Reality Of Sports

Monday, 2 July 2018

फीफा विश्व कप: जापान को हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंचा बेल्जियम

रोस्तोव ओन डॉन (रूस): मिडफील्डर नासेर चैडली द्वारा इंजुरी टाइम (94वें मिनट) में किए गए गोल की बदौलत बेल्जियम ने सोमवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। चैडली के अलावा बेल्जियम के लिए जान वर्टोंगन (69वें मिनट) और मारोआन फेलानी (74वें मिनट) ने गोल किए। जापान के लिए गेंकी हारागुची (48वें मिनट) और ताकाशी इनुइ (52वें मिनट) ने गोल दागे।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2Nh9fJY

ENGvsIND: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज, रात 10 बजे शुरू होगा मैच

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम आज से अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज टी20 मैच से कर रही है. आयरलैंड को दो टी20 मैचों में हराने के बाद विराट कोहली की टीम बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी. घायल सीमर जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को बुलाया गया है. चार  साल पहले टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली की तकनीक पर भी सवाल उठे थे.

इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेलेगा भारत

भारत का इंग्लैंड में ये लंबा दौरा है. इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. तीन जुलाई से शुरू हो रही सीरीज 11 सितंबर तक चलेगी. पहले टी20 से पहले दोनों टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान दिख रही हैं. टीम इंडिया के लिए दिक्कतें ज्यादा हैं. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर घायल हैं.

टी-20 सीरीज से हो चुके हैं बुमराह

बुमराह के बारे में कहा जा रहा है कि वो टी-20 सीरीज से तो बाहर हो ही चुके हैं, आशंका है कि वो शायद वनडे सीरीज भी ना खेल पाएं. बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक शॉट रोकते हुए चोट लगी थी. उनके अंगूठे में फ्रेक्चर है. वॉशिंगटन सुंदर को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के पहले नेट्स के दौरान दाहिने पैर की एड़ी में चोट लगी थी.

ऑल राउंडर दीपक चाहर को मिला मौका

जसप्रीत बुमराह की जगह ऑल राउंडर दीपक चाहर को बुलाया गया है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह टी20 में क्रुनाल पांड्या और वनडे में अक्षर पटेल लेंगे. खास बात ये है कि ये दोनों ही प्लेयर इन दिनों भारत की ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं. यह टीम यहां इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों ही प्लेयर्स ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है.

रात 10 बजे शुरु होगा मुकाबला

चाहर ने इस सीरीज के तीन वनडे मैचों में कुल सात  विकेट लिए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए भी दिक्कतें कम नहीं हैं. टी20 में उसके स्टार बॉलर टॉम कुरैन टीम के साथ नहीं होंगे. बताया गया है कि कुरैन के दाहिने कंधे में चोट है. इंग्लैंड ने उनकी जगह डेविड मालन को टीम में शामिल किया है. 30 साल के मालन मिडल ऑर्डर बैट्समैन हैं और इंग्लैंड के लिए पांच टी-20 खेल चुके हैं. मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 10 बजे शुरु होगा.

from sports https://ift.tt/2Nl6Pdy

भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज, पिछली 7 सीरीज से अजेय है टीम इंडिया

आयरलैंड को टी-20 सीरीज में 2-0 से हराने के बाद टीम इंडिया मंगलवार को अपने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी। भारत आज इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलेगा। इयान मोर्गन की अगुआई में इंग्लैंड ने पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं भारत भी पिछली 7 सीरीज से अजेय है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। हालांकि डेथ ओवरों के विशेषज्ञ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का टीम में न होना भारत के लिए चिंता की बात है। बुमराह अंगूठे में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2u0r9Ih

फीफाः प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का कोलंबिया से मुकाबला आज, 64 साल बाद आखिरी-8 में पहुंचने पर स्विट्जरलैंड की नजर

फुटबॉल विश्व कप में मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के आखिरी दो मुकाबले होंगे। पहला- स्वीडन और स्विट्जरलैंड और दूसरा- इंग्लैंड और कोलंबिया के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड की चुनौती के सामने कोलंबिया के लिए आखिरी 8 में पहुंचना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम इस विश्व कप की तीसरी सबसे युवा टीम है। उसके कप्तान हैरी केन इस विश्व कप के टॉप गोल स्कोरर हैं। इंग्लैंड 1998 विश्व कप में कोलंबिया को 2-0 से हरा भी चुका है। उधर, स्वीडन को हराकर स्विट्जरलैंड भी 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2z0LMda

World Cup 2018: Belgium Beat Japan 3-2 To Reach World Cup Quarter-Finals

Belgium poured forward and Nacer Chadli grabbed a dramatic winner.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2KGbmFA

राहुल द्रविड़ आईसीसी हाल ऑफ फेम में, सूची में रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की क्लेयर टेलर भी शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ऑफ फेम में शामिल किया है। 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल यह सम्मान पाने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड महिला टीम की पूर्व विकेटकीपर क्लेयर टेलर को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। पोंटिंग 25वें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। वहीं टेलर 7वीं और इंग्लैंड की तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MIi1zs

World Cup 2018: We Have To Learn To Suffer, Says Brazil's Neymar

Brazil overcame a tricky start to the last-16 tie, as second-half goals from Neymar and Roberto Firmino sealed a deserved victory

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2MHLU3a

हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ल...