Reality Of Sports: क्रिस वोक्स का मानना, पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगी इंग्लैंड

Saturday, 8 August 2020

क्रिस वोक्स का मानना, पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगी इंग्लैंड

क्रिस वोक्स का मानना, पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगी इंग्लैंड Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स् का कहना है कि उनकी टीम ने पहले भी असंभव लगने वाली परिस्थितियों से निकलकर जीत दर्ज की है और उन्हें विश्वास है कि पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हराने में वे कामयाब रहेंगे।

पाकिस्तान के पास 244 रन की बढ़त हो गई है और ओल्ड ट्रैफर्ड में एक ही बार यह लक्ष्य हासिल किया जा सका है। इंग्लैंड ने पिछले साल हार की कगार पर पहुंचकर विश्व कप फाइनल और हेडिंग्ले टेस्ट जीता था।

वोक्स ने बीबीसी स्पोर्टस से कहा, ‘‘आप कई रिकार्ड और लक्ष्य हासिल करने के बारे में सुनेंगे लेकिन सभी रिकार्ड टूटते हैं । हमने ऐसे मैच भी जीते हैं जिनमें हमें हारा हुआ माना जा रहा था। हम ऐसा फिर कर सकते हैं।’’ 

गौरतलब है कि 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी के 8 विकेट खोकर 137 रन पर बना लिए थे। पाकिस्तान के पास अब 244 रन की बढ़त है। इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी के 326 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 219 रन पर आउट हो गई थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DHykO6

No comments:

Post a Comment

T20 World Cup: वार्म अप मैच में इंडिया-इटली की जीत, पहले दिन इन टीमों को मिली करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मैच में इंडिया ए को जीत मिली है। वहीं इटली ने पहले मैच में कनाडा को हराया है। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को मा...