Reality Of Sports

Tuesday, 14 July 2020

Chicago Marathon Cancelled Over Coronavirus Fears

The 43rd edition of the Chicago Marathon was due to take place on October 11, with an estimated field of around 45,000 runners and wheelchair athletes.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZqwN7h

Watch: Ravichandran Ashwin Shares Video Of Beluga Whale "Playing Some Rugby"

Ravichandran Ashwin took to Twitter to share a video of a Beluga Whale teaming up with a man, aboard a ship, and playing rugby.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OjdoPs

2019 WC फाइनल का वो पल जब कप्तान मॉर्गन को लगा हाथ से निकल गया कप

2019 WC फाइनल का वो पल जब कप्तान मॉर्गन को लगा हाथ से निकल गया कप Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड को 50 ओवर का विश्व कप जीते हुए एक ठीक एक साल हो गए हैं। विश्व कप जीत की पहली सालगिरह पर कप्तान इयोन मोर्गन ने उस पल को याद किया जब उन्हें लगा कि उनकी टीम लॉर्ड्स में उस शाम न्यूजीलैंड के खिलाफ अब जीत नहीं सकती।

आज से ठीक एक साल पहले इंग्लैंड ने 14 जुलाई 2019 को नाटकीय खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को बाउंड्री नियम के आधार पर हराकर आईसीसी विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। दिलचस्प बात ये है कि इस मैच का नतीजा सुपर ओवर जरिए निकला था जो विश्व कप के फाइनल के इतिहास में पहली बार देखने को मिला था।

इयोन मोर्गन ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, "सिर्फ एक बार कुछ सेकेंड के लिए ऐसा क्षण आया जब मुझे जीत को लेकर शंका हुई। जिमी नीशम ने बेन को गेंद फेंकी, ये एक धीमी गेंद थी जिसे बेन ने लांग ऑन की तरफ हिट किया और मुझे याद है कि गेंद हवा में थी।"

उन्होंने आगे कहा, "गेंद काफी ऊंची गई, लेकिन उतनी लंबी नहीं गई। और एक पल के लिए मुझे लगा कि यह खत्म हो गया है, बेन आउट है, हमें अभी भी 15 ओवर की जरूरत है। ये वो पल था जब मुझे लगा कि सब खत्म हो गया।"

लॉर्ड्स में खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 241 रन बनाए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई मेजबान इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत टारगेट तो हासिल नहीं कर सकी लेकिन स्कोर बराबर करने में सफल रही।

इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया जहां एक बार फिर दोनों टीमों ने बराबरी का स्कोर बनाया लेकिन  बाउंड्री नियम के आधार पर मेजबान इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया क्योंकि इस फाइनल मुकाबले में इंग्लिश टीम ने सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाए थे। इंग्लैंड के लिए 236 वनडे मैचों में 7368 रन बना चुके 33 वर्षीय मॉर्गन ने कहा कि विश्व कप फाइनल 'वास्तव में क्रिकेट से बड़ा' था और लंबे समय तक लोगों को याद रहेगा।"

50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद अब मोर्गन की नजरें अब टी20 विश्व कप पर टिकी हैं और वह चाहते हैं कि उनकी टीम एक साथ दो प्रारूपों में विश्व कप विजेता बनने वाली पहली टीम बने।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j11GHd

दूसरी कक्षा के छात्र से क्रिकेट मैग्जीन तैयार करा रहे हैं एरोन फिंच, नियमों के बारे में होगी पूरी जानकारी

Aaron Finch is preparing cricket magazine from second grade student Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने दूसरी कक्षा के छात्र अलेक्स अल्ट्यूड को स्कूल के प्रोजेक्ट में मदद करते हुए उन्हें क्रिकेट पत्रिका तैयार करने के लिये कहा जिसमें यह युवा क्रिकेट प्रेमी सफल रहा। विक्टोरिया प्रांत में कोविड-19 के मामले बढने से स्कूल बंद कर दिये गये और ऐसे में सामुदायिक खेल न होने से विद्यार्थियों के लिये दूरस्थ शिक्षा मुश्किल साबित हो रही थी। लगभग सात लाख विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार,‘‘युवा क्रिकेट प्रेमी और मेलबर्न की ब्लैकबर्न लेक प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र अलेक्स अल्ट्यूड के लिये घर से पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा था। विशेषकर जब तक फिंच उसकी मदद के लिये आगे नहीं आया। क्रिकेट.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार फिंच ने अलेक्स की शिक्षिका कैथरीन टेलर के माध्यम से वीडियो संदेश भेजकर लॉकडाउन के दौरान विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये कहा। 

ये भी पढ़ें - टीम इंडिया की तुलना में IPL में ज्यादा सफल क्यों है ऋषभ पंत, कैफ ने बताई बड़ी वजह

फिंच ने दूसरी कक्षा के छात्र को क्रिकेट पत्रिका तैयार करने को कहा जिसमें नियमों का विस्तार से विवरण हो। उसमें क्षेत्ररक्षण की स्थितियों और क्रिकेट कैसे खेलना है, के बारे में भी बताया गया हो। 

अलेक्स की शिक्षिका टेलर ने कहा, ‘‘पिछले एक साल में यह उसका सबसे अच्छा काम था। वह इससे बहुत खुश था कि एरोन फिंच ने उसे निजी तौर पर संदेश भेजा। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fu2uSN

Monday, 13 July 2020

No Spectators For Rest Of PGA Tour Season

The announcement means there will be no spectators at the climax of the season, which concludes with the FedEx Cup Playoff series' Tour Championship, due to be held from September 4-7 in Atlanta.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Wy2PN5

टीम इंडिया की तुलना में IPL में ज्यादा सफल क्यों है ऋषभ पंत, कैफ ने बताई बड़ी वजह

टीम इंडिया की तुलना में IPL में ज्यादा सफल क्यों है ऋषभ पंत, कैफ ने बताई बड़ी वजह Image Source : GETTY IMAGES

पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत भारत टीम के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण काफी नाम कमाया है। टीम इंडिया के इतर आईपीएल में पंत का पिछले कुछ सालों प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी की ओर से वह लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

यही वजह है कि टीम इंडिया में पंत को एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रुप में देखा जा रहा है। हाालांकि पंत के लिए साल 2019 कुछ खास नहीं रहा क्योंकि वह अपनी फॉर्म के चलते भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे और उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का भी सामना किया।

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद कैफ ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ आईपीएल और टीम इंडिया में पंत की बल्लेबाजी के अंतर को लेकर चर्चा की।

कैफ ने कहा, "पंत खुलकर खेलने वाला खिलाड़ी है। अगर आपने पंत की पोजिशन सेट कर दी और बता दिया की आपको खेलने के लिए इतने ओवर मिलने वाले। यानी कि आपने उनका मांइड क्लियर कर दिया जहां किसी बात को शक न हो कि उन्हें सिंगल लेना या डिफेंड करना है। वह अटैकिंग बल्लेबाज हैं और उन्हें पहली बॉल से अटैकिंग शॉट ही मारना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "पोटिंग, दादा और हमारे बीच कई बार ये बात हुई कि पंत को नंबर 3 भेजो या 4 पर भेजो। हमने बाद में तय किया कि पंत को कम से कम आखिरी 10 ओवर मिलने चाहिए। चाहे फिर वो नंबर 3 पर जाए या नंबर 5 पर जाए। ये काम भारतीय टीम में अभी तक ठीक से नहीं हो पाया। उसका स्लॉट अभी तक वो पकड़ नहीं पाए हैं लेकिन आईपीएल में हमने उनका स्लॉट पकड़ लिया है। यही वजह है कि वह आईपीएल में अच्छा करते आ रहे हैं।"

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने आईपीएल में 54 मैचों में खेलते हुए करीब 36 की औसत से और 162 से ज्यादा के स्ट्राईक रेट से 1736 रन बनाए है जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 488 रन बनाए थे।

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eyYVtv

गैरी कर्स्टन की इस सलाह से विराट कोहली ने जड़ा था वनडे का पहला शतक

Virat Kohli first ODI Century vs Sri Lanka Gary Kirsten Advice Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। विराट कोहली इस समय तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, वहीं तीनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में भी वह टॉप 10 में शामिल है। विराट कोहली में बड़ा खिलाड़ी बनने की तो शुरू से काबिलियत थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में निखार कई सीनियर खिलाड़ियों या फिर कोच की मदद से आया। कुछ ऐसी ही सलाह टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें दी थी जिसकी वजह से वह वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगा पाए थे।

टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप विजेता कोच ने एक यूट्यूब चैनल से विराट कोहली से पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा ''मेरे और उनके रिश्ते की शुरुआत एक नए खिलाड़ी के रूप में हुई थी, जो टीम में नया-नया शामिल हुआ था। उन्हें अपना बहुत लंबा सफर तय करना था और कंसीस्टेंट व्यवहार सीखना था।''

कर्स्टन ने कहा "जब मैं पहली बार विराट कोहली से मिला तो उनमें प्रतिभा और योग्यता दिखाई दी, लेकिन मैंने देखा कि वह अपना बेस्ट इस्तेमाल नहीं कर रहा था। हमारी बहुत बार इस पर चर्चा हुई।"

ये भी पढ़ें - On This Day, WC19 : न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व विजेता बना था इंग्लैंड, आईसीसी के इस नियम की हुई थी कड़ी आलोचना

2009 में जब श्रीलंका भारत दौरे पर आई थी तो कर्स्टन ने विराट कोहली को कुछ खास सलाह दी थी जिसके बाद वो वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब रहे थे। कर्स्टन ने कहा "मैं कभी नहीं भूल सकता जब हम श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेल रहे थे। वह 30 रन पर बहुत अच्छा खेल रहे थे। तब उन्होंने एक गेंदबाज को सिर के ऊपर से छक्के के लिए मारने का फैसला किया और वह आउट हो गए। इसके बाद मैंने विराट कोहली से कहा कि अगर तुम्हें क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाना है तो तुम्हें ग्राउंड शॉट खेलने होंगे। तुम जानते हो कि तुम अधिकांश गेंदों पर जमीनी शॉट खेल सकते हो। उन्होंने मेरी बात को सुना और अगले ही मैच में कोलकाता में शतक जमाया।''

विराट कोहली ने इससे पहले भारत के लिए 13 मैच खेल चुके थे जिसमें वह तीन बार 50 का आंकड़ा तो पार करने में कामयाब रहे थे, लेकिन वह उस शुरुआत को शतक में तबदील नहीं कर पाए थे। इसके बाद विराट कोहली नहीं रुके और इस फॉर्मेट में वह 43 शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब विराट कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर ही जिनके नाम इस फॉर्मेट में 49 शतक दर्ज हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38U7ttr

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...