Wednesday, 8 July 2020
Liverpool Boost Bid For Record Points Tally, Manchester City Thrash Newcastle
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iHrxDX
सचिन तेंदुलकर को है भरोसा पहले टेस्ट में आगे बढ़कर इंग्लैंड की अगुआई करेंगे बेन स्टोक्स
नई दिल्ली। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कोई संदेह नहीं है कि अपनी ‘नियंत्रित आक्रामकता’ के साथ बेन स्टोक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में आगे बढ़कर अगुआई करेंगे। बुधवार से साउथम्पटन में शुरू हो रही तीन टेस्ट की श्रृंखला को लेकर अपना नजरिया पेश करते हुए तेंदुलकर
ऑनलाइन ऐप ‘100एबी’ पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर भी अपना नजरिया रखा। इस श्रृंखला के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।
स्टोक्स से जुड़े लारा के सवाल पर तेंदुलकर ने कहा,‘‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो आगे बढ़कर अगुआई करेगा, हमने कई मौकों पर ऐसा देखा है। वह आक्रामक, सकारात्मक और जब उसे रक्षात्मक होने की जरूरत होती है तो वह टीम के लिए ऐसा करने के लिए तैयार रहता है।’’
उन्होंने कहा,‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नियंत्रित आक्रामकता से नतीजे मिलते हैं और अब तक मैंने जो देखा है, वह आक्रामक है लेकिन यह नियंत्रित है। मैं बेन स्टोक्स के बारे में यही सोचता हूं।’’
बेन स्टोक्स पहली बार इंग्लैंड की अगुआई कर रहे हैं जबकि अपने करियर में उन्होंने कभी प्रथम श्रेणी टीम की कप्तानी भी नहीं की है। नियमित कप्तान जो रूट ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें - सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिये प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया
तेंदुलकर ने कहा,‘‘बेन स्टोक्स को अतीत में जिन चीजों का सामना करना पड़ा और आज वह जहां है उसे देखकर मैं यही कह सकता हूं कि वह पूरी तरह बदलाव लेकर आया है और यह उसी के साथ हो सकता है जो मानसिक रूप से मजबूत हो।’’
तेंदुलकर ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि वह उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनके बारे में समय आने पर आप कहोगे कि बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटाफ, इयान बॉथम शीर्ष आलराउंडर थे जो इंग्लैंड के लिए खेले। मैं उसे काफी ऊपर आंकता हूं और मैदान पर उसका प्रभाव काफी अधिक है।’’
लारा ने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने शे होप जैसे बल्लेबाजों को याद दिलाया कि वे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तेंदुलकर की 241 रन की यादगार पारी से सबक लें।
लारा ने कहा,‘‘आपको प्रत्येक गेंदबाज पर दबदबा बनाने की जरूरत नहीं है। अगर आप 70-80 रन बनाकर खेल रहे हैं और कोई आपको परेशान कर रहा है तो पीछे हट जाइए।’’
ये भी पढ़ें - जब विराट कोहली के घर 'डोसा' लेकर पहुंचे श्रेयस अय्यर! युजवेंद्र चहल ने फिर ली चुटकी
अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे तेंदुलकर से लारा ने कहा,‘‘सचिन आप भी यह जानते हैं, आपने सिडनी में शानदार पारी खेली थी, ऐसा नहीं था कि कोई एक गेंदबाज आपको आउट कर रहा था लेकिन एक विशेष तरह का शॉट खेलकर आप आउट हो रहे थे और आपने इस शॉट को खेलना ही बंद कर दिया और आप अन्य क्षेत्रों में रन बनाने में सफल रहे। इसी तरह का रवैया अपनाने की जरूरत है।’’
इंग्लैंड में कुछ शानदार पारियां खेलने वाले लारा ने वहां बल्लेबाजी के अपने रवैये को याद करते हुए कहा,‘‘मुझे अतीत में खेली कई पारियां याद हैं , चंद्रपाल या जिमी एंडम्स के साथ। ये साझेदारियां मुझे वहां ले जाने के लिए काफी महत्वपूर्ण थी जहां मैं पहुंचा। इससे टीम जरूरी रन बनाने में सफल रही।’’
लारा ने महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा के साथ अपने द्वंद्व को याद किया और इसे उदाहरण के रूप में पेश किया जिससे मौजूदा टीम की मदद हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘एक बहुत अच्छा उदाहरण ऑस्ट्रेलिया है, हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहे थे और मैं 78 या शायद 114 रन बनाकर खेल रहा था और मैकग्रा स्पैल के लिए वापस आया।’’
लारा ने कहा,‘‘मुझे पता था कि वह छह या सात ओवर फेंकेगा। इसलिए अगर मुझे दूसरे छोर से अन्य गेंदबाज रन बनाने का मौका दे रहे हैं तो मुझे अधिक जोखिम उठाने की जरूरत नहीं है।’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31V37kp
सचिन तेंदुलकर ने कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिये प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया
मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को अंधेरी के उपनगरीय इलाके में स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिये प्लाज्मा थेरेपी यूनिट का उदघाटन किया और इस घातक संक्रमण से उबरने वाले लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करके गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जिंदगी बचाने में मदद करने की अपील की। यह प्लाज्मा यूनिट बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) की एक पहल है। इस यूनिट में इस रोग से ठीक होने वाले लोगों के दान किये गये रक्त प्लाज्मा से कोविड-19 रोगियों की प्लाज्मा थेरेपी की जाएगी।
तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 महामारी के रूप में अपने स्वास्थ्य के लिये एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। ऐसे मौके पर हमारे चिकित्सक, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, नगरपालिका और सरकारी कर्मचारी वायरस से प्रभावित सभी लोगों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’’
इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा,‘‘विश्व भर के शोधकर्ता प्रभावी टीका और उपचार खोजने के लिये काम कर रहे हैं। इस बीच प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार रोगियों के उपचार के लिये एक विकल्प के तौर पर सामने आयी है। मैं बीएमसी को यह सेवा शुरू करने के लिये बधाई देता हूं जिससे कई लोगों की जिंदगी बचेगी।’’
ये भी पढ़ें - जब विराट कोहली के घर 'डोसा' लेकर पहुंचे श्रेयस अय्यर! युजवेंद्र चहल ने फिर ली चुटकी
उन्होंने इस बीमारी से उबरने वाले लोगों से गंभीर रूप से बीमार रोगियों की जान बचाने के लिये रक्तदान करने की अपील की।
तेंदुलकर ने कहा,‘‘मैं कोविड-19 से पूरी तरह उबर चुके लोगों से अपील करता हूं कि वे आगे आयें और प्लाज्मा के लिये अपना रक्तदान करें और उन रोगियों की जान बचाने में मदद करें जो गंभीर रूप से बीमार हैं।’’
महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो लाख से अधिक मामले सामने आये हैं जो देश में सर्वाधिक हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38BANF3
England vs West Indies 1st Test Live Cricket Updates: England And West Indies To Begin New Chapter For Cricket Amid Coronavirus Pandemic
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZOJeZB
England vs Pakistan: Pakistan Players Have Adapted To English Conditions, Says Azhar Ali
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VYonlx
जब विराट कोहली के घर 'डोसा' लेकर पहुंचे श्रेयस अय्यर! युजवेंद्र चहल ने फिर ली चुटकी
कोरोनावायरस के कहर की वजह से भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई हैं। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही रहने को मजबूर हैं। खिलाड़ी घर में एक तरह का खाना खा-खा कर बोर हो गए हैं। ऐसे में भारतीय सीमित ओवर टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हाल ही में विराट कोहली के घर अपनी मां के हाथ का बना डोसा लेकर पहुंचे।
विराट कोहली को अय्यर के घर का यह डोसा बहुत पसंद आया और उन्होंने श्रेयस अय्यर की मां को शुक्रिया भी कहा। इस दौरान कोहली और अय्यर ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का भी पालन किया।
विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'एक अच्छा पड़ोसी, जो हमारे घर से महज 500 मीटर की दूरी पर रहता है, हमारे लिए घर का बना डोसा लेकर आया, जिससे हमारे चेहरे पर मुस्कान आई। आपकी मां को बहुत शुक्रिया, हमने लंबे समय से इतना स्वादिष्ट डोसा नहीं खाया था। उम्मीद है कि हमने जो मशरूम बिरयानी भेजी वो आपको पसंद आई होगी। यह नया फोटो नॉर्म है सोशल डिस्टैंसिंग के साथ।'
View this post on InstagramA post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली मौजूदा टेस्ट टीम के इन 5 खिलाड़ियों की कप्तानी करना करेंगे पसंद, खुद बताए नाम!
हर बार की तरह टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल इस बार भी अपने आप को कमेंटबाजी करने से नहीं रोक पाए। विराट कोहली की इस पोस्ट पर चहल ने कमेंट करते हुए उनसे बिरयानी की मांग की।
युजवेंद्र चहल ने लिखा 'भैया मुझे भी थोड़ी बिरयानी भेज दो, बस 1400 किलोमीटर ही तो दूर है।'

उल्लेखनयी है, लॉकडाउन के दौरान विराट कोहली मैदान पर प्रैक्टिस तो नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। आए दिन वो अपने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फिटनेस वीडियो पोस्ट कर साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हार्दिक पांड्या की तरह हवा में उछलते हुए पुश-अप लगाने का वीडियो साझा किया था।
इस चैलेंज को थोड़ा और मुश्किल बनाते हुए हार्दिक पांड्या ने पीठ के पीछे ताली बजाते हुए पुशअप करने का वीडियो शेयर किया था। वहीं भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनी छेत्री ने भी कोहली को स्विस बॉल के ऊपर प्लैंक करने का मुश्किल चैलेंज दिया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ChvbUc
England vs West Indies 1st Test, Day 1 Live Score : पहले टेस्ट मैच में मेजबानों का पलड़ा हो सकता है भारी
Live cricket score England vs West Indies 1st Test Day 1 live updates : 116 दिन के लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। कोरोनावायरस के कहर की वजह से मार्च से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप पड़ा हुआ है। इस महामारी के बीच जब क्रिकेट बहाल होगा तो खिलाड़ियों को आईसीसी के नए दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन करना होगा। आईसीसी द्वारा जारी किए गए इन दिशा निर्देशों में गेंद पर लार के बैन और बिना दर्शकों की मौजूदगी के मैच के आयोजन जैसे कई नियम है। इस वजह से इसे क्रिकेट का नया युग भी कहा जा रहा है।
पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट निजी कारणों के चलते टीम के साथ नहीं होगे जिसकी वजह से बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपी गई है। मैच से पहले स्टोक्स ने कहा,‘‘इसमें एक भी चूक होने पर बहुत बड़ी हो जायेगी। इससे खेल की बहाली पर आगे असर पड़ेगा।’’ स्टोक्स ने कहा कि चार महीने से लाइव क्रिकेट देखने को तरस रहे टीवी दर्शकों को मनोरंजन की सौगात देना भी दोनों टीमों की जिम्मेदारी होगा। दोनों टीमें मैच के दौरान ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी कमीज की कॉलर पर लगायेंगी। वेस्टइंडीज की टीम नौ जून से यहां है और खिलाड़ी पहले मैनचेस्टर में पृथकवास पर थे। उन्होंने टीम के भीतर ही दो मैच खेलकर अभ्यास किया। वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा,‘‘हम दूसरे देशों के लिये क्रिकेट की बहाली की रूपरेखा तय करेंगे। इस श्रृंखला की तैयारी के लिये इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तारीफ करनी होगी। देखते हैं कि दूसरे देश इससे क्या सीखते हैं।’’
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-
वेस्टइंडीज - जेसन होल्डर, जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, नक्रमा बोनर, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रखीम कॉर्नवाल, शैनन गेब्रियल, शेन डाउरिच, रोस्टन चेज़. केमर होल्डर, शाई होप, रेमोन रिफर, अल्जाररी जोसेफ और केमार रोच।
इंग्लैंड - बेन स्टोक्स, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस, रोरी बर्न्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, ज़क क्रॉली, ओली पोप, क्रिस वोक्स, डोम सिबली और मार्क वुड।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31XambM
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...