Reality Of Sports

Sunday, 1 July 2018

FIFA: सुबासिक के दम पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा क्रोएशिया, अब होगी रूस से भिडंत

निझनी नोवोगोरोड: पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए. डेनमार्क ने मैच में की दमदार शुरुआत  क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए. डेनमार्क ने मैच में दमदार शुरुआत की और पहले मिनट में ही बढ़त बना ली. डेकमार्क के डिफेंडर जोनास नुडसेन ने दाईं छोर से बॉक्स में थ्रो दिया जिस पर गोल दागकर मैथियास जोग्रेनसन ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. डेनमार्क की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी. चौथे मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक ने बॉक्स के अंदर मिले क्रॉस पर शानदार गोल करते हुए अपनी टीम को बराबरी दिला दी. दूसरे हाफ में देखने को मिली दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर  क्रोएशिया को बराबरी का गोल दागने के बाद 11वें मिनट में डेनमार्क के बॉक्स के बाहर फ्री-किक मिली लेकिन इवान पेरीसिक गेंद को गोल में नहीं डाल पाए. पेरीसिक को 29वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाने का एक और मौका मिला लेकिन वह चूक गए. पहले हाफ के अंतिम क्षणों में एफसी बार्सिलोना से खेलने वाले मिडफील्डर इवान रेकिटिक ने बॉक्स के बाहर से गोल करने का प्रयास किया. हालांकि, वह श्माइकल को भेद नहीं पाए. दूसरे हाफ में दोनों टीमों की बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पहले 20 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया जिससे मैच की रफ्तार धीमी हुई और कोई भी टीम बढ़त नहीं बना पाई. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा मैच के 77वें मिनट में क्रोएशिया ने आक्रमण किया और रियल मेड्रिड से खलने वाले करिश्माई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने बॉक्स के पास से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाने की कोशिश की लेकिन वह गेंद पर सही नियंत्रण नहीं बना पाए. निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा और मैच अतिरिक्त समय में गया जहां डेनमार्क का दबदबा देखने को मिला. हालांकि, 117वें मिनट में जोग्रेनसन ने बॉक्स में फारवर्ड एंटे रेबिक को गिरा दिया जिसके कारण क्रोशिया को पेनाल्टी मिली. कप्तान लुका मोड्रिक ने अपने दाईं ओर शॉट मारा जिस पर श्माइकल ने बेहतरीन बचाव किया और मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया. शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी क्रोएशिया  शूटआउट में क्रोएशिया के लिए एंद्रेज करामारिक, मोड्रिक और रेकिटिक ने गोल किए जबकि मिशेल क्रोन-डेली और सिमोन काएर डेनमार्क के लिए गोल दागने में कामयाब रहे. डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिकसन, लासे शोने और जोग्रेनसन गोल करने से चूक गए. मिलान बाडेल्ज और जोसिप पीवारिक डेनमार्क के गोलकीपर को भेदने में कामयाब नहीं हो पाए. क्रोएशिया क्वार्टर फइनल में शनिवार को मेजबान रूस से भिड़ेगी.

from sports https://ift.tt/2KAbbLU

Rahul Dravid, Ricky Ponting Inducted Into ICC Hall Of Fame

Rahul Dravid became only the fifth player from India to be named in the ICC Cricket Hall of Fame while Ponting is the 25th from Australia to do so.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2lRGCqx

FIFA World Cup 2018: रुस ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन को 4-3 से हराया

लुज्निकी (रूस): फीफा विश्व कप में उलटफेर का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। मेजबान रूस ने लुज्निकी स्टेडियम में पेनाल्टी शूटआउट तक गए रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन को 4-3 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सोवियत संघ के बिखरने के बाद पहली बार रूस विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुआ है।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2IHmdgM

FIFA World Cup 2018: क्रोएशिया ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 से हराया

निझनी नोवोगोरोड: पेनल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। निझनी नोवोगोरोड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 रहा और अतिरिक्त समय में गोल न होने के कारण मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया जहां क्रोएशिया के तीन खिलाड़ियों ने गोल दागे, डेनमार्क के लिए केवल दो खिलाड़ी ही गोल करने में कामयाब हो पाए। क्रोएशिया के गोलकीपर सुबासिक ने तीन शानदार बचाव किए जबकि डेनमार्क के कैस्पर श्माइकल केवल दो बार ही गेंद को गोल में जाने से रोक पाए। (चैम्पियंस ट्रॉफी 2018: भारत को दूसरी बार फाइनल में हराकर ऑस्ट्रेलिया 15वीं बार बना चैंपियन )

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2MHC959

World Cup 2018: Croatia Beat Denmark On Penalties To Reach World Cup Quarter-Finals

Croatia won the shootout 3-2 after Danijel Subasic saved three spot-kicks.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Ko7o8s

World Cup 2018: 'That's Life' Says Andres Iniesta After Spain Farewell Ends In Defeat

Iniesta, who made his debut in 2006, has won two European Championship (2008 and 2010) with Spain during his 12-year long international career.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2KHraYQ

विश्व कप प्री-क्वार्टर फाइनलः मैक्सिको के खिलाफ ब्राजील का मैच आज, बेल्जियम को हराकर पहली बार आखिरी 8 में पहुंचना चाहेगा जापान

फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के दो मैच खेले जाने हैं। पहला- ब्राजील और मैक्सिको, दूसरा- बेल्जियम और जापान के बीच खेला जाएगा। ब्राजील इस मैच को जीतकर जहां छठी बार चैम्पियन बनने की अपनी राह पक्की करना चाहेगा, वहीं मैक्सिको 32 साल बाद टूर्नामेंट के आखिरी 8 में जगह बनाने की कोशिश करेगा। दूसरी ओर 2014 में छठे स्थान पर रहने वाली बेल्जियम इस बार भी अपना अभियान जारी रखना चाहेगी। जापान विश्व कप में कभी भी प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में वह बेल्जियम को हराकर इस बाधा को तोड़ना चाहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lO2AdT

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ...