Reality Of Sports: कोरिया ओपन से बाहर हुए पीवी सिंधू, प्रणीत और साइना, कश्यप जीते

Wednesday, 25 September 2019

कोरिया ओपन से बाहर हुए पीवी सिंधू, प्रणीत और साइना, कश्यप जीते

इंचियोन। पीवी सिंधू, साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत को बुधवार को यहां कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा जिससे एकल वर्ग में सिर्फ पारूपल्ली कश्यप के रूप में भारतीय चुनौती बची है। कश्यप ने पुरुष एकल मुकाबले में चीनी ताइपे के ल्यू चिया हुंग को 42 मिनट में आसानी से 21-16 21-16 से हराया। विश्व चैंपियन सिंधू को हालांकि पहले दौर में ही अमेरिका की बेइवान झेंग के खिलाफ तीन गेम में 7-21 24-22 15-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि प्रणीत और साइना दोनों को रिटायर्ड हर्ट होकर अपने पहले दौर के मुकाबलों के बीच से हटना पड़ा। 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2mwXLsZ

No comments:

Post a Comment

FIFA World Cup 2026: 12 साल का इंतजार खत्म, जर्मनी ने आखिरी मिनट में पलटा मैच, आइवरी कोस्ट को हरा नॉकआउट में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट स्टेज में जगह बना ली। डेनिस उंडाव ने दो गोल दा...