Reality Of Sports

Tuesday, 3 March 2020

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंची शेफाली वर्मा

Shafali Verma Image Source : GETTY IMAGES

भारत की युवा महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया की सूजी बेट्स को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। सूजी बेट्स पिछले दो साल से आईसीसी महिला टी-20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज थीं।

आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शेफाली के अब 761 पॉइंट्स हो गए हैं जबकि सूजी बेट्स 750 अंकों के साथ अब दूसरे स्थान पर हैं। शेफाली के अलावा टॉप-10 में भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज ही शामिल हैं।

16 साल की शेफाली भारत के लिए अबतक कुल 18 मैच खेल चुकी हैं। इस 18 मुकाबलों में 146.96 की स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाईं हैं जिसमें उनका सार्वधिक स्कोर 73 रन का है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला टी-20 विश्व कप में भी शेफाली का प्रदर्शन का शानदार रहा है। अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए पहचना बना चुकी शेफाली टूर्नामेंट में अबतक खेले गए 4 मैचों में  161 रन बना चुकी हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32TVHfJ

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, आईसीसी ने ठुकराई महिला टी-20 विश्व कप में रिजर्व डे की मांग

T20 World Cup Image Source : TWITTER/ T20WORLDCUP

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल मैच के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा रिजर्व डे की मांग को आईसीसी ने ठुकरा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुखिया केविन रोबर्ट्स ने बुधवार को यह खुलासा किया कि उन्होंने आईसीसी से अनुरोध किया था कि बारिश की वजह से सेमीफाइनल मैच अगर धुल जाता है तो उसके लिए रिजर्व डे रखी जाए लेकिन वे इसके लिए नहीं माने। 

रेडियो SEN से बात करते हुए रॉबर्ट्स ने कहा, ''हमने रिजर्व डे को लेकर पहले भी बात की थी, बारिश की वजह से टूर्नामेंट काफी प्रभावित हो रही है और इसके लिए कुछ उपाय करना चाहिए लेकिन वह नहीं माने और अंत में हमें उनके फैसले का सम्मान करना पड़ा।''

उन्होंने कहा, ''ऐसी परिस्थिति आपको एक कारण देती है कि भविष्य में हम इस तरह के टूर्नामेंट के लिए और क्या बेहतर सके। हालांकि टूर्नामेंट के लिए पहले से बनाए गए नियम के साथ छेड़छाड़ का समय अब नहीं रह गया है और मुझे नहीं लगता है अब इसके बारे और अधिक सोचा जाना चाहिए।''

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला टी-20 विश्व कप बारिश से प्रभावित रही है जिसके कारण पॉइंट्स टेबल में काफी उलटफेर देखने को मिला है। ऐसे में अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो दो फाइनलिस्ट टीमों का फैसला अंक के आधार पर किया जाएगा।

आईसीसी महिला टी-20 विश्व का पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच। हालांकि यह अनुमान है कि इन मैचों पर बारिश का प्रभाव नहीं होगा लेकिन अगर दोनों ही सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण धुल जाता है तो अंक के आधार पर फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच देखने को मिल सकता है। 

आईसीसी पर लंबे समय से रिजर्व डे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई बड़े टूर्नामेंट में आईसीसी ने रिजर्व डे नहीं रखा है। वहीं इसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले मेंस टी-20 विश्व कप में भी रिजर्व डे की व्यवस्था नहीं की गई है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2IjCpqM

IPL Prize Money Reduced To Half As BCCI Seeks "Cost Cutting": Report

BCCI has decided to implement strict cost cutting measures with the notable decision being IPL champions' prize money will be halved as compared to 2019.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PLDmMt

South Africa Set Date For AB De Villiers' Potential International Comeback

AB de Villiers could make his international return for South Africa against Sri Lanka this year.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VLWZrB

चैपल-हेडली ट्रॉफी के लिए बोल्ट, हैनरी और फर्ग्यूसन की न्यूजीलैंड वनडे टीम में हुई वापसी

New Zealand Cricket team Image Source : TWITTER/ BLACKCAPS

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैपल-हेडली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। किवी वनडे टीम में तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ट्रेंट बोल्ट, मैट हैनरी और लोकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 13 मार्च को सिडनी में खेला जाएगा।

इससे पहले बोल्ट हाथ में चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। हालांकि बोल्ट की टेस्ट सीरीज में वापसी हुई और उन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

वहीं मैट हैनरी अंगुठे में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर थे जबकि लोकी काफ इंजरी की वजह से वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। टीम में वापसी से पहले हैनरी और लोकी एक फर्स्ट क्लास मैच और कुछ लिस्ट ए मुकाबले खेलकर अपनी फिटनेस को साबित कर चुके हैं।

इन तीन तेज गेंदबाजों के अलावा टीम में काइल जैमीसन और टिम साउदी को भी शामिल किया गया है जिन्होंने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

इसके अलावा हैमिश बैनेट और ऑलराउंडर स्कॉट कुगलेजिन को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चयन के बाद न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा से एक चुनौती रहा है। आपको पता होता है कि यहां पर आपके खेल की असली परीक्षा होने वाली है।''

उन्होंने कहा, ''चैपल-हेडली ट्रॉफी को जीतना हमारे लिए गर्व की बात होगी। टीम के खिलाड़ियों को भी यह पता है कि कप जीतना उनके लिए कितना मायने रखता है और हम चाहते हैं कि यह ट्रॉफी हमारे पास आए।''

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है-

केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2wnOI2D

स्पेन की शीर्ष ला लिगा टीम रीयाल मैड्रिड ने रोहित शर्मा को भेंट की जर्सी

Rohit sharma Image Source : FACEBOOK/REAL MADRID

भारतीय  क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को स्पेन की शीर्ष ला लिगा (घरेलू फुटबॉल) टीम रीयाल मैड्रिड ने सैंटियागो बेर्नाबेयू में आधिकारीक जर्सी सौपी। लिमिटेड ओवरो में भारतीय टीम के उपकप्तान को टीम के संस्थागत संबंधों के निदेशक एमिलियो बटरगीनो सैंटोस ने यह जर्सी सौंपी। 

आपको बता दें कि यह स्टार बल्लेबाज भारत में ला लिगा के ब्रांड एम्बेसडर हैं। रोहित इन दिनों चोट के कारण क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर चोट लगी थी जिसके कारण वह टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि रोहित भारत दौरे पर आ रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 12 मार्च को हिमचाल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का दूसरा मैच 15 मार्च लखनऊ के इकाना स्टेडिमय में खेला जाएगी जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा।

इस वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की तैयारी में जुट जाएंगे जिसकी शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं और वह इस टीम के कप्तान भी हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VHlB4P

I-League : गोकुलम केरला और ईस्ट बंगाल के बीच 1-1 से मुकाबला हुआ ड्रॉ

Gokulam kerala vs East bengal Image Source : TWITTER/I-LEAGUE

गोकुलम केरला और कोलकाता की चोटी की टीम ईस्ट बंगाल के बीच आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट का मैच मंगलवार को यहां 1-1 से बराबरी पर छूटा। गोकुलम केरला की टीम ने मार्कस जोसेफ के नौवें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी। 

ईस्ट बंगाल की तरफ से विक्टर पेरेज ने 24वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया। इसके बाद भी दोनों टीमों ने अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किये लेकिन कोई भी बढ़त हासिल नहीं कर पायी। दोनों टीमों ने हालांकि गोल करने के कुछ अच्छे मौके गंवाये।

ईस्ट बंगाल के अब 20 अंक हो गये हैं और वह चौथे स्थान पर बना हुआ है जबकि गोकुलम केरला 19 अंक लेकर छठे स्थान पर है। 

वहीं आई लीग में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच रियल कश्मीर एफसी और निरोका एसी के बीच दोपहर 2 बजे खुमन लैमपक स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच तिडिम रोड एथलेटिक यूनियर और चर्चिल ब्रदर्स गोवा एफसी के बीच खेला जाना है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 5 बजे कल्याणी मुलसीपाटी स्टेडियम खेला जाएगा।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32OdiFP

रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...