ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार तिहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा दिया। वॉर्नर ने 418 गेंदों में 39 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 335 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का ये सलामी बल्लेबाज पिछले 1 साल से खराब फॉर्म से गुजर रहा था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक और फिर दूसरे टेस्ट में तिहरा शतक लगाकर वॉर्नर ने शानदार वापसी की।from India TV: sports Feed https://ift.tt/33HOyhk
No comments:
Post a Comment