भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। यह मैच केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। 30 मई से विश्व कप की शुरुआत हो रही है उससे पहले हर टीम दो-दो अभ्यास मैच खेलेगी। भारत को अपना दूसरा अभ्यास मैच मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अभ्यास मैच दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका होगा। इससे पता चलेगा की टीमें कहां खड़ी हैं साथ ही मुख्य मैचों की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच होने से टीमों को इंग्लैंड की परिस्थितयों में ढ़लने में भी काफी मदद मिलेगी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2JDSavn
No comments:
Post a Comment