Reality Of Sports: पालेमरो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पेट्रा मार्टिक

Saturday, 8 August 2020

पालेमरो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची पेट्रा मार्टिक

pedra martic Image Source : GETTY

रोम| टॉप सीड पेट्रा मार्टिक ने बेलारूस की एलिकाजेंड्रा सासनोविच को 7-6 (5), 7-6 (3) से हरा कर पालेमेरो ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्रोएशिया के पेट्रा सेमीफाइनल में एंटे कोंटेविट से भिड़ेंगी जिन्होंने इटली की युवा खिलाड़ी इलिसाबेटा कोकासियारेटो को 6-1, 4-6, 6-1 से मात दी।

कोंटेविट ने शुक्रवार को हुए मैच के बाद कहा कि पेट्रा के खिलाफ खेलने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से फिटनेस पर काम कर रही थी। एक-डेढ़ महीने से मैं काफी टेनिस खेल रही हूं।"

कोविड-19 के बाद यह टूर्नार्मेंट डब्ल्यूटीए का पहला टूर है। यहां खिलाड़ियों और अधिकारियों का हर चौथे दिन टेस्ट किया जा रहा है। एक बार जब एक खिलाड़ी का टेस्ट पॉजिटिव आता है तो उसे एक सप्ताह के लिए टूर्नामेंट से बाहर होना होगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fMCSjD

No comments:

Post a Comment

क्या अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच बने रहेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? हो गया साफ

IPL में लगातार दो निराशाजनक सीजन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर उन्हें हटा...