Tuesday, 31 March 2020
"Thieves Went Straight To McDonald's": Tim Paine's Wallet Stolen From His Car
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WUufgY
AIFF Optimistic About Organising FIFA Women's U-17 World Cup As Per Schedule Despite Health Crisis
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39uDOpE
आज ही के दिन वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने 23 साल लंबे करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। कुछ पुराने रिकॉर्ड उन्होंने ध्वस्त किए तो कुछ नए कीर्तिमान रचे। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड है सबसे पहले 10 हजार रन पूरे करने का। आज से ठीक 19 साल पहले यानी 31 मार्च 2001 को सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में पूरा किया था।
सचिन तेंदुलकर के बाद कई खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए, लेकिन सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने का रिकॉर्ड तब तक सचिन के नाम ही था जब तक विराट कोहली यहां तक नहीं पहुंचे थे।
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के लिए 259 इनिंग लगाई थी जबकि कोहली ने यह मुकाम 205 इनिंग में ही हासिल कर लिया था। सचिन के बाद 14 खिलाड़ियों ने वनडे में 10 हजार रन पूरे किए।
उल्लेखनीय, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 139 रनों की शानदार पारी खेली थी और इसी पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 300 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.5 ओवर में 181 रन पर ही सिमट गई और भारत ने यह मैच 118 रनों से जीता था।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2R1GJjc
Coronavirus: Neeraj Chopra Donates Rs 3 Lakh To Relief Funds
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dJJjDV
Coronavirus: Roger Federer Keeps Himself Busy Practicing "Trick Shots" At Home. Watch Video
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2xBrYN0
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन की गाड़ी से चोरी हुआ बटुआ
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन का बटुआ मंगलवार को उनकी कार से चोरी हो गया। उन्होंने होबार्ट में अपने गेराज को जिम बनाने के लिये अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। उन्होंने एक दिन पहले ही यह काम शुरू किया था और सुबह देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था।
पेन ने ‘सेन ब्रेकफास्ट’ से कहा, ‘‘मैं घर के गेराज में जिम बनाना चाहता था ताकि मैं अपनी कवर ड्राइव पर काम कर सकूं। इसलिये मैंने अपनी कार गली में खड़ी कर दी थी, सुबह उठकर मैंने एनएबी का संदेश देखा तो पाया कि मेरे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं बाहर गया और देखा कि कार का दरवाजा खुला था और मेरा पर्स और कुछ अन्य चीजें गायब थीं। मैंने अपना खाता देखा तो इससे मैकास से खरीदारी की गयी थी, लगता है कि वह बहुत भूखा था। ’’
दुनिया भर में लॉकडाउन चल रहा है तो पेन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bDvDsj
वेतन में कटौती छोटी चीज, खेल के बने रहने के लिये खिलाड़ी योगदान को तैयार : पेन
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने माना कि उनके खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के चलते वेतन में कटौती को स्वीकार करना होगा और उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए वित्तीय कटौती बहुत छोटी चीज है और वे अपनी ओर से योगदान देन के लिये तैयार हैं। शीर्ष क्रिकेटरों के वेतन में कटौती हो सकती है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) पुरूष और महिला राष्ट्रीय टीमों के सालाना अनुबंध देने में देरी कर रहा है।
‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ ने पेन के हवाले से लिखा, ‘‘निश्चित रूप से चर्चायें अगले हफ्ते से शुरू हो जायेंगी। अगर चीजें उसी तरह हुई जैसी फुटबॉल में या अन्य खेलों में हुई हैं तो निश्चित रूप से हमें अपनी ओर से योगदान करना होगा ताकि सुनिश्चित कर सकें कि खेल बना रहे और आने वाले वर्षों में भी अच्छी तरह चलता रहे।’’
पेन ने कहा, ‘‘अगर ऐसा होता है तो मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी ऐसा करना चाहेंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ियों को कितना वेतन मिलेगा, इसकी तुलना में दुनिया में इस समय इससे भी बड़े मुद्दे चल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो यह हमारे लिये बहुत छोटी सी चीज है।’’
अगर पेन की टीम जून में बांग्लादेश पर श्रृंखला में 2-0 से जीत हासिल कर पाती तो वह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले पछाड़ सकती थी लेकिन कोरोना वायरस के संकट से क्रिकेट बंद करना पड़ा है और इस दौरे के भी आगे बढ़ने या रद्द होने की संभावना है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3bEWAMe
FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...