Reality Of Sports

Saturday, 23 June 2018

Champions Trophy Hockey 2018, India vs Pakistan Live: India Face Arch-Rivals Pakistan In Tournament Opener

2018 Champions Trophy Hockey Live Match, India vs Pakistan: India were held to a draw by Pakistan in their last meeting at the 2018 Commonwealth Games in Gold Coast.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2yKyrph

फीफा विश्व कप 2018: दक्षिण कोरिया को हराकर अंतिम-16 में जगह बनाने पर होंगी मैक्सिको की नजरें

रूस में जारी फीफा विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली मेक्सिको आज दक्षिण कोरिया को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगी। मेक्सिको ग्रुप-एफ में एक मैच में तीन अंक लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है और अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। वहीं दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे नंबर पर है। मेक्सिको ने टूनार्मेंट में अब तक उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने विश्व को चौंका दिया है। जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी। लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला। वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2IgduSt

फीफा वर्ल्ड कप : आज वापसी करना चाहेगी जर्मनी, स्वीडन से है मुकाबला

नई दिल्ली: रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में जीत से उत्साहित स्वीडन आज ग्रुप-एफ में मौजूदा चैंपियन जर्मनी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. स्वीडन इस मैच में अपने 60 साल के सूखे को समाप्त करना चाहेगा. दूसरी तरफ पहले मैच में हार झेलने वाली जर्मनी वापस की कोशिश करेगी.

पहले मुकाबले में कोरिया को दी थी मात

स्वीडन ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया था और जिसकी बदौलत टीम तीन अंक लेकर ग्रुप-एफ में शीर्ष पर है. वहीं मेक्सिको से अपना पहला मैच हारने के बाद जर्मनी ग्रुप में तीसरे नंबर पर है और अंतिम-16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए स्वीडन के खिलाफ होने वाले मैच में उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. जर्मनी की टीम अगर स्वीडन के खिलाफ हार जाती है और मेक्सिको अगर कोरिया से जीत जाता या फिर ड्रॉ भी खेल जाता है तो मौजूदा चैंपियन जर्मनी टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी.

स्वीडन ने अपने पहले मैच में दूसरे हाफ में पेनाल्टी पर कप्तान आंद्रेयास ग्रैंक्विस्ट की ओर से किए गए गोल के दम पर स्वीडन ने दक्षिण कोरिया को 1-0 से मात दी थी. टीम चाहेगी कि ग्रैंक्विस्ट जर्मनी के खिलाफ भी यह करिश्मा करे और स्वीडन को अंतिम-16 का टिकट दिलाए. ग्रैंक्विस्ट 2002 में हेनरिक लार्सेन के बाद वर्ल्ड कप में पेनाल्टी पर गोल करने वाले पहले स्वीडिश खिलाड़ी हैं.

स्वीडन के लिए एलेक्जेंद्र जॉनसन ने मैच से पहले टीम के साथ कल अभ्यास किया था और वह मुकाबले में टीम का हिस्सा हो सकते हैं. जॉनसन बीमार होने के कारण दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. शुक्रवार को टीम के आधे से ज्यादा खिलाड़ियों ने मैदान में अपना पसीना बहाया जबकि बाकी खिलाड़ियों ने जिम में अभ्यास किया था. स्वीडन अगर मुबाबले में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो वर्ल्ड कप में 60 साल बाद जर्मनी के खिलाफ उसकी यह लगातार दूसरी जीत होगी. स्वीडन ने वर्ल्ड कप में आखिरी बार जर्मनी को 1958 में अपनी मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप में हराया था. स्वीडन के विक्टर क्लेसन को किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन से बचना होगा अन्यथा अगले मैच में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है. क्लासेन को पहले मैच में येलो कार्ड मिल चुका है.

अपना पहला मैच हार चुकी है जर्मनी

दूसरी तरफ पहला मैच हारने के बाद मौजूदा चैंपियन जर्मनी पर अगले राउंड में प्रवेश करने को लेकर दबाव बढ़ गया है. जर्मन फारवर्ड थॉमस मुलर भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं. टीम को अपने पहले मैच में इर्विग लोजानो के एकमात्र गोल की बदौलत मेक्सिको से 0-1 से मात खानी पड़ी थी. जर्मनी को इस मैच में 65वें और 78वें मिनट में गोल करने का मौका मिला था लेकिन उसके खिलाड़ी चूक गए थे. टीम चाहेगी कि वह अपनी पिछली गलतियों में सुधार कर स्वीडन के खिलाफ मुकाबले में उतरे. मैच में सबकी निगाहें मेटस हुमेल्स और थॉमस मुलर पर होगी जिन्हें पहले मैच में येलो कार्ड मिल चुका है. इन दोनों खिलाड़ियों को अगर इस मैच में भी येलो कार्ड मिलता है तो वे अगले मैच से निलंबित हो सकते हैं.

वर्ल्ड कप में जर्मनी और स्वीडन अब तक चार बार आमने-सामने हो चुके हैं जिसमें तीन बार बाजी जर्मनी के हाथ लगी है जबकि एक बार स्वीडन जीतने में कामयाब रहा है.

from sports https://ift.tt/2Ij2XG2

फीफा वर्ल्ड कप : अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगा मेक्सिको, दक्षिण कोरिया से है टक्कर

नई दिल्ली: रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली मेक्सिको आज दक्षिण कोरिया को मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश करना चाहेगी. मेक्सिको ग्रुप-एफ में एक मैच में तीन अंक लेकर स्वीडन के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद है और अब उसके पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है. वहीं दक्षिण कोरिया को अपने पहले मैच में स्वीडन से 0-1 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसकी बदौलत टीम ग्रुप में सबसे नीचे चौथे नंबर पर है. मेक्सिको ने टूनार्मेंट में अब तक उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है और जर्मनी को मात देकर उसने विश्व को चौंका दिया है. जर्मनी और मेक्सिको के मुकाबले में किसी को उम्मीद नहीं थी कि मेक्सिको कुछ ऐसा प्रदर्शन करेगी. लेकिन उसके 22 वर्षीय खिलाड़ी हिर्विग लोजानो की ओर से 35वें मिनट में किए गए एकमात्र गोल के दम पर मेक्सिको ने प्रतियोगिता में जीत के साथ खाता खोला. वर्ष 1985 के बाद से मेक्सिको की जर्मनी के खिलाफ यह पहली जीत है. मेक्सिको वर्ष 1978 में हुए वर्ल्ड कप के बाद से अब तक वर्ल्ड कप में कभी भी अपना दूसरा मैच नहीं हारा है. टीम चाहेगी कि वह कोरिया के खिलाफ भी अपने इस रिकॉर्ड को कायम रखें. वर्ल्ड कप में मेक्सिको और कोरिया दूसरी बार आमने-सामने हो रहे हैं. दोनों टीमें 20 साल पहले फ्रांस में वर्ष 1998 में पहली बार भिड़े थे जब मेक्सिको ने कोरिया को 3-1 से करारी शिकस्त दी थी. मेक्सिको की कोशिश होगी कि वह मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में उतरे. इस मैच में सबकी निगाहें जेवियर हनार्डेज पर होगी जो अपने 50 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे करन से एक मैच दूर हैं और कोरिया के खिलाफ वह यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. 30 साल के हनार्डेज ने अपने देश के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल दागे हैं और मेक्सिको को कोरिया के खिलाफ भी उनसे गोल दागने की उम्मीद होगी. कोरिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मेक्सिको को इसलिए भी जीत का दावेदार माना जा रहा है क्योंकि मेक्सिको की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी एशियाई टीमों से नहीं हारी है. हालांकि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए और दक्षिण कोरिया चाहेगी कि वह इस बात को सार्थक करे. दूसरी तरफ वर्ल्ड कप में दक्षिण कोरिया का रिकॉर्ड सही नहीं रहा है. मेक्सिको में वर्ष 1986 में वर्ल्ड कप में लौटने के बाद से दक्षिण कोरिया की टीम कभी टूनार्मेंट में अपना दूसरा मैच नहीं जीत पाई है. स्वीडन से मिली हार के बाद टीम का मनोबल गिरा हुआ है. टीम को अपने स्टार मिडफील्डर कि सुंगयुएंग से काफी उम्मीदें होंगी जो अपना 104 मैच खेलने उतरेंगे. एशियाई देशों में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली एकमात्र टीम दक्षिण कोरिया को स्वीडन के खिलाफ छठे मिनट में फ्री किक से गोल करने का मौका मिला था. सोन के शॉट को किम शिन वुक ने हेडर से गोल पोस्ट तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वह नेट से बहुत दूर चली गई और दक्षिण कोरिया की टीम खाता खोलने का मौका चूक गई थी. हालांकि टीम चाहेगी कि एशिया की अन्य टीमों की जीत से उनकी टीम प्रेरणा ले और मेक्सिको के खिलाफ कुछ नया करे. कोरिया के डिफेंसिव मिडफील्डर जुंग वू यंग भी इस बात को दोहरा चुके हैं.

from sports https://ift.tt/2Kkohjo

11 साल की नतानिया की वजह से फीफा वर्ल्ड कप में हुआ देश का नाम, बनीं पहली भारतीय बॉल गर्ल, ब्राजील की टीम को लेकर मैदान में पहुंचीं

तमिलनाडु की 11 साल की नतानिया जॉन फीफा वर्ल्ड कप में भारत की पहली बॉल गर्ल बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को वर्ल्ड कप के ग्रुप E में हुए ब्राजील और कोस्टारिका के मैच में मैदान पर आने के लिए ब्राजील की टीम का नेतृत्व किया और मैच शुरू करने के लिए रेफरी को बॉल सौंपी। इससे पहले बेंगलुरु के 10 साल के ऋषि इसी टूर्नामेंट में भारत के पहले बॉल ब्वॉय बने ते। उन्होंने सोची में बेल्जियम और पनामा के बीच हुए मैच में ये भूमिका निभाई थी। शुक्रवार को हुए मैच को ब्राजील ने 2-0 से जीत लिया। ब्राजील के लिए फिलिप कुटिन्हो ने 91वें और नेमार ने 97वें मिनट में गोल किया। ब्राजील को विश्व कप में 3 मैच बाद जीत हासिल हुई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tkcU1u

फीफा वर्ल्ड कप : जीत की लय कायम रखने उतरेगा बेल्जियम, ट्यूनीशिया से होगी टक्कर

नई दिल्ली: रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप में जीत के साथ आगाज करने वाली बेल्जियम आज ग्रप जी के अपने दूसरे मुकाबले में ट्यूनीशिया को के खिलाफ जीत की लय कायम रखना चाहेगा. बेल्जियम ग्रुप स्तर में तीन अंकों के साथ सबसे ऊपर है, वहीं ट्यूनीशिया पहले मैच में मिली हार के कारण तीसरे स्थान पर है. स्पार्ताक स्टेडियम में शाम 5.30 बजे खेले जाने वाले इस मैच में अगर बेल्जियम जीत दर्ज करने में कामयाब होता तो वे प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रेवश करे लेगा.

अपना पहला मैच जीत चुका है बेल्जियम

बेल्जियम ने अपने पहले मैच में पनामा को 3-0 से हराया था, वहीं ट्यूनीशिया को इंग्लैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. ट्यूनीशिया के लिए सबसे मुश्किल बात यह है कि उसके गोलकीपर मोएज हासेन कंधे में चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें चोट लगी थी.

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में ट्यूनीशिया का अटैक अच्छा रहा हो, लेकिन उसका डिफेंस कमजोर नजर आया. यहीं कारण है कि कप्तान हैरी केन ने ट्यूनीशिया के गोल पोस्ट पर दो बार गोल किया.

ट्यूनीशिया के कोच नाबिल मालोउल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में टीम की गलतियों में सुधार के लिए मेहनत की है और उनका लक्ष्य बेल्जियम के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना है. इस क्रम में उसके अटैक को और भी मजबूत रूप में देखा जा सकता है.

ट्यूनीशिया का अटैक और डिफेंस है मजबूत

बेल्जियम ने भले ही पनामा के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की हो, लेकिन वह अनुभवहीन टीम थी. उसे ट्यूनीशिया के अटैक से बचने के लिए अपने डिफेंस को और भी मजबूत करके मैदान पर उतरना होगा. कोच रोबर्ट मार्टिनेज अपनी पुरानी योजना के साथ चलने की कोशिश में हैं, जिसमें वह ट्यूनीशिया पर शुरूआत से ही दबाव बनाने की कोशिश करना चाहेंगे.

बेल्जियम और पनामा वर्ल्ड कप टूनार्मेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले दोनों टीमें 2002 में हुए वर्ल्ड कप में एक-दूसरे से भिडीं थी. इसमें दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ था.

स्पार्ताक स्टेडियम में खेले जाना वाला मैच अगर ड्रॉ पर ही समाप्त हुआ था, तो बेल्जियम और ट्यूनीशिया को अंक बांटने होंगे. ऐसे में बेल्जियम और ट्यूनीशिया का अंतिम-16 दौर में प्रवेश उनके ग्रुप स्तर खेले जाने वाले अंतिम मैच पर निर्भर होगा.

टीमें :

ट्यूनीशिया :

गोलकीपर : बेन मुस्तफा, फारुख बेन मुस्तफा

डिफेंडर : बेन युसुफ, बेन अलोउआने, यासिने मेरियाह, ओसामा हदादी, रामी बेदोई, डेलन ब्रोन, अली मलाउल, हामदी नाग्वेज

मिडफील्डर : एनिसे बादरी, फेरजानी सास्सी, मोहम्मद बेन अमोर, एलेस सखीरी

फारवर्ड : सेफेद्दीनी खोवी, फखरेद्दीने बेन युसुफ, वाहबी खाजरी, एहमद खलिल, बासेम सरार्फी, साबेर खलीफा, घेलन चालेली, नाइम स्तिति.

बेल्जियम :

गोलकीपर :- तिबाउत कोटरेइस, सिमोन मिग्नोलेट, कोएन कास्टील्स

डिफेंडर :- टोबी एल्डरवीरेल्ड, थोमस वीरमाएलेन, विंसेट कोम्पानी, जान वटरेनघेन, थोमस म्यूनिएर, डेड्रिक बोयाटा, लिएंडर डेनडोनकेर

मिडफील्डर :- एक्सेल विस्टल, केविन डे ब्रूने, मारुआने फेलेनी, यानिक करास्को, थोर्गन हेजार्ड, योउरी तिएलमेंस, मोउसा डेम्ब्ले, नासेर चाडली

फारवर्ड :- रोमेलु लुकाकु, ईडन हेजार्ड, ड्राइस मर्टेस, एडनान जानुजाई, मिची बात्शुयाई.

from sports https://ift.tt/2KitCru

फीफा विश्व कप 2018: जर्मनी के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, हारने पर खत्म हो सकता है सफर

रूस में जारी फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने पहले मैच में जीत से उत्साहित स्वीडन ग्रुप-एफ में मौजूदा चैंपियन जर्मनी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। स्वीडन इस मैच में अपने 60 साल के सूखे को समाप्त करना चाहेगा। दूसरी तरफ पहले मैच में हार झेलने वाली जर्मनी वापस की कोशिश करेगी। स्वीडन ने विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया था और जिसकी बदौलत टीम तीन अंक लेकर ग्रुप-एफ में शीर्ष पर है। वहीं मेक्सिको से अपना पहला मैच हारने के बाद जर्मनी ग्रुप में तीसरे नंबर पर है और अंतिम-16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए स्वीडन के खिलाफ होने वाले मैच में उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lrmATc

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...