''ऋषभ पंत ने जब टीम में अपना नाम नहीं देखा तो उनका मनोबल कमजोर पड़ गया था। उन्हें इस बात का बहुत बुरा लगा था कि उन्हें टीम में नहीं लिया गया।''
ये भी पढ़ें - ENG vs WI, 2nd Test : पहले दिन से बारिश डाल सकती है खलल, चौथी दिन आंधी तूफान की भी है संभावनाएं
कैफ ने बताया कि उन्होंने पंत से इस दौरान बातचीत की थी और उन्हें समझाने की कोशिश की थी कि वह अभी युवा हैं और उनके पास अभी काफी समय है। कैफ ने कहा कैफ ने कहा, ''हमने उनसे बातचीत की। उन्हें समझाया कि तुम्हारी उम्र 20-21 साल है और तुम अपना नाम बना चुके हो। तुम भारत के लिए मैच जीत चुके हो।''
कैफ ने आगे कहा,''ऋषभ पंत एक बड़े खिलाड़ी हैं, इसे लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं था। हम उन्हें समझा रहे थे कि जो कर रहे हो करते रहो, तुम्हें मौका जरूर मिलेगा।''
उन्होंने आगे कहा, ''वह क्लास खिलाड़ी हैं। यदि उनका सही इस्तेमाल किया जाए तो वह टीम के लिए एसेट हैं। वह अभी बहुत युवा हैं, दो तीन-साल बाद वह और अच्छे खिलाड़ी साबित होंगे।''
बता दें, वर्ल्ड कप के बीच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बाद पंत की वर्ल्ड कप टीम में एंट्री हुई थी। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहली बार प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। इस मैच में उन्होंने 32 रन बनाए थे। इसके बाद पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 48, श्रीलंका के खिलाफ 4 और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 32 रन बनाए थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Oxrqgc
Glenn Maxwell, Usman Khawaja Named In Australia's 26-Man Squad For Potential England Tour
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3h6YQhY
Serie A: Juventus Seven Points Clear After Dramatic Sassuolo Draw
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32mGHZB
ENG vs WI, 2nd Test : पहले दिन से बारिश डाल सकती है खलल, चौथी दिन आंधी तूफान की भी है संभावनाएं
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथहैंपटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाल हुई। लेकिन इंग्लैंड के खराब मौसम की वजह से पहले दिन का रोमांच ज्यादा नहीं रहा। बारिश की वजह से पहले दिन मात्र 17.4 ओवर का ही खेल हो पाया। मगर बाकी चार दिन दर्शकों को मौसम की दखलंदाजी के बिना पूरा मैच देखने को मिला। इस दौरान मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर शुरुआत से ही अपना शिकंजा कंसते हुए मैच के आखिरी दिन मेजबानों को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है और यहां भी बारिश मैच में बाधा डाल सकती है। मैच से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड से जुड़ी कुछ रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौसम खराब बताया जा रहा है वहीं मैच के चौथे दिन आंधी तूफान आने की भी है संभावनाएं हैं।
रिपोर्ट के अनुसार मैच के पहले और दूसरे दिन 25% बारिश की संभावना के साथ ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना 55 प्रतिशत बताई जा रही है और इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। रिपोर्ट में मैच के चौथे दिन आंधी तूफान आने की भी संभावनाए हैं।
ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट के सचिव स्नेहाशीष हुए COVID-19 पॉजिटिव
उल्लेखनीय है, दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुर्रन की वापसी हुई है, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मार्क वुड के साथ जो डेनली को आराम दिया गया है।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। लंकाशायर के सीमर जेम्स एंडरसन और डरहम के मार्क वुड दोनों को आराम दिया गया है।"
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में रूट ने कहा, "जो डेनली ने अपना काम काफी शानदार तरीके से किया। मेरे ख्याल से ना सिर्फ वो बल्कि हर एक खिलाड़ी खुद से नाराज होगा कि अच्छी शुरुआत के बाद वो एक लम्बी पारी नहीं खेल पाया।"
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, ज़ैक क्रॉली, सैम कर्रन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fyRV0F
प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान
लंदन। प्रीमियर लीग ने बुधवार को खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो की नई तारीखों की घोषणा की, जोकि मौजूदा सीजन के समाप्त होने के बाद शुरू होगा। नए तारीखों के अनुसार, ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड में पिछली ट्रांसफर विंडो एक जुलाई से शुरू हुई थी और यह नए सीजन के पहले मैच तक चली थी।
प्रीमियर लीग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, " प्रीमियर लीग फुटबॉल में खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो 10 हफ्ते तक चलेगी। यह 27 जुलाई से शुरू होगी और पांच अक्टूबर को बंद होगी।"
नई ट्रांसफर विंडो के लिए हालांकि अभी फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा से मंजूरी लेनी होगी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j88sLy
Lewis Hamilton Wants Racing Records, Racial Justice Ahead Of Hungarian GP
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32oC8ho
वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा
भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...