रियो डी जनेरिया। ब्राजील के टेनिस खिलाड़ी डिएगो माटोस पर मैच फिक्सिंग के कारण आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन पर 1,25,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टेनिस इंटीग्रिटी यूनिट (टीआईयू) ने 31 वर्षीय माटोस को ब्राजील, श्रीलंका, इक्वाडोर, पुर्तगाल और स्पेन में पिछले साल इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) सर्किट पर 10 मैचों के परिणामों में हेरफेर करने का दोषी पाया था।from India TV: sports Feed https://ift.tt/34yp2Nb
No comments:
Post a Comment