लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अपने बिलकुल अलग तरह के कौशल के कारण तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आगामी विश्व कप में इंग्लैंड के ‘एक्स फेक्टर’ होंगे। आर्चर ने सिर्फ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से टी20 में वह काफी सफल रहे हैं और उनके मेहमान टीमों के लिए मुश्किलें पैदा करने की उम्मीद है। कोहली ने आईसीसी की कप्तानों की आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वह संभवत: एक्स फेक्टर होगा। उसके पास ऐसा कौशल है जो बाकी खिलाड़ियों से काफी अलग है। वह काफी गति हासिल कर सकता है और वह शानदार खिलाड़ी है। मुझे यकीन है कि इंग्लैंड को उसके होने से खुशी होगी। विश्व कप में उसे देखना रोमांचक होगा।’’ from India TV: sports Feed http://bit.ly/2JXK3ZX
No comments:
Post a Comment