Reality Of Sports: पाकिस्तान की हार से निराश कोच मिस्बाह ने इंग्लैंड को लेकर कह दी बड़ी बात

Sunday, 9 August 2020

पाकिस्तान की हार से निराश कोच मिस्बाह ने इंग्लैंड को लेकर कह दी बड़ी बात

पाकिस्तान की हार से निराश कोच मिस्बाह ने इंग्लैंड को लेकर कह दी बड़ी बात Image Source : AP IMAGE

मैनचेस्टर। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी टीम की बल्लेबाजी से खुश नहीं थे। जिस तरह उनकी टीम ने इंग्लैंड को लक्ष्य हासिल करने का मौका दिया, वह मिस्बाह के लिए अधिक निराशाजनक रहा।

जीत के लिए 277 रन का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम शनिवार को मैच के चौथे दिन एक समय 117 रन पर पांच विकेट गंवा कर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद जोस बटलर (75) और क्रिस वोक्स (नाबाद 84) ने छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी कर मैच पर पाकिस्तान के दबदबे को खत्म कर दिया। 

तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ने के बाद मिस्बाह ने कहा, ‘‘हम काफी निराश है कि हमने इंग्लैंड के पांच विकेट झटकने के बाद उन्हें वापसी का मौका दिया। बटलर और वोक्स ने जिस तरह से हमारे गेंदबाजों पर जवाबी हमला किया, वह बहुत ही शानदार था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, हम दूसरी पारी में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। अगर लक्ष्य 300 से अधिक का होता तो यह एक अलग परिदृश्य होता । यहां की पस्थितियों में इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करना बहुत महत्वपूर्ण है।’’

मिस्बाह ने कहा कि बटलर और वोक्स की साझेदारी ने इस मैच का रूख मोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उस समय तक मैच हमारे हाथ में था। लेकिन उस साझेदारी ने खेल को पूरी तरह से हमसे दूर कर दिया। इंग्लैंड ने दबाव में शानदार साझेदारी कर मैच का रूख बदल दिया।’’ श्रृंखला का दूसरा मैच साउथम्पटन में 13 अगस्त से शुरू होगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iovlZK

No comments:

Post a Comment

T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20 टीमों में से 18 टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका 2 ऐसी टीमें हैं, ...