Monday, 6 July 2020
"Greyed A Bit More": Wife Sakshi's Birthday Wish For MS Dhoni Takes The Cake
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2BDH9rA
MS Dhoni के बर्थडे पर ये खास तस्वीर शेयर कर विराट कोहली ने दी शुभकामनाएं
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कर उनकों जन्मदिन की बधाई दी है। आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
विराट कोहली ने धोनी को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो माही भाई, आपके हमेशा अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। भगवान आपका भला करे।'
Happy b'day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you 🙏😃 pic.twitter.com/i9zR4Zb5A3
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2020
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ही विराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी। धोनी दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में ही कप्तानी के पद से हटने का और अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था।
वहीं धोनी ने 5 जनवरी 2017 को वनडे और टी20 टीम कप्तानी छोड़ दी थी। कप्तानी छोड़ने के बावजूद धोनी टीम में बतौर विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते रहे और उन्होंने इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी को भी निखारा।
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। वर्ल्ड क्रिकेट में वो पहले और इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किए हुए हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है।
धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट, 200 वनडे और 72 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 27,110 और 41 मैच जिताए हैं। इसके अलावा धोनी को 2007, 2010 और 2013 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट XI का कप्तान बनाया गया था। वहीं रिकॉर्ड 8 बार उन्हें आईसीसी वनडे XI में चुना गया था, इसमें 5 बार वो टीम के कप्तान थे।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38wUGND
'पसंदीदा व्यक्ति, भाई और लीड़र', क्रिकेट जगत से कुछ इस अंदाज में मिली MS Dhoni को जन्मदिन की बधाई!
भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के फैन्स समेत उनके साथी खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के अभिन्न अंग कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। धोनी और रैना की जोड़ी को भारतीय क्रिकेट में जय और वीरू की जोड़ी कहा जाता है। धोनी की कप्तानी में ही रैना ने भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेले और आईपीएल में भी वह धोनी की टीम से लाजवाब प्रदर्शन करते हैं।
धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रैना ने लिखा 'यहां मैं अपने पसंदीदा व्यक्ति, भाई और एक लीडर एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देता हूं जिससे मैं कुछ भी मांग सकता था। वह व्यक्ति जो हमेशा अपने मन और दिल से खेला है। सभी प्रेरणा के लिए शुक्रिया धोनी भाई।'
Here's wishing a very Happy Birthday @msdhoni 🇮🇳✅☝️! to one of my favorite human, brother & a leader I could ever ask for! The man who has always played with his mind and heart. Thank you for all the inspiration Dhoni Bhai 🤘🤗 pic.twitter.com/72eoMM7qwg
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2020
रैना के अलावा भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी धोनी को अलग ही अंदाज में जन्मदिन विश किया। पांड्या ने कुछ समय पहले धोनी के साथ एक एड शूट किया था जिसमें धोनी बिट्टू और पांड्या चिट्टू बने थे। हार्दिंक पांड्या ने धोनी को विश करते हुए लिखा 'चिट्टू की तरफ से जन्मदिन मुबारक हो बिट्टू। मेरा दोस्त जिसने मुझे बेहतर इंसान बनना सिखाया और बुरे वक्त में मुझे समझा।'
Happy birthday to my Bittu from your Chittu 🤗 My friend who has taught me to be a better human being and stood by me in bad times @msdhoni 😘❤️ #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/WfoRkMmAuo
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 6, 2020
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भी कई क्रिकेटरों ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। देखें ट्वीट्स-
A small try to make your birthday little more special. My best friend, teammate and captain, Happy Birthday Mahi Bhai @msdhoni
— IamKedar (@JadhavKedar) July 7, 2020
Thank You @InsideCricket07 for making it happen. #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/xfiakfh8Ai
Many more happy returns of the day to a man whose composure and patience continues to be an inspiration. #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/h1EXP6aohR
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) July 7, 2020
Once in a generation, a player comes and a nation connects with him, think of him as a member of their family, kuch bahut apna sa lagta hai. Happy Birthday to a man who is the world ( Dhoni-ya ) for his many admirers. #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/T9Bj7G32BI
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2020
Name: MS Dhoni
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 6, 2020
Won all ICC Trophies✅
Led CSK to 3 IPL titles✅
Inspired a generation to chase their dreams✅
The next MSD? ❌ Error 404 Next MSD will never be found
Wishing once-in-a-lifetime player & captain a very happy birthday @msdhoni #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/3BL1RTF81s
Happy bday to a legend, an inspiration to me and many more. Have a good one Mahi bhai 🎂🤗 pic.twitter.com/ozEZBYjn9r
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) July 7, 2020
Happy birthday Mahi bhai. I hope you have a wonderful and a fantastic day. Thank you for being such an amazing human being. God bless you. ❤️💯 pic.twitter.com/BZ1Za759FM
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) July 6, 2020
Wish you a very happy birthday Dhoni bhai.
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) July 7, 2020
Have a good one! 😊@msdhoni
Happy Birthday Youngster! Have an absolute blast Legend 🙏 #mahendrasinghdhoni #MSDhonibirthday #HBDDhoni #Dhoni pic.twitter.com/B4lzLbPAdt
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 7, 2020
“Inspiration to his Army and Decimation to the Army beyond the Enemy lines”
— Ashwin (During Covid 19)🇮🇳 (@ashwinravi99) July 7, 2020
Couldn’t find a better phrase to define @msdhoni , happy birthday Mahi bhai 🎂🎂 , have a great day and continue to inspire all of us. pic.twitter.com/02khV8EnuO
Birthday wishes to a legend of the sport 😎 Happy birthday Mahi Bhai 🎉🥳 @msdhoni pic.twitter.com/3Qb9uqr5ii
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 7, 2020
2004 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके बाद धोनी को वनडे और टेस्ट टीम की कमान भी जल्दी मिल गई थी। धोनी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप के साथ 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई। इसी के साथ धोनी आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान भी बने थे।
धोनी भारत के लिए अबतक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4876 रन बनाए जिसमें 33 अर्द्धशतक और 6 शतक शामिल है। वहीं वनडे में 73 अर्द्धशतक और 10 शतक के साथ 10773 रन अपने नाम किए हैं जबकि टी-20 में धोनी ने 1617 रन बना चुके हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3e9PdgK
Watch: Cricket Australia's "Best Sixes" Greeting On MS Dhoni's Birthday
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/31QiScr
Dhoni's Birthday Special : धोनी के जीवन की 5 बड़ी पारियां, जो आज भी फैंस के दिलों में है जिंदा
भारतीय क्रिकेट को फर्श से अर्श तक पहुँचाने वाले टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को आईसीसी के हर एक टूर्नामेंट जैसे कि आईसीसी 2007 टी20 विश्वकप, आईसीसी 2011 वनडे विश्वकप और उसके बाद आईसीसी 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाई है। इस तरह जब धोनी ने क्रिकेट के मैदान में साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था तब किसी ने नहीं सोचा था ये खिलाड़ी विश्व क्रिकेट में इस तरह अपना एक अलग इतिहास लिख देगा। अपने शुरुआती दिनों में धोनी अपने लंबे-लंबे बाल और गगनचुम्बी छक्कों की बरसात करने के लिए जाने जाते थे। हलांकि बाद में धोनी वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेम रीडर बनकर उभरे और मैच को अंत तक लेजाकर खत्म करने की कला के चलते भारत के सबसे बड़े फिनिशर बनकर भी उभरें। इस तरह आज धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर की 5 ऐसी बेहतरीन पारे के बारे में बताएंगे जिनमें धोनी की काबिलियत का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता है।
आईसीसी विश्वकप 2011 फाइनल
महेंद्र सिंह धोनी की जब भी अहम पारियों को याद किया जाएगा तो उसमे 2011 विश्वकप फ़ाइनल में धोनी द्वारा खेली गई 91 रनों की अहम पारी सभी फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी। जिसके चलते टीम इंडिया ने साल 1983 के 28 साल बाद विश्वकप पर कब्ज़ा जमाया था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 275 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में भारत की तरफ से गौतम गंभीर ने 97 तो धोनी ने भी 91 रनों की कप्तानी पारी खेलकर भारतीय क्रिकेट को सुनहरे पल दिए थे।
धोनी की श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की करियर बेस्ट पारी
महेंद्र सिंह धोनी ने ज्यादातर क्रिकेट के मैदान में 'फिनिशर' का रोल अदा किया है। इस लिहाज से उनके वनडे करियर में बहुत ही कम लम्बी - लम्बी पारियां रहीं हैं। उनके करियर के शुरूआती दिनों में श्रीलंका के खिलाफ 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में धोनी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरें। इस तरह धोनी ने मैदान में आते ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान के चारो ओर चौके - छक्के बरसाते हुए 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बना डाले। इस तरह ये धोनी के अभी तक के करियर की बेस्ट पारी है। जिसमें उन्होंने 15 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे। श्रीलंका के खिलाफ 299 के रनों का पीछा करते हुए धोनी को इस पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड भी दिया गया था।
पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 148 रनों की पारी
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है दर्शकों का रोमांच चरम पर होता है। इतना ही नहीं इन दोनों के बीच मैच में खिलाड़ियों के बीच तनाव भी अपन चरम पर होता है और हर एक खिलाड़ी अपना शत - प्रतिशत देना चाहता है। इसी कड़ी में धोनी ने जब टीम इंडिया में कदम ही रखा था तभी साल 2005 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी। जिसमे 5 मैचों की सीरीज के विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे मैच में धोनी ने 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन 123 गेंदों में 148 रनों की विशाल पारी खेली थी। जिस पारी से सभी धोनी की बल्लेबाजी और उनके लंबे - लंबे बालों के फैन हो गए थे। इस पारी में धोनी ने 15 चौके और 4 छक्के लगाये थे।
ट्राई सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में नाबाद 45 रनों की पारी
2013 में टीम इंडिया और श्रीलंका ने त्रिनिदाद में खेली गई ट्राई सीरीज के फ़ाइनल में जगह बनाई थी। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को चुनौतीपूर्ण 201 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया के महज 182 रनों पर 9 विकेट गिर चुके थे। तभी एक छोर पर खड़े कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हर हाल में जीत चाहते थे। इस तरह अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। तभी धोनी स्ट्राइक पर थे पर उन्होंने अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी पर चौका और चौथी गेंद पर एक और छक्का लगाकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई थी। इसलिए धोनी 52 गेंदों में खेली गई 45 रनों की ख़ास पारी को इस लिस्ट में जगह दी गई है। जो हमेशा उनके करियर की शानदार पारियों में गिनी जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक
कई दशकों तक क्रिकेट में अपनी जीत का वर्चस्व कायम रखने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी पारी से मात दी थी। साल 2013 में चेन्नई में बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले मुकाबलें में ही धोनी ने उन पर जोरदार हमला बोला। सीरीज के पहले चेन्नई टेस्ट में धोनी ने नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 265 गेंदों में 224 रनों की धमाकेदार टेस्ट पारी खेली। जिसमें उन्होंने 24 चौके और 6 छक्के जड़े थे। इस तरह धोनी के टेस्ट क्रिकेट में पहले दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने ये मैच 8 विकेट से जीता था। जबकि वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2VUJ9m1
सौरव गांगुली ने दिए संकेत, इस साल भारत में नहीं होगा आईपीएल का आयोजन
नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि देश को इस साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक कोविड-19 महामारी को झेलना होगा। उनके इस बयान से यह लगभग साफ हो गया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन भारत में नहीं होगा। टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ बातचीत में भारत में कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में पूछे गये सवाल पर गांगुली ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अगले दो-तीन-चार महीने थोड़े कठिन होंगे। हमें बस इसे सहन करना होगा और साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक जीवन सामान्य हो जाना चाहिए।’’
बीसीसीआई पहले ही सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन की योजना बनाई है। बोर्ड की पहली पसंद टूर्नामेंट के देश में आयोजन की होगी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के कारण ऐसा मुश्किल लग रहा है। कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
यूएई और श्रीलंका के बाद सोमवार को न्यूजीलैंड ने भी टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की है। ‘दादा ओपन विद मयंक’ कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैं टीके (वैक्सीन) के निकलने का इंतजार करूंगा। तब तक, हमें थोड़ा और सावधान रहना होगा। हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं। लार एक मुद्दा है। हो सकता है कि एक बार टीका लगने के बाद किसी भी अन्य बीमारी की तरह, सब कुछ ठीक हो जाएगा।’’
ये भी पढ़ें - DJ Bravo ने रिलीज किया MS Dhoni के जन्मदिन पर ये खास गाना, आपने देखा क्या?
महामारी ने भले ही दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया हो, लेकिन बल्लेबाज गांगुली ने इसकी तुलना पिच सामंजस्य बैठाने से करते हुए कहा, ‘‘यह बल्लेबाजी रणनीति की तरह है, यह सभी पिचों पर एक समान नहीं खेलते है। आप धीमी पिचों पर अलग तरह से खेलते हैं और जब यह सपाट होती है तो आपका तरीका दूसरा होता है। कोविड-19 भी उसी चरण में है, ठीक होने की चरण में।’’
गांगुली ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम सब ठीक होंगे।’’
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fb6uYg
"My Best Friend, Teammate And Captain": MS Dhoni Turns 39, Wishes Pour In
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2NXSAN8
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...