मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कुलदीप यादव लय में नहीं दिखे लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह विश्व कप में इस चाइनामैन गेंदबाज के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं क्योंकि वह और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ होंगे। कुलदीप को खराब फार्म के कारण आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स ने आखिरी मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं दी लेकिन कोहली को लगता है कि 24 साल के इस गेंदबाज के लिए यह खुद को परखने का मौका था।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2QbU1rJ
No comments:
Post a Comment