Reality Of Sports

Tuesday, 23 June 2020

टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट को बताया चुनौतीपूर्ण

T20 explosive batsman Chris Gayle calls Test cricket challenging Image Source : GETTY IMAGES

टी20 और वनडे क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट को अल्टिमेट और चैलेंजिंग बताया है। बीसीसीआई द्वारा होस्ट किए गए एक शो पर मयंक अग्रवाल से बात करते हुए गेल ने टेस्ट क्रिकेट के कई पहलुओं के बारे में बताया और साथ ही युवाओं को अहम सलाह भी दी।

गेल ने कहा 'मुझे कहना होगा कि टेस्ट क्रिकेट अल्टिमेट है। टेस्ट क्रिकेट खेलना आपको यह चुनौती देता है कि मैदान के साथ-साथ जीवन कैसे जिया जाए क्योंकि पांच दिन क्रिकेट खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण है।'

गेल ने आगे कहा 'टेस्ट क्रिकेट आपको कई बार परखता है। आप कितनी बार बिस्तर से उठते हैं या बिस्तर पर जाते हैं, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप हर चीज में अनुशासित हों। जब आप संघर्ष कर रहे होते हैं, तो आपको कठिन परिस्थितियों से कैसे जूझना पड़ता है। यह एक अलग अनुभव होता है।' 

ये भी पढ़ें - आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर धोनी ने रचा था इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने थे पहले कप्तान

युवाओं को सलाह देते हुए गेल ने कहा 'वे अपने लिए तय किए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं होने और दिल टूटने की स्थिति में न रहें। टेस्ट क्रिकेट आपको अपने कौशल और मानसिक क्रूरता का परीक्षण करने की अनुमति देता है। अच्छी तरह से खेल के साथ जुड़ें। बस समर्पित रहें, आप जो भी करते हैं उसका आनंद लें। भले ही इसके खेल के भीतर न हो, आपके लिए वहाँ हमेशा कुछ न कुछ खुला रहता है।' गेल ने कहा, अगर एक चीज़ काम नहीं करती है, तो हमेशा याद रखें। आपके लिए एक और अवसर है।'

उल्लेखनीय है, वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 103 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 दोहरे शतक और 15 शतक की मदद से 7215 रन बनाए हैं। इसी के साथ क्रिस गेल के नाम टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eqt4Mj

Monday, 22 June 2020

Novak Djokovic Event Under Cloud As Third Player Tests Positive For Coronavirus

Viktor Troicki became the third tennis player from Novak Djokovic's Adria Tour tennis tournament to test positive for coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/313YHHD

आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर धोनी ने रचा था इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले बने थे पहले कप्तान

ICC Champons Trophy 2013 India vs England Virat Kohli MS Dhoni Shikhar Dhawan Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वैसे तो भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन आज से ठीक 7 साल पहले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। यह खिताब अपने नाम कर धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में पहले ऐसे कप्तान बने थे जिन्होंने आईसीसी के तीनों खिताब अपने नाम किए हो। बता दें, इससे पहले धोनी ने भारत को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप जिताया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया था। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 20-20 ओवर का था। इस मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत बेहद ही खराब रही, रोहित शर्मा 14 गेंदों पर 9 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बने।

इसके बाद शिखर धवन (31) और विराट कोहली (43) ने पारी को संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू किए। धवन और कोहली के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। जडेजा अंत में आकर 25 गेंदों पर 2 छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए थे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का एक किस्सा साझा कर शोएब मलिक ने बताया कैसे है भारत-पाक के बीच दोस्ताना ताल्लुकात

माना जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम 130 रन के इस लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन धोनी की सूझ-बूझ भरी कप्तानी और भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड की एक ना चली और इंग्लैंड ये मैच 5 रन से हार गया। भारत की ओर से जडेजा, अश्विन और इशांत को 2-2 विकेट मिले वहीं उमेश यादव एक विकेट चटकाने में सफल रहे।

रविंद्र जडेजा को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस की वजह से मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं इस टूर्नामेंट में 90 से अधिक की औसत से रन बनाने वाले धवन को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। धवन ने 5 मैच खेलकर सबसे अधिक 363 रन बनाए थे।

यह पहला मौका था जब भारत ने पूर्ण रूप से चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2002 में भारत ने यह खिताब श्रीलंका के साथ साझा किया था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z1aMuw

इंग्लैंड-पाकिस्तान की आगामी श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल - राशिद लतीफ

It is difficult to predict the result of the upcoming series of England-Pakistan - Rashid Latif Image Source : AP

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि उनके देश और इंग्लैंड के बीच आगामी श्रृंखला के परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि दोनों टीमें कोविड-19 महामारी के कारण अप्रत्याशित परिस्थितियों में खेलेंगी। पाकिस्तानी टीम 28 जून को इंग्लैंड के लिये रवाना होगी लेकिन उसके तीन खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाये जाने से उसकी परेशानियां बढ़ गयी है। 

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच 30 जुलाई को लॉर्ड्स में शुरू होगा जबकि तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 29 अगस्त से हैंडिंग्ले में खेली जाएगी। 

लतीफ ने कहा,‘‘यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि पाकिस्तान श्रृंखला जीत पाएगा या नहीं क्योंकि इस बार परिस्थितियां पूर्व के दौरों की तुलना में काफी भिन्न होंगी।’’ 

ये भी पढ़ें - चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का एक किस्सा साझा कर शोएब मलिक ने बताया कैसे है भारत-पाक के बीच दोस्ताना ताल्लुकात

उन्होंने कहा,‘‘और यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार यूनिस खान और मिसबाह उल हक के बिना हमारे बल्लेबाज इंग्लैंड में संघर्ष करते नजर आये थे।’’

पाकिस्तान ने 2018 में लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच जीता था लेकिन हैंडिग्ले में दूसरे टेस्ट मैच में उसे हार मिली थी। पाकिस्तान की तरफ से 37 टेस्ट मैच खेलने वाले लतीफ को नहीं लगता कि टीम में 29 खिलाड़ी और 14 अधिकारी होने के बावजूद प्रबंधन से जुड़ी कोई समस्या पैदा होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसी कोई समस्या नजर नहीं आती क्योंकि मुख्य कोच मिसबाह शांतचित इंसान है जिसने निजी तौर पर कभी किसी का रास्ता नहीं रोका। मुझे लगता है कि इस कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए इस तरह के बड़े दल की जरूरत भी है।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2zVIxVz

EPL : मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को दी करारी शिकस्त, चोटिल हुए सर्गिया एगुएरा

EPL: Manchester City beat Burnley, injured Sergia Aguera Image Source : AP IMAGE

मैनचेस्टर। फिल फोडेन और रियाद महरेज के दो-दो गोल की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने बर्नले को करारी शिकस्त देकर लिवरपूल का इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया। इस धमाकेदार जीत में सिटी के लिये चिंता की बात सर्गिया एगुएरा की चोट रही जो दायें घुटने में दर्द के कारण लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले। 

सिटी की इस जीत ने हालांकि यह सुनिश्चित कर दिया कि लिवरपूल बुधवार को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी खिताब हासिल नहीं कर पाएगा जिसके लिये वह पिछले 30 साल से इंतजार कर रहा है। 

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चल रहे सिटी की तरफ से फोडेन ने 22वें और 63वें मिनट में गोल किये जबकि महरेज ने दो मिनट के अंदर दो गोल दागकर अपनी टीम का दबदबा बनाया। उन्होंने 43वें मिनट में मैदानी गोल दागने के बाद 45वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। डेविड सिल्वा ने 51वें मिनट में टीम की तरफ से चौथा गोल किया था। 

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन में सिर्फ अपने परिवार की कमी महसूस हो रही थी : रानी

इस जीत से सिटी के 30 मैचों में 63 अंक हो गये हैं लेकिन वह अब भी लिवरपूल से 20 अंक पीछे है जिसके 30 मैचों में 83 अंक हैं। सिटी हालांकि एगुएरा की चोट को लेकर चिंतित है। 

उसके कोच पेप गॉर्डियोला ने कहा, ‘‘उसकी स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। हम कल इसका आकलन करेंगे। उसके घुटने में दर्द हो रहा है। वह पिछले महीने भी घुटने की इस चोट से परेशान था। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3esDPgP

Phil Simmons Says He Was Racially Abused In England League Cricket

Phil Simmons has revealed that he was subjected to racial abuse during his league cricket stint in England.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2BtZdDW

Cristiano Ronaldo, Paulo Dybala Get Juventus Back Winning On Serie A Return

Juventus beat Bologna 2-0 win to move four points clear of Lazio on top of the Serie A table.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/37QiMCD

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...