Thursday, 9 July 2020
Justin Langer Thinks Australia "Have To" Release Players For IPL
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZVKOc6
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया इंकार, नहीं की है आईपीएल की मेजबानी की पेशकश
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखायी थी।
आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा। ’’
भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर महामारी के कारण आईपीएल विदेशों में आयोजित किया जाता है तो संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड भी इसकी मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है। इसके बाद ही बूक ने यह बयान दिया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के स्थान पर सितंबर से नवंबर के शुरू तक आईपीएल के आयोजन करने की योजना बना रहा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है।
\अगर आईपीएल का आयोजन देश से बाहर होता है तो यह दूसरा अवसर होगा जबकि यह पूरा टूर्नामेंट विदेशों में आयोजित किया जाएगा। भारत में आम चुनावों के कारण 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iRalMz
हिर्विंग लोजानो के गोल से नैपोली जीता, तीसरे स्थान पर पहुंचा अटलांटा
मैक्सिको के स्ट्राइकर हिर्विंग लोजानो ने मैदान में उतरने के बाद दूसरे मिनट में ही गोल दागा जिससे नैपाली ने इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में जेनोआ को 2-1 से हराया। पांच फुट नौ इंच के लोजानो ने अपनी तेजी से सभी को हैरान करके 66वें मिनट में यह गोल दागा।
यह सेरी ए की वापसी के बाद उनका दूसरा गोल है। इससे पहले ड्राइस मर्टन्स ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में नैपोली को शुरुआती बढ़त दिलायी थी लेकिन एडुआर्डो गोल्डानिगा ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में ही बराबरी का गोल कर दिया था।
इस जीत से नैपोली 51 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गया है। रोमा के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर के कारण नैपोली से आगे है। जेनोआ के 27 अंक हैं और उस पर अब भी दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच अटलांटा ने राफेल टोलोई और लुई मुरियल के आखिरी क्षणों में किये गये गोल से सैंपडोरिया को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
वह अब इंटर मिलान से दो अंक आगे हो गया है। अटलांटा ने वापसी के बाद अपने सभी छह मैच जीते हैं। वह लगातार नौ मैच जीत चुका है जो क्लब का नया रिकार्ड है। अन्य मैचों में रोमा ने पार्मा पर 2-1 से जीत दर्ज पिछले तीन मैचों से चला आ रहा हार का क्रम तोड़ा।
सासुओलो ने बोलोग्ना को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। टोरिनो ने ब्रेसिया को 3-1 से पराजित किया जबकि फ्लोरेनटिना और कागलियारी का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31XWy0p
ब्राइटन को हराकर रिकॉर्ड अंक हासिल करने के करीब पहुंचा लिवरपूल
लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके लिवरपूल ने ब्राइटन को 3-1 से हराकर एक सत्र में सर्वाधिक अंक हासिल करने का नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। मैनचेस्टर सिटी ने 2018 में 100 अंक हासिल किये थे लेकिन जर्गेन क्लॉप की अगुवाई वाली लिवरपूल की टीम अगर बाकी बचे अपने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करती है तो वह इस रिकार्ड को तोड़ देगी।
लिवरपूल को अभी बर्नले, आर्सनल, चेल्सी और न्यूकास्टल से मैच खेलने हैं। ब्राइटन के खिलाफ मैच में लिवरपूल की तरफ से मोहम्मद सालेह (आठवें और 76वें मिनट) ने दो जबकि जोर्डन हैंडरसन (आठवें) ने एक गोल किया।
ब्राइटन की तरफ से एकमात्र गोल लींड्रो ट्रोसार्ड ने 45वें मिनट में किया। पिछले 30 वर्षों में पहली बार खिताब जीतने वाले लिवरपूल के अब 34 मैचों में 92 अंक हो गये हैं।
ये भी पढ़ें - La Liga : बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी
दूसरे नंबर पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के इतने ही मैचों में 69 अंक हैं। सिटी ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
शैफील्ड यूनाईटेड ने वॉल्व्स को 1-0 से हराकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है। अब वह वॉल्व्स से केवल एक अंक पीछे है। एक अन्य मैच में बर्नली ने वेस्ट हैम को 1-0 से पराजित किया।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/320EwuK
Wednesday, 8 July 2020
"Ab Tum Fitness Challenge Bhejo": Mohammad Kaif Trolls Yuvraj Singh's Workout Video
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ec3lWM
Champions League Draw Comes With UEFA Hoping Coronavirus Doesn't Ruin Plans For Lisbon Finale
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ecZCZ8
विदेशों में फ्लॉप प्रदर्शन पर विराट कोहली और रवि शास्त्री से बात करेंगे सौरव गांगुली
न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद टीम इंडिया के विदेशी धरती पर एक बार फिर फ्लॉप शो पर चर्चा होने लगी है। न्यूजीलैंड दौर की शुरुआत तो भारत ने 5-0 से टी20 सीरीज जीतकर की थी, लेकिन बाद में उन्हें वनडे में 3-0 और टेस्ट में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली टीम इंडिया की इस परफॉर्मेंस से खुश नहीं है और वो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली से इस बारे में बात करेंगे।
सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा, ''आपको बाहर अच्छा खेलना होता है, लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पा रही है। मैं अपने आपको तभी जज करता हूं, जब मैं यह देखूं कि मैं देश से बाहर कैसा खेल रहा हूं। मैं शास्त्री और कोहली से इस बारे में बात करूंगा ताकि उन्होंने विदेशों में अच्छा खेलने में मदद मिले।''
गांगुली ने कहा, ''मुझे लगता है कि पिछले चार महीने में चीजें बदली हैं। आप देखिए केएल राहुल अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। मोहम्मद शमी खेल के हर फॉर्म में उम्दा परफॉर्म कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा हर फॉर्म में खेल रहे हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में खेल रहे हैं और रन बना रहे हैं।''
ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली के एशिया कप रद्द होने के बयान में कोई दम नहीं - पीसीबी
उन्होंने कहा, ''विराट कोहली कंसीस्टेंसी का अर्थ जानते हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद इस साल के अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आप पर दबाव होता है, लेकिन इतने दबाव का कोई अर्थ नहीं है जो काम न करे। विराट भी उसी दौर में हैं। मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म करे।''
लीड़रशिप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ''मैं मैदान पर एकदम अलग होता था। मैं जन्मजात लीडर नहीं था, लेकिन एक बार खेलने के बाद मैं लगातार बेहतर होता गया। मैं मैदान पर हमेशा प्रतियोगी रहा। क्रिकेट मेरे लिए बहुत अहम और करीबी रहा है। टीम को लीड करना और भी ज्यादा मुश्किल है। 4-5 माह से बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना शानदार अनुभव है।''
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZXAdxE
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...