Monday, 13 July 2020
No Spectators For Rest Of PGA Tour Season
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Wy2PN5
टीम इंडिया की तुलना में IPL में ज्यादा सफल क्यों है ऋषभ पंत, कैफ ने बताई बड़ी वजह
पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत भारत टीम के एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण काफी नाम कमाया है। टीम इंडिया के इतर आईपीएल में पंत का पिछले कुछ सालों प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल फ्रेंचाइजी की ओर से वह लगातार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
यही वजह है कि टीम इंडिया में पंत को एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रुप में देखा जा रहा है। हाालांकि पंत के लिए साल 2019 कुछ खास नहीं रहा क्योंकि वह अपनी फॉर्म के चलते भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे और उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का भी सामना किया।
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद कैफ ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ आईपीएल और टीम इंडिया में पंत की बल्लेबाजी के अंतर को लेकर चर्चा की।
कैफ ने कहा, "पंत खुलकर खेलने वाला खिलाड़ी है। अगर आपने पंत की पोजिशन सेट कर दी और बता दिया की आपको खेलने के लिए इतने ओवर मिलने वाले। यानी कि आपने उनका मांइड क्लियर कर दिया जहां किसी बात को शक न हो कि उन्हें सिंगल लेना या डिफेंड करना है। वह अटैकिंग बल्लेबाज हैं और उन्हें पहली बॉल से अटैकिंग शॉट ही मारना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा, "पोटिंग, दादा और हमारे बीच कई बार ये बात हुई कि पंत को नंबर 3 भेजो या 4 पर भेजो। हमने बाद में तय किया कि पंत को कम से कम आखिरी 10 ओवर मिलने चाहिए। चाहे फिर वो नंबर 3 पर जाए या नंबर 5 पर जाए। ये काम भारतीय टीम में अभी तक ठीक से नहीं हो पाया। उसका स्लॉट अभी तक वो पकड़ नहीं पाए हैं लेकिन आईपीएल में हमने उनका स्लॉट पकड़ लिया है। यही वजह है कि वह आईपीएल में अच्छा करते आ रहे हैं।"
गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने आईपीएल में 54 मैचों में खेलते हुए करीब 36 की औसत से और 162 से ज्यादा के स्ट्राईक रेट से 1736 रन बनाए है जिसमें एक शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 488 रन बनाए थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eyYVtv
गैरी कर्स्टन की इस सलाह से विराट कोहली ने जड़ा था वनडे का पहला शतक
भारतीय कप्तान विराट कोहली की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है। विराट कोहली इस समय तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं, वहीं तीनों फॉर्मेट की आईसीसी रैंकिंग में भी वह टॉप 10 में शामिल है। विराट कोहली में बड़ा खिलाड़ी बनने की तो शुरू से काबिलियत थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में निखार कई सीनियर खिलाड़ियों या फिर कोच की मदद से आया। कुछ ऐसी ही सलाह टीम इंडिया के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने उन्हें दी थी जिसकी वजह से वह वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगा पाए थे।
टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप विजेता कोच ने एक यूट्यूब चैनल से विराट कोहली से पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा ''मेरे और उनके रिश्ते की शुरुआत एक नए खिलाड़ी के रूप में हुई थी, जो टीम में नया-नया शामिल हुआ था। उन्हें अपना बहुत लंबा सफर तय करना था और कंसीस्टेंट व्यवहार सीखना था।''
कर्स्टन ने कहा "जब मैं पहली बार विराट कोहली से मिला तो उनमें प्रतिभा और योग्यता दिखाई दी, लेकिन मैंने देखा कि वह अपना बेस्ट इस्तेमाल नहीं कर रहा था। हमारी बहुत बार इस पर चर्चा हुई।"
ये भी पढ़ें - On This Day, WC19 : न्यूजीलैंड को मात देकर विश्व विजेता बना था इंग्लैंड, आईसीसी के इस नियम की हुई थी कड़ी आलोचना
2009 में जब श्रीलंका भारत दौरे पर आई थी तो कर्स्टन ने विराट कोहली को कुछ खास सलाह दी थी जिसके बाद वो वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने में कामयाब रहे थे। कर्स्टन ने कहा "मैं कभी नहीं भूल सकता जब हम श्रीलंका के खिलाफ वनडे खेल रहे थे। वह 30 रन पर बहुत अच्छा खेल रहे थे। तब उन्होंने एक गेंदबाज को सिर के ऊपर से छक्के के लिए मारने का फैसला किया और वह आउट हो गए। इसके बाद मैंने विराट कोहली से कहा कि अगर तुम्हें क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाना है तो तुम्हें ग्राउंड शॉट खेलने होंगे। तुम जानते हो कि तुम अधिकांश गेंदों पर जमीनी शॉट खेल सकते हो। उन्होंने मेरी बात को सुना और अगले ही मैच में कोलकाता में शतक जमाया।''
विराट कोहली ने इससे पहले भारत के लिए 13 मैच खेल चुके थे जिसमें वह तीन बार 50 का आंकड़ा तो पार करने में कामयाब रहे थे, लेकिन वह उस शुरुआत को शतक में तबदील नहीं कर पाए थे। इसके बाद विराट कोहली नहीं रुके और इस फॉर्मेट में वह 43 शतक लगा चुके हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब विराट कोहली से आगे सचिन तेंदुलकर ही जिनके नाम इस फॉर्मेट में 49 शतक दर्ज हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38U7ttr
EPL : मैनचेस्टर यूनाईटेड ने आखिरी क्षणों में गोल गंवाने से साउथम्पटन से ड्रा खेला
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के छठे मिनट में गोल गंवाया जिससे उसे इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में साउथम्पटन से 2-2 से ड्रा खेलना पड़ा। इससे उसने पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार शीर्ष चार में शामिल होने का मौका भी गंवा दिया। चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की कड़ी जंग में यह नया मोड़ आया है।
दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी पर यूरोपीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगा दो साल का प्रतिबंध हटा दिये जाने के बाद अब पांचवें स्थान की टीम की चैंपियन्स लीग में भाग लेने की संभावना समाप्त हो चुकी है।
सब्स्टीट्यूट माइकल ओबाफेमी ने अंतिम क्षणों में गोल दागकर यूनाईटेड की तीन अंक हासिल करके लीस्टर सिटी से आगे निकलने की उम्मीदों पर पानी फेरा। यूनाईटेड के चौथे स्थान पर काबिज लीस्टर के समान 59 अंक हो गये हैं लेकिन वह गोल अंतर में पीछे होने के कारण पांचवें स्थान पर ही बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - La Liga : ग्रेनाडा पर जीत से स्पेनिश लीग खिताब के और करीब पहुंचा रीयाल मैड्रिड
सत्र के आखिरी दिन लीस्टर और यूनाईटेड के बीच मैच खेला जाएगा। साउथम्पटन की तरफ से स्टुअर्ट आर्मस्ट्रांग ने 12वें मिनट में गोल किया लेकिन मार्कस रशफोर्ड ने 20वें मिनट में यूनाईटेड की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया। इसके तीन मिनट बाद एंथनी मार्शल ने यूनाईटेड को बढ़त दिला दी थी।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3equSnD
On This Day In 2019: England Beat New Zealand On Boundary Count Rule To Win Maiden World Cup
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2CbWEHc
ENG vs WI: England To Back Jos Buttler, But Joe Denly In The Firing Line
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/309Ykci
La Liga : ग्रेनाडा पर जीत से स्पेनिश लीग खिताब के और करीब पहुंचा रीयाल मैड्रिड
मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये जिसके लिये उसे अब केवल दो अंक चाहिए। फरलैंड मेंडी और करीम बेंजेमा के पहले हाफ में किये गये गोल की बदौलत रीयाल मैड्रिड ने लगातार नौवीं जीत दर्ज की। इससे जिनेदिन जिदान की टीम दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से चार अंक आगे हो गयी है जबकि अब केवल दो दौर के मैच बचे हुए हैं।
रीयाल मैड्रिड ने लीग की वापसी के बाद अपना प्रत्येक मैच जीता है। वह गुरुवार को विल्लारीयाल पर जीत से 2017 के बाद अपना पहला खिताब हासिल कर लेगा। बार्सिलोना अगर ओसासुना के खिलाफ अंक गंवा देता है तो तब भी रीयाल मैड्रिड का खिताब पक्का हो जाएगा। अंतिम दो दौर में ड्रा खेलने से भी रीयाल मैड्रिड लीग में रिकार्ड 34वां खिताब जीतने में सफल रहेगा।
रीयाल मैड्रिड के अभी 36 मैचों में 83 जबकि बार्सिलोना के इतने ही मैचों में 79 अंक हैं। रीयाल मैड्रिड ने ग्रेनाडा के खिलाफ शुरू से ही नियंत्रण बना दिया था। मेंडी ने दसवें मिनट में ही स्पेनिश क्लब की तरफ से अपना पहला गोल किया। इसके छह मिनट बाद बेंजेमा ने स्कोर 2-0 से कर दिया।
ये भी पढ़ें - भारतीय बॉक्सिंग टीम से जुड़ा डॉक्टर पाया गया कोरोना वायरस पॉजिटिव
ग्रेनाडा की तरफ से डार्विन मैचिस ने 50वें मिनट में गोल करके हार का अंतर कम किया। इस बीच विल्लारीयाल की रीयाल सोसीडाड के हाथों 2-1 की हार से सेविला ने अपना चौथा स्थान सुनिश्चित करके चैंपियन्स लीग में भी जगह बनायी।
इस हार से विल्लारीयाल चौथे स्थान पर काबिज सेविला से नौ अंक पीछे हो गया है। चैंपियन्स लीग में जगह बनाने वाली अन्य टीमें रीयाल मैड्रिड, बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड हैं। एक अन्य मैच में गेटाफे ने अलावेस के साथ गोलरहित ड्रा खेला। इससे वह छठे स्थान पर बना हुआ है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OA0tZH
जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर
भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...