Reality Of Sports

Friday, 10 July 2020

La Liga: Real Madrid Close In On Title After Win Over Alaves

If Barcelona fail to win away at Real Valladolid on Saturday, Real Madrid will clinch the La Liga title with two games to spare by beating Granada on Monday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W5zKIA

क्वारंटीन नियमों के कथित उल्लंघन के बाद मुक्केबाजों की जांच में जुटा साइ

Boxing Image Source : GETTY IMAGE

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण सहित तीन मुक्केबाजों के खिलाफ कथित रूप से कोविड-19 क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन के लिये जांच शुरू कर दी है जो अपने अलग रहने के समय के दौरान पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान में साथी खिलाड़ियों के साथ मिलजुल रहे थे। 

साइ ने किसी भी मुक्केबाज का नाम लिये बिना बयान में कहा, ‘‘हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। हम जांच के बाद दोषी खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ’’ हालांकि एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कथित उल्लघंन करने वालों में विकास के अलावा पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत और एशियाई खेलों के कांस्य पदक मुक्केबाज सतीश कुमार शामिल हैं। 

इनमें से विकास (69 किग्रा) और सतीश (91 किग्रा से अधिक) ओलंपिक टीम में शामिल हैं। गोयत ने कहा, ‘‘मैंने और विकास ने मेस (कैंटीन) में प्रवेश नहीं किया था। हम एनआईएस कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई की अनुमति के बाद परिसर में घुसे थे क्योंकि हमारे कोविड-19 परीक्षण में हम नेगेटिव आये थे। हमें अपने कमरों में रहने के लिये कहा गया था और हमने ऐसा ही किया। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘केवल सतीश ही कैंटीन में एक बार गया था क्योंकि उसे प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी और हमें जो पता चला है कि कुछ वेटलिफ्टर और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत की। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट भी नेगेटिव थी। ’’ 

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाजों के लिये शिविर अगले दो हफ्तों में शुरू होगा। तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सात अन्य मुक्केबाज इस समय क्वारंटीन में हैं और उनके कोविड-19 परीक्षण हो गये हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। गोयत ने कहा, ‘‘मैं, सतीश और विकास यहां एक जुलाई को ही आये थे और हमने अपना परीक्षण करा लिया था। इसलिये हमें होस्टल में प्रवेश करने की अनुमति मिली लेकिन हमें अलग रहने को कहा गया था और हमने इस निर्देश का पालन किया।’’ 

साइ भी इस बात को मानता है कि इन कथित रूप से उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों को परिसर में जाने की अनुमति टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही दी गयी थी। साइ ने कहा, ‘‘हमारे नये दिशानिर्देशों के अनुसार अब सात दिन पृथकवास रहना अनिवार्य है। छठे दिन परीक्षण कराये जाते हैं और रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो खिलाड़ियों को उन अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलने की अनुमति दी जायेगी जो पृथकवास में हैं। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iKGmpg

वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को दी नसीहत कहा, 'मैदान के बाहर अनुशासित रहने की है जरुरत'

prithvi shaw Image Source : GETTY IMAGES

भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ की तुलना वीरेंद्र सहवाग से करते हुए कहा कि मुंबई के इस युवा बल्लेबाज को मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है। टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावशाली डेब्यू के बाद शॉ पर डोपिंग मामले में आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

प्रतिबंध पूरा होने के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट पर वापसी की और इस साल भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें अंतिम एकादश में जगह बनाने मौका मिला था। 

जाफर ने पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा से उनके यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उसे (शॉ) मैदान से बाहर ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत है। उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की लेकिन उसे क्रिकेट के बाहर भी बहुत ज्यादा अनुशासित रहने की जरूरत है।’’ 

रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जाफर ने कहा कि शॉ के पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने की क्षमता है। इस साल घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस दिग्गज ने कहा, ‘‘ वह (शॉ) जिस तरह के शॉट लगाता है बिना किसी संदेह के मुझे लगता है कि वह एक विशेष खिलाड़ी हैं। अगर उसने इसे जारी रखा तो उसके पास वीरेंद्र सहवाग की क्षमता है, जो पूरी तरह से गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है।’’ 

जाफर के मुताबिक, शॉ को अपने खेल को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है क्योंकि वह विरोधी गेंदबाजों के ‘जाल में फंस’ जाते है। जाफर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कही ना कही उसे अपने खेल को समझने की जरूरत है। उसे थोड़ा समय लेने की जरूरत है। वह कई बार शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट हुआ और गेंदबाजों के जाल में फंस गया। उसे इस बात को समझने की जरूरत है’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gKBwGI

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट तीसरा दिन, लाइव क्रिकेट स्कोर : इंग्लैंड पर बढ़त बनाने पर होगी विंडीज की नजरें

england vs west indies live score eng vs wi 3rd day test match ball to ball live updates from the rose bowl southampton Image Source : GETTY

साउथहैंपटन में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज का पलड़ा मेजबानों पर भारी रहा। इंग्लैंड को 204 रन पर समेट कर विंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। विंडीज की ओर से ब्रेथवेट (20*) और होप (3*) क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन बारिश के कारण अधिकतर समय का खेल धुल जाने के बाद विंडीज के गेंदबाजों ने दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन भोजनकाल के बाद पांच विकेट 106 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 204 रनों पर आलआउट हो गई। कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने 21 और जोस बटलर नौ रन से आगे खेलना शुरू किया। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को मजबूती देने की कोशिश। लेकिन इसके बाद मेजबान टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और होल्डर तथा शेनन गैब्रियल के आगे घुटने टेकते हुए नजर आई।

स्टोक्स ने 97 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 43 और बटलर ने 47 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 35 रन बनाए। उनके अलावा डोमिनीक बेस ने 44 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने छठा विकेट स्टोक्स के रूप में 154 के स्कोर पर, सातवां विकेट 157 के स्कोर पर बटलर के रूप में, आठवां विकेट जोफ्रा आर्चर (0) के रूप में 157 रन पर, नौवां विकेट मार्क वुड(5) के रूप में 174 के स्कोर पर और अंतिम विकेट 204 रन के स्कोर पर जेम्स एंडरसन (10) के रूप में खोया। उनके अलावा रोरी बर्न्‍स ने 30, डोमिनिक सिब्ले ने शून्य, जोए डेनली ने 18, जैक क्रॉले ने 10 और ओली पोल ने 12 रन बनाए। वेस्टइंडी की ओर से कप्तान होल्डर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 42 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट लिए। उनके अलावा गैब्रियल ने 62 रन पर चार विकेट विकेट 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/323OgUI

हॉकी बहाल होने के बाद अपने खेल के दमपर खुद को साबित करना चाहती हैं शर्मिला देवी

Sharmila Devi Image Source : GETTY

भारतीय स्ट्राइकर शर्मिला देवी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण खेल गतिविधियां थमने से पहले उन्होंने महिला टीम के साथ बिताये गये प्रत्येक क्षण का पूरा लुत्फ उठाया और खेल शुरू होने पर वह अपने प्रदर्शन से मैदान पर अंतर पैदा करना चाहती हैं। पिछले साल तोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू करने वाली हिसार की 18 वर्षीय फारवर्ड ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ रहते हुए कप्तान रानी और वंदना कटारिया जैसी सीनियर खिलाड़ियों के खेल को समझने की कोशिश की। 

शर्मिला ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं कि मुझे सुअर्ड मारिन के रूप में इतने अच्छे मुख्य कोच की निगरानी में तथा रानी और वंदना कटारिया जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है और मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मैं देश की अच्छी खिलाड़ी बनने के लिये सब कुछ सही करूं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही फिर से हॉकी खेलने का मौका मिलेगा और मैं वास्तव में खेल शुरू होने और हमारी टीम के शीर्ष टीमों से खेलने पर अपनी टीम के लिये अंतर पैदा करना चाहती हूं। ’’ 

इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि देश का शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व करना उनका बचपन का सपना था। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल से जिंदगी बड़ी तेजी से दौड़ रही है लेकिन मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकती। मैंने देश की तरफ से खेलने और अपने देश की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का सपना देखा था। मैं जब जूनियर टीम में थी तब मैं उन्हें केवल राष्ट्रीय शिविर के दौरान अभ्यास करते हुए ही देखती थी। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ef4BbP

La Liga: Vinicius Junior In Real Madrid Squad For Alaves After False Positive Coronavirus Test

Real Madrid coach Zinedine Zidane said that Vinicius Junior's reported positive coronavirus test was the result of an error.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2CqE0er

Giovanni Van Bronckhorst "Can't Imagine" Barcelona Without Lionel Messi

Lionel Messi is reportedly frustrated with Barcelona's failure to build a top-notch squad, and tired of purported leaks from the Spanish club which paint him in a bad light.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38JaWv5

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...