नमस्कार स्वागत है आपका इंडिया टी. वी. लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट में, आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया का सामना केनिंग्टन ओवल, लंदन श्रीलंका से होगा। आस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके चार मैचों में छह अंक है। वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो इस मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। उसकी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग श्रीलंका से कई गुना बेहतर है। बल्लेबाजी में डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 82 रनों की पारी खेली।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2IIM7CF
No comments:
Post a Comment