Reality Of Sports

Tuesday, 30 June 2020

MS Dhoni Was No Fan Of DRS, Things Changed Since Virat Kohli Become Captain: Aakash Chopra

Aakash Chopra says that while MS Dhoni wasn't particularly a fan of the Decision Review System, Virat Kohli is quite the opposite.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2COKC6B

SAFF Championship Postponed To 2021 Due To Coronavirus Pandemic

The football championship was slated to take place in Bangladesh in September this year.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2CVkZRR

टिक टॉक के भारत में बैन होने पर रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर का उड़ाया मजाक, कह दी ये बात

Ravichandran Ashwin mocked David Warner after Tik Tok banned in India Image Source : GETTY IMAGES/@DAVIDWARNER31

कोरोनावायरस के कहर के बीच ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चाइनीज ऐप टिक-टॉक पर खूब समय बिता रहे थे। भारतीय जनता को लुभाने के लिए वह आए दिन हिंदी और साउथ इंडियन गानों पर डांस वाली वीडियो पोस्ट करते रहते थे। लेकिन अब भारत सरकार ने टिक-टॉक जैसी 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है जिसके बाद भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

रविचंद्रन अश्विन ने डेविड वॉर्नर को अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा 'अप्पो अनवर?' यह सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की 1995 की तमिल फिल्म 'बाशा' का डायलोग है जिसका मतलब है अब डेविड वॉर्नर क्या करेंगे।

बता दें, LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। कई दौर की बातचीत के बाद भी चीन सुधरने के नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी सरकार ने चीन के टिकटॉक समेत 59 मोबाइल ऐ पर बैन लगाने का फैसला किया है। भारत में अब VIGo, यूसी ब्राउजर, BIGO Live, WE MEET, शेयर इट, Clash of King समेत कुल 59 चाइनीज मोबाइल एप बैन किए हैं।

आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आधात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है।’’

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन दुर्भावनापूर्ण एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इनके आधार पर और हाल ही में विश्वसनीय सूचनाएं मिलने पर कि ऐसे ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं, भारत सरकार ने मोबाइल और गैर-मोबाइल इंटरनेट सक्षम उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले कुछ एप के इस्तेमाल को बंद करने का निर्णय लिया है।’’

ये एप हुए बैन

1. TikTok

2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map 
6. Shein 
7. Clash of Kings 
8. DU battery saver 
9. Helo 
10. Likee
11. YouCam makeup 
12. Mi Community 
13. CM Browers 
14. Virus Cleaner 
15. APUS Browser 
16. ROMWE 
17. Club Factory 
18. Newsdog 
19. Beutry Plus 
20. WeChat 
21. UC News 
22. QQ Mail 
23. Weibo 
24. Xender 
25. QQ Music 
26. QQ Newsfeed 
27. Bigo Live 
28. SelfieCity 
29. Mail Master 
30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi 
32. WeSync 
33. ES File Explorer 
34. Viva Video – QU Video Inc 
35. Meitu 
36. Vigo Video 
37. New Video Status 
38. DU Recorder 
39. Vault- Hide 
40. Cache Cleaner DU App studio 
41. DU Cleaner 
42. DU Browser 
43. Hago Play With New Friends 
44. Cam Scanner 
45. Clean Master – Cheetah Mobile 
46. Wonder Camera 
47. Photo Wonder 
48. QQ Player 
49. We Meet 
50. Sweet Selfie 
51. Baidu Translate 
52. Vmate 
53. QQ International 
54. QQ Security Center 
55. QQ Launcher 
56. U Video 
57. V fly Status Video 
58. Mobile Legends 
59. DU Privacy 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NHHn37

कोविड-19 टेस्ट में पास हुए पाकिस्तान के 6 खिलाड़ी, जल्द भरेंगे इंग्लैंड के लिए उड़ान

6 players from Pakistan passed in Covid-19 Test, will fly to England soon Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को बताया कि फखर जमन, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाब रियाज का तीन दिनों में दूसरी बार COVID-19 टेस्ट नेगेटिव पाया गाय है। यह खिलाड़ी अब इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम में शामिल होने के लिए योग्य हो गए हैं।

पीसीबी ने बताया कि 26 जून को पहली बार नेगेटिव पाए जाने के बाद 29 तारीख को इन खिलाड़ियों का एक बार फिर टेस्ट हुआ जिसमें ये सभी खिलाड़ी फिर से नेगेटिव मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अब इन सभी खिलाड़ियों के इंग्लैंड जाने की व्यवस्था करेगा। हालांकि पीसीबी ने अभी हैदर अली, हारिस रऊफ, काशिफ भट्टी और इमरान खान की रिपोर्ट की कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें, 26 जून को हुए टेस्ट में ये खिलाड़ी एक बार फिर पॉजिटिव पाए गए थे।

उल्लेखनीय है, कोरोनावायरस के कहर के बीच पाकिस्तान की टीम अपने 31 सदस्यों के साथ रविवार रात इंग्लैंड पहुंच गई है। पीसीबी ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दी थी। इस वीडियो में पाकिस्तान के 20 खिलाड़ियों के साथ 11 सपोर्टिंग स्टाफा मुंह पर मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - कोरोनावायरस के कहर के बीच मैदान पर अभ्यास करने लौटी साउथ अफ्रीका की टीम

पाकिस्तान के 20 खिलाड़ी समेत 11 सपोर्टिंग स्टाफ अब 14 दिन के आइसोलेशन में रहेंगे और उसके बाद 13 जुलाई को इन्हें डर्बीशायर के इनकोरा काउंटी ग्राउंड में ट्रांसफर किया जाएगा।

इंग्लैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान खिलाड़ियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है - अहजहर अली ( टेस्ट कप्तान), बाबर आजम (टेस्ट उपकप्तान/ वनडे-टी-20 कप्तान), इमाम उल हक, आबिद अली, असद सफीक, फहीम असरफ, फवाद आलम, इफ्तकार अहमद, इमाद वीसम, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास, मूसा खान, नसीम शाह, रोहील नजीर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, उस्मान सिनवारी और यासिर शाह।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31x7ylc

कोरोनावायरस के कहर के बीच मैदान पर अभ्यास करने लौटी साउथ अफ्रीका की टीम

South Africa team returned to practice on the ground amidst havoc by Coronavirus Image Source : TWITTER/OFFICIALCSA

जोहानिसबर्ग। क्विंटोन डिकॉक की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के 44 क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच खेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया। दक्षिण अफ्रीका में 15 मार्च से क्रिकेट गतिविधियां बंद है। उसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिये भारत में थी लेकिन महामारी के कारण श्रृंखला स्थगित कर दी गई। पहला मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के 138000 से अधिक मामले हैं और 2400 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के अनुसार खिलाड़ी छोटे छोटे समूहों में अभ्यास करेंगे और उनकी करीबी फ्रेंचाइजी टीम के कोच उनके साथ होंगे। अभ्यास के दौरान क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस संचालन समिति द्वारा बनाये गए दिशा निर्देशों का पूरा पालन होगा। 

ये भी पढ़ें - कप्तान बनने के बाद भी नहीं बदलेगा बेन स्टोक्स के खेलने का अंदाज, दिया ये बयान

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य चिकित्स अधिकारी शुएैब मांजरा ने कहा,‘‘राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने हमारे प्रोटोकॉल को मंजूरी दे दी है। हम खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की नियमित जांच करेंगे और सफाई का पूरा ध्यान रखा जायेगा । हर जगह एक कोविड अनुपालन मैनेजर होगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि नियमों का पालन हो रहा है।’’

महिला हाई परफार्मेंस टीम की ट्रेनिंग पर अभी बात चल रही है। अभ्यास करने वाले खिलाड़ी : क्विंटोन डिकॉक , डील एल्गर, लुंगी एंगिडि, एडेन मार्कराम, जूनियर डाला, थूनिस डि ब्रून, रासी वान डेर डुसेन, शॉन वोन बर्ग, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिच क्लासेन, तेंबा बावुमा, रीजा हेंडरिक्स, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, वियान मूल्डर, ब्योर्न फोर्चून, एंडिले फेलुकवायो, डेविड मिलर, सारेल एरवी, खाया जोंडो, डेरिन डुपाविलोन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी, कीगन पीटरसन, इमरान ताहिर, लुथो सिपामला, एडवर्ड मूरे, एनरिच नोर्जे, सिसांडा मगाला, ग्लेंटोन स्टुरमन, जोन जोन स्म्ट्स, रूडी सेकंड, पिटे वान बिलजोन, रेनार्ड वान टोंडेर, गेराल्ड कोटजी, पीटर मालान, जुबैर हम्जा, जानेमन मालान, फाफ डु प्लेसी, टोनी डे जोर्जी, ब्यूरान हेंडरिक्स, नांद्रे बर्गर, जार्ज लिंडे और काइल वेरीने । 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Zl9k6q

Watch: Harbhajan Singh Shares Video Of Rahul Dravid's Classic Catches

Rahul Dravid is one of the best close-in fielders India have had, with 210 catches in Test cricket -- the maximum by any player.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Zlehw3

कप्तान बनने के बाद भी नहीं बदलेगा बेन स्टोक्स के खेलने का अंदाज, दिया ये बयान

Ben Stokes will not change his style of Even after becoming captain Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। स्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में अगर नियमित कप्तान जो रूट की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी करने पर भी उनके खेलने की शैली नहीं बदलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे जिनकी जगह स्टोक्स को कप्तानी दी जा सकती है। 

स्टोक्स ने बीबीसी से कहा,‘‘मैं हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और खेलने के तरीके से मिसाल कायम करना चाहता हूं। कप्तानी मिलने पर भी मेरी तरीका नहीं बदलेगा।’’ 

पिछले साल विश्व कप और एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड की शानदार जीत के नायक रहे स्टोक्स ने कहा,‘‘मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहता हूं। हालात के अनुरूप में जो भी कर रहा हूं, मैं सकारात्मक रास्ता चुनता हूं।’’ 

ये भी पढ़ें - कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुई जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज

अगर स्टोक्स कप्तानी करते हैं तो एंड्रयू फ्लिंटाफ के बाद टीम की कमान संभालने वाले वह पहले हरफनमौला होंगे। वह 2017 में उपकप्तान बने थे लेकिन ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद अपना स्थान गंवा दिया था। 

उन्होंने कहा,‘‘इंग्लैंड की कप्तानी करना गर्व की बात है। भले ही जिंदगी में एक ही बार यह कहने का मौका मिले कि हां मैने इंग्लैंड की कप्तानी की है। हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनसे मैं राय लूंगा। सभी की सलाह से लिये गए फैसले अच्छे होते हैं।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3g3pat4

WPL 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप को इन प्लेयर्स ने किया अपने नाम, प्राइज मनी के रूप में मिले इतने रुपये

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन में एक से एक शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिसमें आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना जहां ...