Reality Of Sports

Sunday, 3 May 2020

टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं शोएब अख्तर, कही ये बात

Shoaib Akhtar wants to be the coach of Team India, said this Image Source : GETTY IMAGES

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनेतिक मसलों की वजह से पिछले कई सालों से द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। ऐसे में यह दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ खेलती है। पाकिस्तान ने तो कई बार भारत के खिलाफ सीरीज खेलने की मांग की है, लेकिन बीसीसीआई सरकार की इजाजत के बिना इसके लिए राजी नहीं होगा।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तन ने हाल ही में कोविड-19 के खिलाफ पैसा जुटाने के लिए भारत-पाक सीरीज की बात कही थी जिस पर भारतीय पूर्व खिलाड़ियों से उन्हें तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। अब अख्तर ने टीम इंडिया का कोच बनने की इच्छा जताई है।

जी हां, सोशल मीडिया ऐप 'हेल्लो' पर हाल ही में अपने फैन्स से रूबरू हुए शोएब अख्तर ने कहा कि अगर कोचिंग का मौका मिले तो वह टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कोच बनना पसंद करेंगे।

ये भी पढ़ें - लॉकडाउन में युजवेंद्र चहल को आई धोनी की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की यह खास तस्वीर

वहीं अख्तर का कहना है अगर उनकी बायोपिक बने तो उसमें उनका किरदार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान निभाएं। अख्तर ने कहा 'अगर कभी मेरी बायोपिक बने तो मैं चाहता हूं कि उसमें लीड रोल सलमान खान करें।' 

हार्दिक पंड्या के बारे में बात करते हुए अख्तर ने कहा कि वह दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर बन सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह और युवराज सिंह को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है।  



from India TV: sports Feed https://ift.tt/35toskB

लॉकडाउन में युजवेंद्र चहल को आई धोनी की याद, सोशल मीडिया पर शेयर की यह खास तस्वीर

MS Dhoni and Yuzvendra Chahal  Image Source : AP

कोरोना वायरस महामारी के कारण देश और दुनिया में सभी तरह के क्रिकेट आयोजन ठप्प पड़ चुके हैं। ऐसे में लॉकडाउन के कारण क्रिकेटर्स अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। हालांकि इस दौरान अधिकतर खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से समय-समय पर अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं लेकिन इनमें से एक भारतीय क्रिकेटर ऐसा भी है जो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने मजाकिया जोक और टिक टॉक वीडियो से फैंस का खूब मनोरंजन कर रहें हैं।

यह खिलाड़ी हैं युजवेंद्र चहल, चहल सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं और इन सभी पर वह पूरी तरह से एक्टिव रहते हुए फैंस को खूब गुदगुदा रहे हैं। चहल ने रविवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

चहल ने धोनी की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''मैं बहुत मिस कर रहा हूं जब आप विकेट के पीछे खड़े होकर मुझे 'तिल्ली' बुलाते थे।''

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में क्रिकेट आयोजनों को टाल दिया गया है, नहीं तो इस समय चहल और धोनी इंडियन प्रीमियर में लीग में खेल रहे होते।

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे पहले 15 अप्रैल के टाल दिया गया था। इसके बाद महामारी से बिगड़ते हुए हालात को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि को और आगे बढ़ा दिया गया जिसके कारण बीसीसीआई और आईपीएल के अधिकारियों ने इस टूर्नामेंट को एक बार फिर से अनिश्चित समय के लिए टाल दिया।

आपतो बता दें कि धोनी आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। धोनी आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में भारतीय टीम के मैदान पर उतरे थे।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2SyAlAx

"Let's Do Instagram Live": Nick Kyrgios To Bitter Rival Rafael Nadal

As the coronavirus has sent the tennis season into hibernation, a host of players have recently taken to social media for face-to-face exchanges.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3c1RKJK

मुरली विजय के साथ डिनर डेट पर जाने को तैयार हुई एलिस पेरी, रखी ये शर्त

Ellyse Perry ready to go on dinner date with Murali Vijay, kept this condition Image Source : GETTY IMAGE

हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाजी मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी के साथ डिन डेट पर जाने की इच्छा जताई थी। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम पेज पर लाइव सेशन के दौरान उनसे पूछा गया था कि वह लॉकडाउन खत्म होने के बाद किन दो क्रिकेटरों के साथ डिनर पर जाना चाहेंगे। मुरली विजय ने इस दौरान भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ एलिस पेरी को चुना था।

मुरली विजय ने कहा था "एलिस पेरी के साथ मैं डिनर करना पसंद करूंगा। वह काफी खूबसूरत हैं। और किसी भी दिन शिखर धवन के साथ। वहा काफी मजाकिया है। वह वह हिंदी बोलेगा और मैं तमिल में बात करूंगा।"

मुरली विजय के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर एलिस पेरी ने मजाकिया अंदाज में डिनर पर जाने की शर्त रखते हुए कहा कि इसका पैसा विजय ही भरेंगे।

ये भी पढ़ें- कोरोना की लड़ाई में फंड जुटाने के लिए ऑनलाइन कॉन्सर्ट में भाग लेंगे कोहली, रोहित और सानिया

सोनी सपोर्ट्स से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान इसका जवाब देते हुए पेरी ने कहा "मुझे उम्मीद है वो इसका भुग्तान करेंगे। उनकी महरबानी होगी। मैं काफी खुश हूं।"

उल्लेखनीय है, दुनियाभर में फैली कोविड-19 महामारी को देखकर एलिस पेरी ने कहा है कि इसका महिला क्रिकेट पर ज्यादा असर नहीं पडे़गा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोरोना पर लगाम लगने के बाद खेलों की संचालन संस्थायें कम लुभावने महिला मुकाबलों के बजाय पुरूष टूर्नामेंट को प्राथमिकता देंगी। 

बता दें, कोरोना के चलते दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प हैं। कोरोना के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जैसा बोर्ड भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते बोर्ड को न केवल अपने स्टाफ के वेतन में कटौती करनी पड़ी बल्कि कई लोगों को । हालांकि पेरी का मानना है कि संचालन संस्थायें राजस्व जुटाने के नये तरीके निकालेंगी।

ये भी पढ़ें - गेंद पर लार या पसीने के विचार पर जयदेव उनादकट ने कहा - नहीं पड़ता ख़ास फर्क

उन्होंने कहा था, ‘‘खेल में आमतौर पर उबरने की क्षमता होती है और मुझे इसमें लंबे समय तक चलने वाला कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं दिखता।’’ पेरी ने कहा, ‘‘इसने निश्चित रूप से संस्थाओं को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वे अपने खेलों को कैसे चलायेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह बुरी चीज नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इससे महिलाओं के खेल पर असर पड़ेगा।’’

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xvVt3f

धोनी से सीखकर आज इतने बड़े कप्तान बन सके हैं रोहित शर्मा, अंबाति रायुडू ने दिया बयान

Rohit Sharma, Ambati Rayudu made a statement today after learning from Dhoni to become such a big captain Image Source : GETTY IMAGES

कभी टीम इंडिया के लिए नंबर चार के स्थान पर बल्लेबाजी के लिए पहले पसंद रहने वाले अंबाति रायुडू ने कहा है कि टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी करने के गुण महेंद्र सिंह धोनी से सीखे हैं। मौजूदा समय में आईपीएल की चार ट्रॉफियां जीतने वाले रोहित सबसे सफल कप्तान है। रोहित की इसी कप्तानी पर इंस्टाग्राम के लाइव सेशन में रायुडू ने कहा कि रोहित ने कप्तानी के गुण धोनी से सीखें हैं।

रायुडू ने कहा "धोनी भाई रोहित और कोहली से लेकर हम सभी के कप्तान रहे हैं। रोहित ने आज जो कुछ है वो धोनी से सिखकर ही बने हैं कैसे धोनी भाई भारत के लिए कप्तानी किया करते थे। इसमें कुछ ज्यादा अंतर नहीं है और मुझे लगता है कि रोहित सही दिशा में जा रही है।"

रायुडू को लगता है कि रोहित धोनी की तरह आने वाले समय में कामयाब कप्तान बन पाएंगे। रायुडू ने कहा "धोनी की तरह कामयाबी पानी के लिए रोहित के लिए अभी लंबा रास्ता है, लेकिम मुझे लगता है कि वह जल्द ही इसे हासिल कर लेंगे।"

ये भी पढ़ें - गंभीर का बड़ा बयान, कहा- अगर ऐसा होता तो कुंबले के नाम 900 से ज्यादा विकेट होते

इसी के साथ उन्होंने सुरेश रैना के बारे में बात करते हुए कहा कि रैना में अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है और वो भारतीय टीम में अभी भी वापसी कर सकते हैं।

रायुडू ने कहा "अभी रैना में काफी क्रिकेट बाकी है। मैं शर्त लगा सकता हूं कि वह भारतीय टीम में वापसी करके दिखाएगा।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3c5xLK8

Netherlands Coach Ronald Koeman Hospitalised With Heart Problem

Ronald Koeman, 57, underwent a "cardiac catheterisation" procedure at a hospital in Amsterdam after complaining of feeling unwell at his home.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2xvVwMt

Belgian Football League Delays Vote On Ending Season For 3rd Time

The board of directors of the Belgian Pro League recommended on April 2 that the season be declared over, but this needs to be approved at a general meeting.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WC4W1B

मिचेल मार्श ने रचा नया इतिहास, टिम डेविड का कीर्तिमान किया ध्वस्त, ऐसा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियाई

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ क्रिकेटर मिचेल मार्श ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। मार्श ने इस साल T20 क्रिकेट में अपने रनों की संख्या को 1500 र...