Reality Of Sports

Wednesday, 15 July 2020

ENG vs WI, 2nd Test : पहले दिन से बारिश डाल सकती है खलल, चौथी दिन आंधी तूफान की भी है संभावनाएं

England vs West Indies 2nd Test Emirates Old Trafford,Manchester Weather Report Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच साउथहैंपटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाल हुई। लेकिन इंग्लैंड के खराब मौसम की वजह से पहले दिन का रोमांच ज्यादा नहीं रहा। बारिश की वजह से पहले दिन मात्र 17.4 ओवर का ही खेल हो पाया। मगर बाकी चार दिन दर्शकों को मौसम की दखलंदाजी के बिना पूरा मैच देखने को मिला। इस दौरान मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर शुरुआत से ही अपना शिकंजा कंसते हुए मैच के आखिरी दिन मेजबानों को 4 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ विंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

 तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है और यहां भी बारिश मैच में बाधा डाल सकती है। मैच से पहले ओल्ड ट्रैफर्ड से जुड़ी कुछ रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौसम खराब बताया जा रहा है वहीं मैच के चौथे दिन आंधी तूफान आने की भी है संभावनाएं हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मैच के पहले और दूसरे दिन 25% बारिश की संभावना के साथ ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना 55 प्रतिशत बताई जा रही है और इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। रिपोर्ट में मैच के चौथे दिन आंधी तूफान आने की भी संभावनाए हैं।

ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली के भाई और बंगाल क्रिकेट के सचिव स्नेहाशीष हुए COVID-19 पॉजिटिव

उल्लेखनीय है, दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुर्रन की वापसी हुई है, वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और मार्क वुड के साथ जो डेनली को आराम दिया गया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। लंकाशायर के सीमर जेम्स एंडरसन और डरहम के मार्क वुड दोनों को आराम दिया गया है।" 

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में रूट ने कहा, "जो डेनली ने अपना काम काफी शानदार तरीके से किया। मेरे ख्याल से ना सिर्फ वो बल्कि हर एक खिलाड़ी खुद से नाराज होगा कि अच्छी शुरुआत के बाद वो एक लम्बी पारी नहीं खेल पाया।"

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, ज़ैक क्रॉली, सैम कर्रन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fyRV0F

प्रीमियर लीग ने ट्रांसफर विंडो की तारीखों का किया ऐलान

Premier League announces transfer window dates Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। प्रीमियर लीग ने बुधवार को खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो की नई तारीखों की घोषणा की, जोकि मौजूदा सीजन के समाप्त होने के बाद शुरू होगा। नए तारीखों के अनुसार, ट्रांसफर विंडो 27 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड में पिछली ट्रांसफर विंडो एक जुलाई से शुरू हुई थी और यह नए सीजन के पहले मैच तक चली थी।

प्रीमियर लीग ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, " प्रीमियर लीग फुटबॉल में खिलाड़ियों की ट्रांसफर विंडो 10 हफ्ते तक चलेगी। यह 27 जुलाई से शुरू होगी और पांच अक्टूबर को बंद होगी।"

नई ट्रांसफर विंडो के लिए हालांकि अभी फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा से मंजूरी लेनी होगी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j88sLy

Lewis Hamilton Wants Racing Records, Racial Justice Ahead Of Hungarian GP

Four days after one of his most consummate and memorable triumphs, Lewis Hamilton returns to one of his favourite circuits this weekend with more than another Formula One record in his sights.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32oC8ho

Arsenal Beat Liverpool To End Record Bid, Manchester City Sink Bournemouth

Arsenal ended Liverpool's bid to set a new Premier League points record with a 2-1 win over the champions, while Manchester City pushed Bournemouth closer to relegation with a 2-1 victory on Wednesday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZyXyqh

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से लगाई मदद की गुहार

Indian Blind Cricket Association solicited help from BCCI President Sourav Ganguly Image Source : BCCI

कोलकाता। कोविड-19 के कारण समस्या से घिरी भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबीआई) ने बीसीसीआई से उसके क्रिकेटरों की मदद करने को कहा है। सीएबीआई ने बीसीसीआई से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके कुछ खिलाड़ियों के पास नौकरी भी नहीं है। सीएबीआई 2011 में लाभ न कमाने वाली संस्था के तौर पर पंजीकृत है जो ब्लाइंड क्रिकेट की शीर्ष संस्था है, हालांकि उसे बीसीसीआई से मान्यता प्राप्ता नहीं है।

इसके संस्थापक महांतेश जी किवाडासानवार स्पांसरशिप से फंड इकट्ठा करते हैं। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय प्राप्त एनजीओ समर्थनम का भी सहयोग हासिल है।

भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मार्च से चार अप्रैल के बीच 40 ओवर के वनडे मैचों और टी-20 मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी थी जो कोविड-19 के कारण रद्द हो गई।

महांतेश ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हमें कोरोनावायरस के कारण उसे रद्द करना पड़ा। यह सीरीज 18 मार्च से चार अप्रैल के बीच आयोजित की जानी थी। हमें 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।"

उन्होंने कहा, "ब्लाइंड खिलाड़ी शारीरिक और वित्तीय रूप से काफी प्रभावित हैं। कुछ लोग छोट-छोटी कंपनियों में काम कर रहे हैं। भारतीय टीम के कुछ की नौकरियां चली गई हैं, शायद 5-6 खिलाड़ियों की।"

भारत ने ब्लाइंड क्रिकेट में चार विश्व कप अपने नाम किए हैं। ब्लाइंड क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी मॉडल का राष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें 24 राज्य हिस्सा लेते हैं।

ये भी पढ़ें - भारत बनाम इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज हो सकती है स्थगित - बीसीसीआई अधिकारी

उन्होंने कहा, "इसे नागेश ट्रॉफी कहा जाता है, इसका नाम हमारे सह संस्थापक के नाम पर रखा गया है। यह तीन महीने चलता है। इसके अलावा हम दो दिवपक्षीय सीरीज खेलते हैं एक बाहर और एक घर में।"

उन्होंने कहा, "घरेलू खिलाड़ियों की स्थिति के बारे में सोच कर देखिए। उनके पास नौकरियां हैं लेकिन सभी के पास नहीं और उन्होंने क्रिकेट के काफी कुछ दिया है।"

महांतेश ने 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से बात की थी और पूर्व भारतीय कप्तान ने उन्हें 15 दिन के अंदर मदद करने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने बताया, "मुझे लगा था कि गांगुली हमारी मदद करेंगे। उन्होंने 15 दिन का आश्वासन दिया था। यह 30 नवंबर-2019 की बात है।"

महांतेश ने बताया, "उन्होंने केरल से किसी को इसे देखने के लिए कहा था। मैंने गांगुली से उस दिन बात की थी और उन्होंने कहा था कि मैं यहां हूं तुम चिंता मत करो। 2012 में हमारे पहले टी-20 विश्व कप के वे ब्रांड एम्बेसडर थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगा था कि उनके आने के बाद कुछ होगा। उनके रहते हुए हो सकता है। मुझे नहीं पता कि वह क्यों टाल रहे हैं। हम किसी अन्य देश की तरह मान्यता मांग रहे हैं। और बीसीसीआई का संविधान में भी लोढ़ा समिति ने कहा है.. इसलिए उन्हें यह करना चाहिए।"

महांतेश ने बताया, "समिति ने कहा था कि बीसीसीआई को ब्लाइंड क्रिकेट की मदद करनी चाहिए। विकलांग और न सुनने वाले लोगों की क्रिकेट अलग है, उनके पास कोई ढांचा नहीं है और बीसीसीआई शायद सभी को मिलाने की सोच रही है।"

बीसीसीआई से अपील करते हुए उन्होंने कहा, "अगर वह हमें कुछ वित्तीय मदद कर देते तो वह हम अपने खिलाड़ियों को दे देते। आमतौर पर हम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए भी मैदान पाने के लए हम संघर्ष करते हैं।"

उन्होंने कहा, "राज्य संघ कहती हैं कि हमें बीसीसीआई से इजाजत लेनी होगी इसलिए अगर बीसीसीआई में मान्यता देती है तो हमें वो मैदान मिल सकते हैं।"

महांतेश ने बताया कि उन्होंने खेल मंत्रालय को भी पत्र लिखा है और राष्ट्रीय खेल महासंघ की मान्यता देने की अपील की है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30aIH4z

ENG vs WI : जो रूट की वापसी से बढ़ेगा इंग्लैंड का मनोबल, वेस्टइंडीज की निगाहें सीरीज जीतने पर

England cricket team Image Source : GETTY IMAGES

कप्तान जो रूट की वापसी से बल्लेबाजी को मिली मजबूती के दम पर इंग्लैंड गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में सीरीज बराबर करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगा लेकिन उसे वेस्टइंडीज से बेहद सतर्क रहना होगा जो अजेय बढ़त हासिल करने के लिये प्रतिबद्ध है। वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में खेला गया पहला मैच चार विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनायी है। 

रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण उस मैच में नहीं खेल पाये थे। इंग्लैंड को उनकी कमी खली और पहली पारी में उसकी टीम 204 रन पर आउट हो गयी। वेस्टइंडीज ने 318 रन बनाकर 114 रन की बढ़त ली जो आखिर में निर्णायक साबित हुई। यह सीरीज कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में ही 24 जुलाई से खेला जाएगा। 

वेस्टइंडीज को इंग्लैंड में 32 साल में पहली सीरीज जीतने के लिये इनमें से केवल एक मैच में जीत की जरूरत है। इंग्लैंड ने पिछली दस सीरीज में आठवीं बार पहला टेस्ट मैच गंवाया और यह कहा जा सकता है कि वह ऐसी परिस्थितियों में वापसी करने का आदी है। हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद उसने शानदार वापसी करके 3-1 से जीत दर्ज की थी। 

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार ने किया आईपीएल में अपने सबसे खास पल का खुलासा

रूट के लिये जो डेनली को अपना स्थान छोड़ना पड़ सकता है जिन्होंने पहले मैच में 18 और 29 रन की पारियां खेली थी। रूट की वापसी से इंग्लैंड के मध्यक्रम को मजबूती मिलने की संभावना है जिसमें जॉक क्राउली, ओली पोप और पहले मैच में कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शामिल हैं। इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने हालांकि स्वीकार किया कि रूट पर थोड़ा दबाव होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम जो (रूट) से अच्छी पारियां देखने के लिये बेताब हैं लेकिन निश्चित तौर पर उस पर थोड़ा दबाव होगा। जॉक लगातार सुधार कर रहा है और उसने (साउथम्पटन में) जो पारी खेली उससे उसकी परिपक्वता झलकती है। ’’ 

इंग्लैंड ने पिछले मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को भी अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का विवादास्पद फैसला किया था। ब्रॉड ने इस पर सार्वजनिक तौर पर अपनी निराशा भी व्यक्त की थी। वह फिर से जेम्स एंडरसन के साथ नयी गेंद का जिम्मा संभाल सकते हैं। ऐसे में मार्क वुड या जोफ्रा आर्चर में से किसी को बाहर बैठना होगा। 

इंग्लैंड के लिये विकेटकीपर जोस बटलर की अपनी दोनों भूमिकाओं में खराब फार्म चिंता का विषय है। उन्होंने पहली पारी में 35 रन बनाये लेकिन दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गये। यही नहीं उन्होंने जर्मेन ब्लैकवुड को दूसरी पारी में शुरू में जीवनदान दिया। ब्लैकवुड ने इसका फायदा उठाकर 95 रन की मैच विजेता पारी खेली। 

यह भी पढ़ें- भारत बनाम इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज हो सकती है स्थगित - बीसीसीआई अधिकारी

बटलर के हालांकि अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है। वेस्टइंडीज अपनी विजेता टीम के साथ ही दूसरे मैच में उतर सकता है। शाई होप की खराब फार्म उसके लिये चिंता का विषय हो सकता है जो लंबी पारी खेलने के अपने इरादों को पहले मैच में मूर्तरूप नहीं दे पाये थे। ब्लैकवुड ने हालांकि मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलायी थी और इस बीच उन्हें रोस्टन चेस और विकेट शेन डोरिच का भी अच्छा साथ मिला था। 

ब्लैकवुड फिर से अच्छी पारी खेलने के लिये प्रतिबद्ध है और उन्हें विश्वास है कि इंग्लैंड की तमाम रणनीतियों के बावजूद वह दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब मैं क्रीज पर होता हूं तो वे दबाव में होते हैं, मैं नहीं।’’ 

जैसन होल्डर ने पहले मैच में तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल पर भरोसा दिखाया था जबकि उन्हें रिजर्व के तौर पर मुख्य टीम में रखा गया था। गैब्रियल कप्तान की उम्मीदों पर खरे उतरे और उन्होंने नौ विकेट लेकर मैन आफ द मैच हासिल किया था। लेकिन अगर वेस्टइंडीज को 32 साल बाद में इंग्लैंड में पहली सीरीज जीतनी है तो उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा तथा क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शमर ब्रूक्स, होप आदि को लंबी साझेदारियां निभानी होंगी। 

टीम इस प्रकार हैं : 

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), डोम सिबली, रोरी बर्न्स, जो रूट, जॉक क्रॉउली, बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, जो डेनली में से। 

वेस्टइंडीज (संभावित एकादश) : जैसन होल्डर (कप्तान) जॉन कैंपबेल, क्रेग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, शाई होप, रोस्टन चेस, जर्मेन ब्लैकवुड, शेन डोरिच (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, शैनोन गेब्रियल। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Zz0XWh

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज हो सकती है स्थगित - बीसीसीआई अधिकारी

India vs England ODI and T20 series may be postponed - BCCI officials Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली छह मैचों की सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और न्यूजीलैंड ए टीम का अगले महीने का दौरा कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्थगित होना तय है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘इंग्लैंड को सितंबर के आखिर में छह मैच (तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय) खेलने थे। निश्चित तौर पर वर्तमान परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर नहीं आ सकती है।’’ 

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी जिसमें भारत के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) चर्चा का मुख्य विषय होगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि एफटीपी मामले पर चर्चा के बाद औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी क्योंकि यह शुक्रवार को होने वाली शीर्ष परिषद के एजेंडा का हिस्सा है। न्यूजीलैंड ‘ए’ को अगस्त में भारत दौरे पर आना है और उसके भी आने की संभावना नहीं है।’’ 

ये भी पढ़ें - भुवनेश्वर कुमार ने किया आईपीएल में अपने सबसे खास पल का खुलासा

ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम यह श्रृंखला खेलने के लिये अगले साल सितंबर में भारत दौरे पर आ सकती है। भारत में कोविड-19 के अभी तक नौ लाख से अधिक मामले सामने आये हैं और मृतकों की संख्या 25,000 तक पहुंचने वाली है। 

भारत में अगर सितंबर तक स्थिति सुधर भी जाती है तब भी इंग्लैंड के आने की संभावना नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे (बीसीसीआई) अध्यक्ष (सौरव गांगुली) ने हाल में साक्षात्कार में कहा था कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रही तो वे अगस्त में शिविर के आयोजन की योजना बना रहे हैं। यह तो हर कोई जानता है कि ऐसी परिस्थितियों में कोई मैच आयोजित नहीं किया जा सकता है।’’ 

सितंबर के आखिर में इंग्लैंड दौरा और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय है ऐसे में इस दौरान भारत या विदेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार मार्च में मैदान पर उतरी थी लेकिन तब भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला महामारी के कारण बीच में ही रद्द कर दी गयी थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eBMzAQ

वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...