Sunday, 5 July 2020
Virat Kohli Can Break Sachin Tendulkar's Record Of 100 International Centuries, Says Brad Hogg
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iwhGRj
आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को दिया मुहतोड़ जवाब, आंकड़ों के साथ दिखाया आइना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आए दिन भारत और भारतीय क्रिकेट के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं। हाल ही में अफरीदी ने एक युट्यूब वीडियो में यह कहते नजर आ रहे थे कि हमने अपने दौर में भारतीय टीम की इतनी पिटाई की है कि वह मैच के बाद हमसे माफी मांगा करते थे। अरफीदी के इस बयान पर अब भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन्हें करारा जवाब दिया है।
आकाश ने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबलों का आंकड़ा सामने रखकर उन्होंने अफरीदी को आइना दिखाते हुए एक हिदायत भी दे डाली।
आकाश अपने युट्यूब चैनल के माध्यम से बताते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले मुकाबलों हार जीत का अंतर काफी कम है। खास तौर से टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के सामने फिसड्डी नजर आती है।
उन्होंने कहा, ''जब भारत शारजाह में खेलती थी तो पाकिस्तान का पलड़ा जरूर भारी रहता था लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम किसी भी तरह से उनसे पीछे नहीं थी। भारत दोनों टीमें 15 बार टेस्ट मैचों में एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से दोनों ने पांच-पांच मैच जीते हैं जबकि बाकी मुकाबले में ड्रॉ रहे हैं।''
आकश ने कहा, ''यह सच है कि इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे क्रिकेटरों में नैसर्गिक प्रतिभा थी और वे ऐसे खिलाड़ी तो अपने दम पर मैच का रुख बदल देते थे लेकिन शाहिद अफरीदी के दौर के बाद ऐसा नहीं रहा। अफरीदी के दौर के बाद भारतीय टीम का ही पलरा भारी रहा है।''
आकाश ने कहा, ''वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान ने हमसे सिर्फ 2 मैच ज्यादा जीते हैं। 82 में से आंकड़ा 41-39 से पाकिस्तान के पक्ष में है। तो वेलडन। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई दो मैचों के लिए जाकर माफी मांगेगा।''
वहीं टी-20 का आंकड़ा बताते हुए आकाश कहते हैं कि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर अच्छी-खासी बढ़त हासिल की हुई है। भारत ने 7-1 से बढ़त हासिल की है। क्या कहानी पूरी उल्टी तो नहीं है। कहीं अफरीदी कहना कुछ और चाहते थे और कुछ और कह गए। मैं काफी हैरान हूं।
इसके साथ ही आकाश ने अफरीदी को हिदायत देते हुए कहा कि एक बार सांप के काटे हुए का इलाज किया जा सकता है लेकिन गलतफहमी में पड़े लोगों का कोई इलाज नहीं है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Cdy1tl
मेस्सी की मदद से सुआरेज और ग्रीजमैन ने दागे गोल, बार्सिलोना ने विल्लारीयाल को 4-1 से हाराया
मैड्रिड। सर्गियो रामोस के दूसरे हाफ में पेनल्टी पर किये गये गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज की और इस तरह से पिछले तीन साल में पहली बार स्पेनिश फुटबाल लीग ला लिगा को जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाये। रामोस ने सत्र की वापसी के बाद अपना पांचवां गोल दागा जिससे रीयाल मैड्रिड ने बार्सिलोना पर चार अंक की बढ़त बरकरार रखी।
बार्सिलोना ने एक अन्य मैच में पांचवें स्थान पर काबिज विल्लारीयाल को 4-1 से हराया। उसकी तरफ से गोल करने वालों में लुई सुआरेज और एंटोनी ग्रीजमैन भी शामिल थे जिन्हें लियोनेल मेस्सी की मदद से गोल दागे।
रामोस ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके रीयाल मैड्रिड को लगातार सातवीं जीत दिलायी। वह लीग के फिर शुरू होने के बाद अपना अजेय अभियान जारी रखने वाली एकमात्र टीम है।
ये भी पढ़ें - मूसा जुवारा के निर्णायक गोल से बोलोग्ना ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया
रीयाल मैड्रिड के अब 34 मैचों में 77 अंक हो गये हैं जबकि बार्सिलोना के इतने ही मैचों में 73 अंक हैं। पिछले दो बार का चैंपियन बार्सिलोना पिछले दो मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया था जिसके कारण उसके और रीयाल मैड्रिड के बीच अंतर बढ़ा।
मेस्सी की मदद से सुआरेज ने 20वें जबकि ग्रीजमैन ने 45वें मिनट में गोल किये। इससे पहले विल्लारीयाल के पॉउ टोरेस ने तीसरे मिनट में आत्मघाती गोल किया था।
अन्सु फाती ने बार्सिलोना की तरफ से 87वें मिनट में चौथा गोल दागा। गेर्राड मोरेनो ने विल्लारीयाल की तरफ से एकमात्र गोल किया। अन्य मैचों में लेगानेस ने एस्पिनयोल को 1-0 से हराया जबकि ओसासुना और गेटाफे का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2D4uOwH
इस वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं स्टूअर्ट ब्रॉड
साउथम्पटन। इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना नहीं है। इंग्लैंड का टीम प्रबंधन तेज गेंदबाजी के अगुआ जेम्स एंडरसन के साथ जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में रखने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार,‘‘ब्रॉड को आठ साल में पहली बार घरेलू टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है क्योंकि इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की तेज गेंदबाजी की जोड़ी को जल्द से जल्द मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।’’
वुड और आर्चर दोनों चोटों से परेशान थे लेकिन अब वे फिट है। इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीकी दौरे के दौरान चोटिल होने वाले वुड अब खेलने के लिये तैयार है। टीम में ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस के रूप में केवल एक स्पिनर है और ऐसे में ब्रॉड को अंतिम एकादश से बाहर रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - क्या सचिन तेंदुलकर पहली गेंद खेलने के लिए करते थे सौरव गांगुली को मजबूर? अब हुआ खुलासा
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘बुधवार से शुरू होने वाले मैच के लिये चुनी गयी (13 सदस्यीय) टीम में कोई अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं है और एक स्पिनर डॉम बेस है, ऐसे में मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड और कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स को केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में ही सोचना होगा।’’
यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के बीच आपस में खेले गये अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स को भी एजिस बॉउल में मौका मिलने की संभावना नहीं है। ब्रॉड को आखिरी बार 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही घरेलू टेस्ट में विश्राम दिया गया था। उन्होंने अब तक 485 टेस्ट विकेट लिये हैं और इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें - विराट कोहली और पैट कमिंस के बीच मुकाबला देखने को तरस रहे हैं फैन्स - जस्टिन लैंगर
इंग्लैंड के मुख्य कोच सिल्वरवुड और कार्यवाहक कप्तान स्टोक्स हालांकि वुड को प्राथमिकता दे सकते हैं जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छह टेस्ट मैच खेलने हैं और ऐसे में तेज गेंदबाजों को तरोताजा बनाये रखने के लिये वह रोटेशन की नीति अपना सकता है।
इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉक क्रॉली, जो डेनली, ओली पोप, डोम सिबली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3dXXaFD
क्या सचिन तेंदुलकर पहली गेंद खेलने के लिए करते थे सौरव गांगुली को मजबूर? अब हुआ खुलासा
भारतीय क्रिकेट के दो बड़ी शख्सियत सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम वनडे क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कितनी धुलाई की है इसका अंदाजा हम उनके रिकॉर्ड देखकर लगा सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने साथ मिलकर 8227 रन बनाए हैं और साथ ही 26 शतकीय साझेदारी भी की है, ये दोनों ही वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब पारी की शुरुआत करने ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर उतरते थे तो सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली को पहली गेंद खेलने के लिए जबरदस्ती करते थे?
जी हां, हाल ही में इसका खुलासा भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने किया है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मयंक अग्रवाल गांगुली से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि क्या सचिन पाजी वनडे में पहली गेंद खेलने के लिए आपसे जबरदस्ती किया करते थे? यह मिथक है या सच बात है?
गांगुली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सचिन हमेशा ऐसा किया करता था।
ये भी पढ़ें - आज ही के दिन रोहित शर्मा ने तोड़ा था वर्ल्ड कप का ये खास रिकॉर्ड, साथ ही की थी सचिन की बराबरी
गांगुली ने कहा "वह हमेशा ऐसा करता था। उसके पास इसका जवाब होता था। मैं उससे कहता था कि कई बार तुम भी पहली गेंद का सामना करो हर बार मैं ही करता हूं। इसके लिए उसके पास दो जवाब हुआ करते थे।"
Sachin Paji always forced you to take the strike while opening with you in ODIs? Myth ? Reality ?
— BCCI (@BCCI) July 6, 2020
Listen to what Dada has to say 😄#DadaOpensWithMayank episode coming up soon on https://t.co/uKFHYe2Bag @mayankcricket @SGanguly99 pic.twitter.com/YM0yEatMcE
इन जवाबों के बारे में बताते हुए गांगुली ने कहा "पहला, उसका मानना था कि उसकी फॉर्म अच्छी चल रही है तो वो नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही रहेगा और अगर उसकी फॉर्म खराब चल रही होती थी तो भी वह कहता था कि मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर ही रहता हूं ताकी मेरे पर प्रेशर कम हो सके। तो उसके पास अच्छी और बुरी फॉर्म दोनों के लिए जवाब तैयार होते थे।"
दादा ने इसी के साथ बताया कि वह कैसे सचिन को खुद पहली गेंद खेलने के लिए मजबूर किया करते थे। उन्होंने कहा "जब तक कि आप किसी दिन सचिन से पहले जाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हो जाएं, वह पहले से ही टीवी पर होता है तो वह स्ट्राइक लेने को मजबूर हो जाता था। ऐसा एक दो बार ही हुआ है जब मैं सचिन से पहले नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा हो गया था।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2VOYQei
West Indies Set To Unleash Latest 'Fab Four' In England
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iBjQPs
मूसा जुवारा के निर्णायक गोल से बोलोग्ना ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया
सब्सिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे युवा खिलाड़ी मूसा जुवारा के गोल से बोलोग्ना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटालियन फुटबाल लीग सेरी ए में इंटर मिलान को 2-1 से हराया। इस मैच के आखिर में दोनों टीमें दस दस खिलाड़ियों से खेल रही थी।
मिलान की तरफ से रोमेलु लुकाकु ने 22वें मिनट में ही गोल दाग दिया था। जुवारा ने 74वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि मूसा बोरो ने 80वें मिनट में बोलोग्ना की तरफ से दूसरा गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ।
इस बीच अटलांटा ने लुई मुरियल के 27वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से कैगलियारी को 1-0 से हराया जो उसकी लीग में लगातार आठवीं जीत है।
अन्य मैचों में नैपोली ने रोमा को 2-1 से, ब्रेसिया ने हेलास वेरोना को 2-0 और स्पॉल ने सैम्पडोरिया को 3-0 से हराया जबकि जेनोआ और उडिनीस के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z31PSM
हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...