Tuesday, 7 July 2020
MS Dhoni Birthday: Chennai Super Kings Release Video Of Kids Playing Helicopter Shot
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iCeXFU
ENG vs WI: Kemar Roach Will Get 300 Test Wickets Quite Easily, Says Courtney Walsh
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iCaW4i
सड़क दुर्घटना मामले में पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने के बाद जमानत पर रिहा हुए कुसल मेंडिस
श्रीलंका के विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को पिछले दिनों सड़क दुर्घटना मामले में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद आज उन्हें जमानत मिल गई है। सोमवार को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद मेंडिस के वकील ने पीड़ित के परिवार को 10 लाख रुपये देने पर सहमति जताई। इसके बाद दो लाख रुपये का प्रारंभिक भुगतान कर मेंडिस को जमानत मिल गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार - यह समझौता मेंडिस को सोमवार पनादुरा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें 10 लाख रुपये के दो व्यक्तिगत मुचलके पर रिहा किए जाने के दौरान हुआ। अदालत ने इस हादसे के मद्देनजर मेंडिस की ड्राइविंग लाइसेंस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
बता दें, मेंडिस ने 5 जुलाई को अपनी कार से पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी जिसके बाद उस व्यक्ति की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें - लॉकडाउन में डॉम सिब्ली ने घटाया 12 किलो वजन, अब विंडीज के खिलाफ दिखाएंगे दम
श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार यह हादसा रविवार सुबर 5:30 बजे पनाडुरा में होरेथुडुवा क्षेत्र में हुआ। वहां पैदल चल रहा 74 साल का व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता एसएसपी जलिया सेनारत्ने ने मेंडिस की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की। यह भी पता चला है कि पीड़ित पनादुरा के गोरकापोला इलाके का निवासी था।
25 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज मेंडिस ने 44 टेस्ट और 76 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है।
वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे जिसने कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ट्रेनिंग शुरू की है। महामारी के कारण श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच रद्द हो गए हैं जिसमें भारत का श्रीलंका दौरा भी शामिल है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gzZpRu
लॉकडाउन में डॉम सिब्ली ने घटाया 12 किलो वजन, अब विंडीज के खिलाफ दिखाएंगे दम
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ली का कहा है कि श्रीलंका दौरा बीच में रद्द होने से वह अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हुए थे और यही वजह है कि है कि वह कोविड-19 के चलते लॉकडाउन में 12 किग्रा वजन कम करने में कामयाब रहे।
कोरोना वायरस के कारण इंग्लैंड को मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज को रद्द करने करने लिए मजबूर होना पड़ा था। उस वक्त इंग्लैंड की टीम दूसरे अभ्यास मैच खेलने में व्यस्त थी कि तभी बोर्ड ने टीम को तुरंत स्वदेश लौटेने का निर्देश दिया।
सिब्ली ने कहा कि उन्हें अपने साथियों को फिटनेस पर कड़ी मेहनत करते हुए देख काफी शर्मिंदगी महसूस हुई और इसके बाद उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया। कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन में उन्होंने करीब 12 किग्रा वजन कम किया।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में सिब्ली ने कहा, ‘‘श्रीलंका में अपने करियर में पहली बार अपने शरीर और वजन को लेकर मुझे शर्मिंदगी हुई। मुझे याद है कि प्लेन में मैं सोच रहा था कि मुझे अब कुछ करना होगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘बेन स्टोक्स जब प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आते तो कड़ी मेहनत करते। असल में स्टोक्स, जो रूट और जोस बटलर को कोलंबो में एक सेशन के बाद दौड़ते हुए देखकर ही मेरी आंखें खुली।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपनी फिटनेस बनाये रखने के लिये इन खिलाड़ियों की मेहनत को देखकर ही मुझे लगा कि ऐसा ही मैं भी करना चाहता हूं। मुझे बल्लेबाजी करते हुए कभी थकान नहीं लगती। मेरी फिटनेस से कभी मेरी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं हुई। यह जरूरी नहीं है कि इससे मेरी बल्लेबाजी में सुधार होगा। लेकिन यह मैदान पर मेरी तेजी में मदद कर सकती है। वजन कम होने से मुझे चोट लगने की संभावना भी कम हो गयी है।’’
गौरतलब है कि डॉम सिब्ली वेस्टइंडीज के खिलाफ 8 जुलाई से शुरू होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में रोरी बर्न्स के साथ इंग्लैंड की पारी का आगाज करेंगे। इस मैच के जरिए करीब 100 दिनों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।
(With PTI inputs)
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38wCqDQ
सुनील छेत्री से मिले इस चैलेंज को देखकर हैरान हुए विराट कोहली, कहा 'ये मुश्किल लगता है'
कोरोनावायरस के कहर की वजह से भारतीय खिलाड़ी घर पर ही रहने पर मजबूर हैं। खिलाड़ी ऐसे में प्रैक्टिस तो नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या ने हवा में पुश अप लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था जिस पर विराट कोहली ने अपना एक वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया था। इसके बाद हार्दिक ने चुनौती को और मुश्किल बनाया और पुशअप्स के दौरान पीठ के पीछे ताली बजाने वाला वीडियो शेयर कर विराट कोहली को फिर से चैलेंज दिया।
Hey bruh @imVkohli
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 4, 2020
Always got your back 😉@klrahul11 @krunalpandya24, guys would you like to have a go ✅🔑 pic.twitter.com/Vur8PHP3NY
इसी कड़ी में अब भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री एक ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए है जिसने विराट कोहली को भी हैरान कर दिया है। विराट कोहली भी उस एक्सरसाइज को देखकर कह रहे हैं कि ये थोड़ा मुश्किल है।
ये भी पढ़ें - आकाश चोपड़ा का खुलासा, कहा- वीरू की वजह से मेरा काम आसान हो जाता था
हाल ही में सुनील छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो दो स्विस गेंद के ऊपर प्लैंक एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली को इस एक्सरसाइज का चैलेंज देते हुए छेत्री ने लिखा "चैंप विराट कोहली, मैंने देखा कि आप पिछले दिनों चैलेंज दे रहे थे तो मैं भी इसमें प्रदर्शन करना चाहता हूं। आप भी ये एक्सरसाइज करके दिखाएं। मैं ये कल्पना कर रहा हूं की आप इस दौरान तालियां नहीं बजाएंगे। ये जैसा दिख रहा है उससे ज्यादा मुश्किल है।"
View this post on InstagramA post shared by Sunil Chhetri (@chetri_sunil11) on
छेत्री के इस चैलेंज का जवाब देते हुए कोहली ने लिखा "ये थोड़ा मुश्किल लग रहा है कप्तान, लेकिन 2 स्विस बॉल मैं कहां से लाऊं।"

कोहली का यह जवाब पढ़कर छेत्री भी हंस पड़े और उन्होंने कहा कि तब तक मैं तालियां बजाने वाले पुश अप पर काम करता हूं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2W9UgYD
ENG vs WI: Battle Of All-Rounders As Ben Stokes, Jason Holder Go Head To Head In 1st Test
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VTd9yS
Virat Kohli Wishes "Good Health And Happiness" To MS Dhoni On His 39th Birthday
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gzl8c0
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...