Reality Of Sports

Monday, 4 May 2020

Kookaburra Waxes Lyrical Over Anti-Virus Cricket Ball Innovation

Kookaburra said its wax applicator is still in a "very early stage product development".

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2YAmJc3

अश्विन के साथ मनमुटाव पर हरभजन सिंह ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

Harbhajan Singh made a big statement on his estrangement with R Ashwin Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना के कहर के कराण सभी खेल गतिविधियां ठप होने के कारण इस समय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। खिलाड़ी सोशल मीडिाय पर लाइव सेशन के जरिए लोगों का मनोरंजन भी करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में भारत के दो बड़े ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और आर अश्विन ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की जिसमें उनके बीच मन-मोटाव और जलन के बारे में भी बात हुई।

एक समय ऐसा था जब यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए एक दूसरे से कॉम्टीशन किया करते थे। उस समय खबरें थी कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मन-मोटाव है और यह एक दूसरे से जलते हैं, लेकिन इस लाइव चैट में हरभजन सिंह ने इन सभी बातों को खारिज करेत हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है।

हरभजन सिंह ने कहा 'वर्तमान में अश्विन दुनिया के बेस्ट ऑफ स्पिनर्स हैं। कई लोग शायद यह सोचते हैं कि हमारे बीच जलन है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। अश्विन इस समय दुनिया के बेस्ट ऑफी (ऑफ स्पिनर) हैं। और मैं नाथन लियोन को भी तारीफ करूंगा।'

ये भी पढ़ें - अगर ऐसा नहीं हुआ तो बल्लेबाजों का खेल बनकर रह जाएगा क्रिकेट, हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

भज्जी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में पिचें स्पिनर्स के लिए मददगार नहीं होती हैं लेकिन फिर भी लियोन बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अश्विन इस क्षेत्र के दिग्गज हैं और मैं चाहता हूं कि वह खुद को फिट रखें क्योंकि उनमें दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने की क्षमता है।'

इस लाइव चैट के दौरान आर अश्विन ने हरभजन सिंह का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने खेल भावना हरभजन सिंह से सीखी है। अश्विन ने 2000-01 की भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को याद करते हुए कहा "उस ऐतिहासिक सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच चेन्नै में ही था और यहां जब भी टेस्ट होता था तो मैं उसे मिस नहीं करता था। तो तब मैं इस टेस्ट मैच को देख रहा था इस दौरान भज्जी ने सेराज बहुतुले की गेंद पर मैथ्यू हेडन का कैच छोड़ दिया था। लेकिन जब बहुतुले ने उनकी गेंद पर कोलिन मिलर का कैच पकड़ा तो भज्जी उन्हें विनम्रता से थैंक्स बोल रहे थे।"

ये भी पढ़ें - गेंद को चमकाने के लिए लार-पसीने की नहीं होगी जरूरत, ‘वैक्स फ़ॉर्मूला’ बना रही है कूकाबुरा

अश्विन ने आगे कहा 'मैंने देखा कि आप उनके पास गए और आपने हेडन का कैच छोड़ने को लेकर उनसे माफी मांगी। तब मेरे पिता ने दो खिलाड़ियों के बीच इस खेल भावना का महत्व समझाया। उन्होंने मुझसे कहा, 'कैसे खिलाड़ी खेल के साथ जुड़े रहते हैं और अगली गेंद पर फोकस करते हैं। इस बात ने मेरे मन में गहरा प्रभाव छोड़ा था।'

इस पर हरभजन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा 'तब मैं बहुत दुखी था क्योंकि मेरे कैच छोड़ने के बाद हेडन ने यहां दोहरा शतक जमाया था। और बहुतुले उस मैच में बहुत अच्छी बोलिंग करने के बावजूद ज्यादा विकेट नहीं ले पाए थे। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि भूल जाओ इसे खेल में यह सब होता रहता है। उस टेस्ट में वह मेरे रूप पार्टनर भी थे लेकिन हमने इस पल की दोबारा चर्चा नहीं की, यहां तक की जब हम रूम में आ गए तब भी नहीं।'



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SBHbFH

लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी

लिवरपूल खिताब नहीं जीतता तो यह काफी निराशाजनक होगा : ओरिगी Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| लिवरपूल के स्ट्राइकर डिवोक ओरिगी ने कहा कि अगर उनका क्लब इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब नहीं जीतता है तो यह काफी दुखद होगा। कोरोनावायरस के कारण जब लीग स्थगित हुई थी तब उनका क्लब 25 अंक आगे था और लीग तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

ओरिगी ने हालांकि माना कि खिलाड़ियों और प्रशंसकों की सुरक्षा सबसे पहले है। डेली मेल ने ओरिगी के हवाले से लिखा है, "अब अगर हम खिताब नहीं जीतते तो यह काफी दुखदाई होगा। लेकिन जिंदगी में कुछ चीजें ऐसी रहती हैं जिन पर आप नियंत्रण नहीं रख सकते। सुरक्षा इस समय सबसे अहम है।"

लिवरपूल 30 साल बाद कोच जर्गन क्लोप के मार्गदर्शन में खिताब जीतने के करीब था और उससे पहले ही 13 मार्च को सीजन स्थगित कर दिया गया था।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2KZPcQz

अगर ऐसा नहीं हुआ तो बल्लेबाजों का खेल बनकर रह जाएगा क्रिकेट, हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

If this does not happen, cricket will remain as a batsman's game, Harbhajan Singh made a big statement Image Source : IPLT20.COM

कोविड-19 की वजह से इस समय हर तहर की खेल गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। इस महामारी की वजह से 13 साल में पहली बार आईपीएल को भी स्थगित किया गया है। अगर अभी यह बीमारी नहीं होती तो आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर होता, लेकिन दुखद ऐसा नहीं हो पाया है। क्रिकेट के गलियारों में खबरे हैं कि आगे आने वाले समय में बीसीसीआई आईपीएल 2020 को कराने की पूरी कोशिश करेगी, ऐसे में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि अगर 13 साल में एक बार आईपीएल नहीं होता तो उसमें भी कोई दिक्कत नहीं है।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आईपीएल 2020 के आयोजन पर बात करते हुए हरभजन ने कहा "कुछ महीनों तक किसी भी देश में यात्रा करने पर रोक रहेगी। मुझे नहीं लगता कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आगे आने वाले समय में यात्रा करेंगे। मुझे नहीं पता सरकार और बीसीसीआई आईपीएल पर आगे क्या फैसला लेगी, लेकिन इमांदारी से कहूं  तो अगर 13 साल में एक बार आईपीएल नहीं होता तो ठीक है। हम क्रिकेट को इतनी गंभीर स्थिति में नहीं करवा सकते। इंसान पहले हैं, क्रिकेट इंतजार कर सकता है।"

इसी दौरान जब हरभजन सिंह से पूछा गया कि शीर्ष खिलाड़ी अभी ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं, ऐसे में जब क्रिकेट शुरू होगा तो वो इसके लिए तैयार होंगे? इस पर भज्जी ने अपनी राय देते हुए कहा "सभी शीर्ष खिलाड़ी अनुशासित फिटरनेस शासन का पालन कर रहे हैं जब वह खेल भी नहीं रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी जानते हैं कि फिटनेस कितनी जरूरी है। वह लॉकडाउन में मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वह अपनी शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर ध्यान दे रहे होंगे। भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ लाजवाब है। वह खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दे रहे होंगे। मुझे लगता है कि 15-20 दिनों में सब ठीक हो जाएगा और खिलाड़ी वापस क्रिकेट खेलने लगेंगे।"

ये भी पढ़ें - साउथ अफ्रीका के लिए अभी भी तीनों फॉर्मेट खेलने का जज्बा रखते हैं फाफ डु प्लेसिस

वहीं पसीना और लार के बैन पर बात करेत हुए हरभजन सिंह ने कहा "कोविड-19 एक गंभीर बीमारी है और यह यहां बनी रहेगी। अगर आगे आने वाले समय में क्रिकेट शुरू होता है तो लार और पसीना बैन हो सकता है। इससे गेंदबाजों को काफी मुश्किल होगी। इस स्थिति में पिच को गेंदबाजों के अनुकूल बनाना चाहिए ताकि उनको मदद मिल सकें। अगर अपनी गेंदबाजी में धार लगाने के लिए वह लार का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है तो उसे पाटा विकेट तो नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो गेंदबाज एक मशीन बनकर रहे जाएगा और यह सिर्फ बल्लेबाजों का गेम बन जाएगा।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2KZ9gSO

Patrice Evra Says He Received Death Threats After Luis Suarez Racism Row

Patrice Evra said the nature of the threats meant he had to be protected by bodyguards.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2SDFnf9

Shoaib Akhtar Says He Would "Definitely" Like To Be India's Bowling Coach

Shoaib Akhtar said he would produce "more aggressive, fast and talkative bowlers" if he is given the chance to be India's bowling coach.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2A2W39H

अभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ियों का परीक्षण करवाएगा ला लिगा

La Liga will get players tested before starting practice Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। स्पेन के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ियों का इस सप्ताह कोरोना वायरस के लिये परीक्षण होगा ताकि वे दो महीने में पहली बार अभ्यास शुरू कर पाएं। स्पेन सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है और जिसमें सोमवार से अभ्यास की अनुमति देना भी शामिल है। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च के मध्य से ही देश में हर तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। स्पेनिश लीग के खिलाड़ियों की कोविड-19 के लिये जांच होगी जिसके बाद वे इस सप्ताह के आखिर में मैदान पर उतर सके हैं। 

इससे पहले सभी क्लबों की अभ्यास सुविधाओं को भी पूरी तरह से विषाणुमुक्त किया जाएगा। सरकारी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही इन सुविधाओं के उपयोग की अनुमति मिलेगी।

ये भी पढ़ें - नेशन्स कप के लिए मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई  

शुरुआती अभ्यास कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ियों, कोचों और क्लब के कर्मचारियों को व्यक्तिगत अभ्यास शुरू करने से दो दिन पहले परीक्षण करवाना होगा। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xwP6fU

टीम इंडिया के सामने होगी जयसूर्या-मेंडिस की स्पिन चुनौती, गॉल के मैदान पर जबरदस्त है इस जोड़ी का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती मेजबान टीम के दो स्पिन गेंदबाज प्रभा...