Tuesday, 5 May 2020
Weighted Cricket Balls: Shane Warne's Suggestion To Avoid Saliva, Sweat For Shining The Ball
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2zaPBwR
Weighted Cricket Balls: Shane Warne's Suggestion To Avoid Saliva, Sweat For Shining The Ball
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W2HsDu
Monday, 4 May 2020
COVID-19: फुटबॉलर को साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाना पड़ा भारी, क्लब ने किया निलंबित
कोरोना वायरस महामारी कारण इस समय पूरी दुनिया में लगभग लॉकडाउन की स्थिति है और सभी देश की सरकारें अपनी जनता से इस मुश्किल समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रही हैं। इस बीच फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर आई है।
दरअसल, फुटबॉलर सालोमोन कालोउ को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने की वजह से उनके क्लब ने निलंबित कर दिया है। आइवरी कोस्ट के खिलाड़ी सालोमोन मौजूदा समय में जर्मन क्लब हेरथा बर्लिन का हिस्सा हैं और पूर्व में चेल्सी के लिए बतौर फॉरवर्ड खिलाड़ी खेल चुके हैं।
सालोमोन कालोउ पर क्लब ने ये कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की है जिसमें वह हेरथा बर्लिन के खिलाड़ी और कर्मचारियों के साथ हाथ मिला रहे हैं। सालोमोन ने खुद ही फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया था। जर्मन फुटबॉल लीग ने एक बयान में कहा, ‘‘सालोमोन कालोउ की हेरथा ड्रेसिंग रूम की तस्वीरें अस्वीकार्य है। क्लब ने तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने अपने बर्ताव के लिये बाद में माफी मांगी।"
(With PTI Inputs)
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3aZwDGA
कोविड-19 के बीच टेनिस कोर्ट में जाकर नोवाक जोकोविच ने तोड़ा लॉकडाउन का नियम
मैड्रिड। नोवाक जोकोविच ने स्पेन में एक टेनिस कोर्ट पर जाकर लॉकडाउन का नियम तोड़ा। जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें मारबेला शहर में एक टेनिस क्लब में वह दूसरे व्यक्ति के साथ खेल रहे हैं। सर्बिया के जोकोविच इसी शहर में रह रहे हैं।
स्पेन ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ ढील दी है। कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से मार्च से यहां लॉकडाउन लागू है। अब पेशेवर खिलाड़ियों को अभ्यास पर लौटने की छूट है लेकिन खेल क्लब और स्टेडियम अगले हफ्ते तक बंद रखने के निर्देश हैं।
ये भी पढ़ें - लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि निर्देश का पालन नहीं करने पर उन पर जुर्माना लगाया जायेगा या सजा दी जायेगी।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3b3ITWw
पुजारा के बाद कैस अहमद और एंड्रयू टाई का ग्लूस्टरशायर के साथ करार हुआ रद्द
इंग्लिश काउंटी क्लब ग्लूस्टरशायर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद और ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। ग्लूस्टरशायर ने ये फैसला कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते क्रिकेट गतिविधियां स्थगित होने के कारण लिया है।
क्लब ने दोनों खिलाड़ियों के साथ इस साल होने वाली T20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए करार किया था। इससे पहले ग्लूस्टरशायर ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का अनुबंध खत्म कर दिया था। पुजारा को इस सीजन छह काउंटी मैच खेलने थे।
बता दें, ECB ने इंग्लैंड और वेल्स में 1 जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में ग्लूस्टरशायर ने अपनी लागत में कटौती करने के मकसद से विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार खत्म करने का फैसला किया है। क्लब ने अपने बयान में कहा, "हमने वित्त और क्लब की सुरक्षा को देखते हुए अपने तीन विदेशी खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा, कैस अहमद और एंड्रयू टाय के साथ अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया है।"
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3c3b1KU
Kookaburra Waxes Lyrical Over Anti-Virus Cricket Ball Innovation
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YAmJc3
अश्विन के साथ मनमुटाव पर हरभजन सिंह ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
कोरोना के कहर के कराण सभी खेल गतिविधियां ठप होने के कारण इस समय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। खिलाड़ी सोशल मीडिाय पर लाइव सेशन के जरिए लोगों का मनोरंजन भी करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में भारत के दो बड़े ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और आर अश्विन ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की जिसमें उनके बीच मन-मोटाव और जलन के बारे में भी बात हुई।
एक समय ऐसा था जब यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से कॉम्टीशन किया करते थे। उस समय खबरें थी कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मन-मोटाव है और यह एक दूसरे से जलते हैं, लेकिन इस लाइव चैट में हरभजन सिंह ने इन सभी बातों को खारिज करेत हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।
हरभजन सिंह ने कहा 'वर्तमान में अश्विन दुनिया के बेस्ट ऑफ स्पिनर्स हैं। कई लोग शायद यह सोचते हैं कि हमारे बीच जलन है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। अश्विन इस समय दुनिया के बेस्ट ऑफी (ऑफ स्पिनर) हैं। और मैं नाथन लियोन को भी तारीफ करूंगा।'
ये भी पढ़ें - अगर ऐसा नहीं हुआ तो बल्लेबाजों का खेल बनकर रह जाएगा क्रिकेट, हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान
भज्जी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार नहीं होती हैं लेकिन फिर भी लियोन बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अश्विन इस क्षेत्र के दिग्गज हैं और मैं चाहता हूं कि वह खुद को फिट रखें क्योंकि उनमें दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने की क्षमता है।'
इस लाइव चैट के दौरान आर अश्विन ने हरभजन सिंह का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने खेल भावना हरभजन सिंह से सीखी है। अश्विन ने 2000-01 की भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को याद करते हुए कहा "उस ऐतिहासिक सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच चेन्नै में ही था और यहां जब भी टेस्ट होता था तो मैं उसे मिस नहीं करता था। तो तब मैं इस टेस्ट मैच को देख रहा था इस दौरान भज्जी ने सेराज बहुतुले की गेंद पर मैथ्यू हेडन का कैच छोड़ दिया था। लेकिन जब बहुतुले ने उनकी गेंद पर कोलिन मिलर का कैच पकड़ा तो भज्जी उन्हें विनम्रता से थैंक्स बोल रहे थे।"
ये भी पढ़ें - गेंद को चमकाने के लिए लार-पसीने की नहीं होगी जरूरत, ‘वैक्स फ़ॉर्मूला’ बना रही है कूकाबुरा
अश्विन ने आगे कहा 'मैंने देखा कि आप उनके पास गए और आपने हेडन का कैच छोड़ने को लेकर उनसे माफी मांगी। तब मेरे पिता ने दो खिलाड़ियों के बीच इस खेल भावना का महत्व समझाया। उन्होंने मुझसे कहा, 'कैसे खिलाड़ी खेल के साथ जुड़े रहते हैं और अगली गेंद पर फोकस करते हैं। इस बात ने मेरे मन में गहरा प्रभाव छोड़ा था।'
इस पर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'तब मैं बहुत दुखी था क्योंकि मेरे कैच छोड़ने के बाद हेडन ने यहां दोहरा शतक जमाया था। और बहुतुले उस मैच में बहुत अच्छी बोलिंग करने के बावजूद ज्यादा विकेट नहीं ले पाए थे। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि भूल जाओ इसे खेल में यह सब होता रहता है। उस टेस्ट में वह मेरे रूप पार्टनर भी थे लेकिन हमने इस पल की दोबारा चर्चा नहीं की, यहां तक की जब हम रूम में आ गए तब भी नहीं।'
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SBHbFH
टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती मेजबान टीम के दो स्पिन गेंदबाज प्रभा...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...