Reality Of Sports

Saturday, 23 June 2018

फीफा विश्व कप 2018: जर्मनी के लिए आज करो या मरो का मुकाबला, हारने पर खत्म हो सकता है सफर

रूस में जारी फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के अपने पहले मैच में जीत से उत्साहित स्वीडन ग्रुप-एफ में मौजूदा चैंपियन जर्मनी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। स्वीडन इस मैच में अपने 60 साल के सूखे को समाप्त करना चाहेगा। दूसरी तरफ पहले मैच में हार झेलने वाली जर्मनी वापस की कोशिश करेगी। स्वीडन ने विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराया था और जिसकी बदौलत टीम तीन अंक लेकर ग्रुप-एफ में शीर्ष पर है। वहीं मेक्सिको से अपना पहला मैच हारने के बाद जर्मनी ग्रुप में तीसरे नंबर पर है और अंतिम-16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए स्वीडन के खिलाफ होने वाले मैच में उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lrmATc

फीफा विश्व कप 2018: स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को चौंकाया, 2-1 से जीता मुकाबला

शेरडान शकीरी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत स्विट्जरलैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए सर्बिया को 2-1 से मात दी। इस जीत के बाद स्विट्जरलैंड ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया है जबकि सर्बिया तीन अंकों के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है। कालिनग्राड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का पहला गोल सर्बिया ने मैच शुरू होने के पाचं मिनट के भीतर ही कर दिया। इंग्लिश क्लब साउथेम्पटन से खेलने वाले दूसान टेडिक ने दाएं फ्लेंके से बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिसपर हेडर लगाकर स्ट्राइकर एलेक्जेंडर मिट्रोविक ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2yzNYYC

कबड्डी: भारत ने पाकिस्तान को 36-20 से धोकर जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भारत ने कबड्डी मास्टर्स चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 36-20 से करारी मात देकर शानदार आगाज किया। भारतीय कप्तान अजय ठाकुर की बदौलत भारत ने ब्रेक तक 22-9 से बढ़त बना ली थी और इसके बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिए।

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lun1MR

फीफा वर्ल्ड कप 2018: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महीला पत्रकार को किया किसा, रिपोर्टर ने इस तरह निकाला सोशल मीडिया पर गुस्सा

नई दिल्ली: रूस में चल रहे वर्ल्ड कप 2018 में ग्रुप 16 में पहुंचने वाली तकरीबन सभी टीमों के बारे में ये तय हो चुका है कि कौन सी टीम अगले दौर में जा सकती है. इन मैचों को लेकर जहां टीमें शानदार प्रदर्शन तो कर ही रहीं हैं साथ में फैंस का भी उत्साह देखने लायक हैं. लेकिन वर्लड कप के दौरान लाइव रिपोर्टिंग कर रही महिला रिपोर्टर के साथ कुछ ऐसा हुआ जो काफी शर्मनाक है. एक जर्मन टीवी चैनल के लिए वर्ल्ड कप के मैचों की रिपोर्टिंग कर रहीं महिला रिपोर्टर जूलिएथ गोंजालेज थेरन के साथ लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एक शख्स ने बदसलूकी की. जूलिएथ कैमरे पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं कि अचानक एक अजनबी शख्स आया और उनके गाल पर जबरन किस करते हुए छेड़छाड़ की और वहां से निकल गया.

रिपोर्टर ने ऐसे दिया जवाब

रिपोर्टर ने इस घटना के बाद कोई रिएक्शन नहीं दिया और नॉर्मल होकर अपनी रिपोर्ट पूरी की. लेकिन जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो लोग भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे. DW स्पोर्ट्स के लिए काम कर रही रिपोर्टर ने इस घटना का वीडियो जहां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया तो वहीं DW स्पोर्ट्स ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस घटना की निंदा की और लिखा की यौन उत्पीड़न को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए चाहे वो फुटबॉल हो या कुछ और.

गोंजालेज ने विडियो के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, 'सम्मान ! हम इस तरह के खराब रवैये के हकदार नहीं हैं. हमारा काम भी अहम है और हम भी बराबरी से प्रफेशनल्स हैं. मैं फुटबॉल की खुशी को शेयर करती हूं लेकिन हमें प्यार और शोषण के बीच की हद को पहचानने की जरूरत है. '

गोंजालेज ने आगे लिखा, 'मैं घटनास्थल पर ब्रॉडकास्ट के लिए करीब 2 घंटे तक रही और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी. फिर हमने लाइव किया और फैन ने इसी का फायदा उठाया. जब मैंने बाद में ढूंढ़ा तो वह वहां से जा चुका था.' गोंजालेज की प्रोफाइल के मुताबिक, वह कोलंबिया से हैं और बर्लिन में रह रही हैं. वह अकसर जर्मनी से फुटबॉल की रिपोर्ट भेजती हैं.

फैन ने माफी मांगी

आपको बता दें कि इस घटना के बाद जिस फैन ने रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की थी उसने बाद में रिपोर्टर से माफी मांगी और कहा कि, ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि उसने अपने दोस्त से इस चीज को लेकर बेट लगाया था. जिसे पूरा करने के लिए और जीतने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा.

from sports https://ift.tt/2yGPmZQ

Friday, 22 June 2018

DDCA Election 2018: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने किया रजत शर्मा का समर्थन

DDCA Election 2018: टीम इंडिया के कोच और पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री ने डीडीसीए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का समर्थन किया है। डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव 30 जून को होना है और इसके लिए रवि शास्त्री ने रजत शर्मा को अपनी शुभकामनाएं दी है। रवि शास्त्री ने रजत शर्मा का समर्थन करते हुए कहा, मैं रजत भाई को (डीडीसीए चुनाव के लिए) शुभकामनाएं दूंगा क्योंकि उनके पास अनुभव, ख्याति और मैन-मैनेजमेंट गुण हैं। जीवन के विविध क्षेत्र के लोगों के साथ उनका संपर्क रहा है। इसलिए मैं महसूस करता हूं कि उनका चुनाव लड़ना एक बड़े बोनस की तरह होगा। यह एक शीर्ष पद है जिसके लिए एक शीर्ष व्यक्ति चुनाव मैदान में है। रजत भाई को मेरी शुभकामनाएं।'

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2KcPS2T

World Cup 2018: Neymar Hits Back At Critics After Brazil Win Over Costa Rica

A largely frustrating afternoon for the five-time world champions was forgotten thanks to two goals in stoppage time.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2yzoGdd

LIVE: आजाद देश के तौर पर पहली बार अंतिम-16 में जगह बनाना चाहेगी सर्बिया, स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच शुरू

रूस के कलिनिन्ग्राद स्टेडियम में शुक्रवार को सर्बिया और स्विट्जरलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। जहां सर्बिया महज एक जीत के साथ ही अंतिम-16 के लिए स्थिति मजबूत कर लेगा, वहीं स्विट्जरलैंड इस मैच को जीतकर अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीद कायम रखना चाहेगा। फुटबॉल के जानकार इस मैच को दोनों टीमों के डिफेंस की टक्कर बता रहे हैं। इसकी वजह है पिछले मैचों में इन टीमों का प्रदर्शन। स्विट्जरलैंड ने ब्राजील की मजबूत टीम को अपने डिफेंस की बदौलत सिर्फ एक ही गोल करने दिया था, जबकि सर्बिया ने कोस्टा रिका को गोल दागने का मौका तक नहीं दिया था। स्विस टीम की निगाह एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी ग्रेनिट पर रहेगी। सर्बिया भी अपने कप्तान और टीम के लिए 100 से ज्यादा मैच खेल चुके इवानोविच के प्रदर्शन पर भरोसा करेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KaLBwG

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...